डीडीहाट। एसएसबी का स्थापना दिवस यहां 11वीं वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने किया। कहा कि एसएसबी की यह वाहिनी 64 किमी लंबी नेपाल से लगी सीमा का बखूबी हिफाजत कर रही है। इस वाहिनी को यहां जनवरी 2003 को नेपाल सीमा पर तैनात किया गया था। इस मौके पर खेलकूद सहित कई कार्यक्रम हुए। रस्साकस्सी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जी और एफ कंपनी के बीच रस्साकस्सी का मुकाबला हुआ। जिसमें जी कंपनी ने जीत हासिल की। जूडो-कराटे का भी प्रदर्शन किया गया।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मिट्टी और पत्थर से भरे जा रहे हैं गड्ढे
पिथौरागढ़। गड्ढों की भरमार वाली सड़कों में लोगों को राहत देने के लिए फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने इन्हें भरना शुरू कर दिया है। अभी ये गड्ढे कामचलाऊ तौर पर भरे जा रहे हैं। जिला मुख्यालय की सड़कों में कई स्थान पर गड्ढे हैं। जो न केवल शहर की रफ्तार को धीमा करते हैं बल्कि आवाजाही भी जोखिमभरी रहती है। इसके मद्देनजर कई संगठनों ने विभाग पर दबाव बनाया। और अब लोनिवि ने अस्थाई रूप से पत्थर और मिट्टी से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है। लोनिवि के…
Read More60 घंटे से मुनस्यारी अंधेरे में
मदकोट/मुनस्यारी। मुनस्यारी तहसील के लोगों की रात अब भी अंधेरे में कट रही है। शुक्रवार से यहां की गुल बत्ती अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। इससे नागरिकों की परेशानी बढ़ रही है। तहसील का बड़ा हिस्सा तो अंधेरे में है ही, मोबाइल चार्जिंग नहीं होने की वजह से संचार संपर्क पर भी असर पड़ा है। जून में मुनस्यारी तहसील के काफी बड़े हिस्से को भारी बारिश की वजह से तबाही का सामना करना पड़ा। और अब भूस्खलन से बिजली आपूर्ति पर मार पड़ी है। भूस्खलन से रुइसपाटा में…
Read Moreपेट्रो पदार्थों में मूल्य वृद्धि पर पुतला फूंका
हल्द्वानी। हिम्मतपुर, हरिपुर नायक के लोगों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजपा के भुवन भट्ट ने कहा कि पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि से बाजार में तेजी आएगी। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं का कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता आहत है। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस से अपना हिसाब चुकाएंगी। पुतला फूंकने वालों में अमर सिंह, पूरन भट्ट, कन्नू भट्ट, प्रवीण जोशी, जितेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र तड़ागी, हितेश पाठक,…
Read Moreअंतिम दिन संदेश के साथ मिले सुरताल
हल्द्वानी। ‘तुम चलो राह की कठिनाइयों को तोड़ते हुए’ संदेश के साथ तीन दिवसीय सुरताल महोत्सव की अंतिम शाम सजी। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य और हरिशरणम जन के राम गोविंद दास भाई जी ने किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। अंत में सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने वालों के साथ ही आपदा पीड़ितों की मदद में आगे रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मल्लिका सेवा समिति की ओर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम…
Read Moreतिजोरियों से बाहर आया सोना
हल्द्वानी। सोना 33 हजार के पार क्या पहुंचा कि लोगों ने आम जरूरतें पूरा करने के लिए तिजोरियों से निकालकर सोना कैश करा लिया। हल्द्वानी बाजार में सात दिन से छह करोड़ रुपये का सोना तिजोरियों से निकलकर दुकानों पर पहुंच चुका है। सोना बड़े व्यापारी खरीद रहे हैं। उतार-चढ़ाव में घाटा न पड़े, इसके मद्देनजर छोटे सर्राफा सोना खरीदने में हाथ नहीं डाल रहे हैं। गोल्ड की रफ्तार से भले ही सोना आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। ग्राहक भी बाजार से गायब हैं, लेकिन जिनके…
Read Moreजिला प्रभारी मंत्री आज करेंगे खाद्य सिक्योरिटी एक्ट का शुभारंभ
हल्द्वानी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं नैनीताल जिला प्रभारी प्रीतम सिंह ने रविवार को जिले के अफसरों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचाने को कहा। जिला प्रभारी मंत्री सोमवार को हल्द्वानी एमबी डिग्री कालेज से फूड सिक्योरिटी एक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसमें 100 परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, इसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रीतम सिंह शाम को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। वहां जिले के उच्चाधिकारियों के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा…
Read Moreकेदारनाथ धाम यात्रा पर लगा ‘बैन’
केदारनाथ धाम में आए जल प्रलय के बाद से ठप भगवान केदारनाथ की पूजा 11 सितंबर से दोबारा शुरू हो जाएगी। पुजारियों और मंदिर समिति के सदस्यों का दल 10 को केदारनाथ पहुंच जाएगा। 11 को सुबह 7 से 11 बजे तक विधिवत पूजा होगी, लेकिन केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। पढ़ें, मुंह उठाया और चल दिए केदारनाथ, अब नहीं चलेगा इस संबंध में 30 सितंबर को बैठक होगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मौसम को लेकर सरकार अभी भी सशंकित है, जिसके लिए…
Read Moreकिंग खान के पास जा पहुंची दून की शुचि
देहरादून की शुचि अग्रवाल ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में सवार होकर शाहरुख खान से मिलने मुंबई जा पहुंची। दरअसल, राजधानी के सिल्वर सिटी में निकाले गए लकी ड्रॉ में शुचि विजेता रही। इसके बाद उन्हें शाहरुख से मुलाकात और उनके साथ लंच का मौका भी मिला। लकी ड्रॉ की विजेता ओल्ड राजपुर स्थित चौक बाजार निवासी शुचि अग्रवाल ने कुछ दिन पहले सिल्वर सिटी में शाहरुख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस देखी। इस दौरान सिल्वर सिटी ने लकी ड्रॉ निकाला, जिसकी विजेता शुचि रही। शुचि ने बताया कि वह पति विशाल अग्रवाल और…
Read Moreखनन मजदूरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
घनसाली (टिहरी)। असेना गांव के खनन पट्टे को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ मजदूर ने रविवार को खनन के पट्टे पर सफाई में जुटे मजदूरों को भगा दिया। ग्रामीणों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक भीमलाल आर्य के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती खनन नहीं होने दिया जाएगा। उधर, तहसील प्रशासन का कहना है कि असेना में खनन शुरू करने के लिए अभी किसी को भी…
Read More