महामहिम की घबराहट से फूले हाथ-पांव

हरिद्वार। शनिवार को कलियर हज हाउस का लोकार्पण करने आ रहे महामहिम राज्यपाल अजीज कुरैशी की अचानक तबीयत नासाज होने से शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। राज्यपाल अजीज कुरैशी को शनिवार को कलियर में बने हज हाउस का लोकार्पण करने आना था। शाम को उनका काफिला देहरादून से रवाना हो गया था। लेकिन, हरिद्वार के पास उन्हें अचानक घबराहट होने लगी। महामहिम की तबीयत नासाज होने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत काफिला डामकोठी, हरिद्वार में रोकना पड़ा। इस दौरान देहरादून से डाक्टरों का दल भी आला अफसर लेकर…

Read More

साढ़े चार घंटे तक क्लास रूम में बंद रहा रजत

मंगलौर। लिब्बरहेड़ी जूनियर हाईस्कूल के कक्षा आठ के छात्र को स्कूल में ही बंद करके शिक्षक घर चले गए। बताया जाता है कि छुट्टी के वक्त वह क्लासरूम में ही सो गया था और चपरासी ने ताला लगा दिया। बच्चे की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने ताला खुलवाकर छात्र को बाहर निकलवाया। लिब्बरहेडी गांव निवासी 14 वर्षीय रजत गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार सुबह आठ बजे वह स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी डेढ़ बजे होती है।…

Read More

चंद्रापुरी की उपेक्षा और स्थायी पुनर्वास न होने से गुस्साए

रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित चंद्र्रापुरी क्षेत्र की उपेक्षा और स्थायी पुनर्वास न होने से नाराज लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने शासन, प्रशासन, सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रविवार को 11 बजे चंद्रापुरी में सभी लोग एकत्रित हुए और मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक प्रभावितों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रशासन प्रभावितों का स्थायी पुनर्वास करने के बजाय उन्हें जंगलों में प्री-फेब्रिकेटेड हट में बसा रहा है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर प्रभावितों को…

Read More

आपदा में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

अगस्त्यमुनि। आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालाें को कलश चैरिटेबल ट्रस्ट ने सम्मानित किया। आपदा प्रभाविताें की भी आर्थिक मदद की। रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि में सादे समारोह में आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य केएस दुग्ताल, जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह राणा, युवक मंगल दल बनियाड़ी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल ने कहा कि आपदा के दौरान स्थानीय लोगाें ने बढ़-चढ़कर मदद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार पदम सिंह गुसाईं ने इसे सराहनीय…

Read More

लापता लोगों का सत्यापन शुरू

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पुलिस अब केदारनाथ जलप्रलय के दौरान लापता हुए लोगों के सत्यापन में जुट गई है। बीस राज्यों में लापता लोगों के सत्यापन को राज्य के साठ दारोगाओं की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं। जिले की पुलिस को अभी तक 20 राज्यों और नेपाल से लापता लोगों के संबंध में 1708 मिसिंग रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। सबसे अधिक मिसिंग उत्तर प्रदेश (571) से हैं। एक मिसिंग रिपोर्ट में एक से अधिक लोगों की गुमशुदगी दर्ज है। घटनास्थल (केदारनाथ) के ऊखीमठ थाना क्षेत्र…

Read More

अवैध रेत के साथ तीन गिरफ्तार

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से रेता ले जाने के जुर्म में दो डंपरों के चालकों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सैंज निवासी चालक केवल पांडे और कठायतबाड़ा निवासी क्लीनर दीवान सिंह डंपर संख्या यूके 04 सीए-3558 में 125 कट्टा रेत लेकर आरे बाईपास की तरफ जा रहे थे। इसी डंपर के साथ ग्वाड़ निवासी चालक चतुर सिंह भी ट्रक संख्या यूए 02- 2167 में 66 कट्टा रेत लेकर जा रहा था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ उप खनिज नियमावली की धारा 357/70…

Read More

योजनाओं में अवमुक्त राशि खर्च नहीं कर पाए विभाग

पौड़ी। स्वास्थ्य, सिंचाई और वन विभाग समेत विभिन्न विभागों की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त डीएस गर्ब्याल ने अधिकारियों को जिला, राज्य, केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि आपदा के कारण मंडल में 2745 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई थी, जिनमें से अब सिर्फ 15 गांवों की बिजली आपूर्ति होनी बाकी है। इनमें 12 गांव चमोली के, दो उत्तरकाशी के और एक गांव पौड़ी जिले का है। आयुक्त ने ऊर्जा…

Read More

बीएड की 257 सीटों पर प्रवेश

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में तीनों परिसरों की बीएड कक्षाओं में प्रवेश के लिए आए 504 अभ्यर्थियों में से रविवार को 257 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। आर्ट्स ग्रुप की 23 तथा साइंस की 30 सीटें पहली काउंसिलिंग के बाद भी खाली हैं। गढ़वाल विवि में बीएड प्रवेश के लिए शनिवार को 405 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की थी। बिड़ला परिसर, पौड़ी परिसर तथा टिहरी परिसर की कुल 310 सीटों पर रविवार को काउंसिलिंग हुई। साइंस ग्रुप की 120 सीटों तथा आर्ट़्स की 190 सीटों पर सुबह 10 बजे से…

Read More

पेट्रोल के दाम बढ़ने पर केंद्र का पुतला फूंका

कोटद्वार। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। हिंदू पंचायती धर्मशाला से झंडाचौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों की निंदा की। इसमें कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों से आज महंगाई आसमान छू रही है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ता पर लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का बोझ डाला जा रहा है। आज केंद्र सरकार की महंगाई पर रोक लगाने में विफलता साफ…

Read More

सीमा की सजग प्रहरी है एसएसबी : शेरखाने

डीडीहाट। एसएसबी का स्थापना दिवस यहां 11वीं वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन प्रभारी सेनानायक एसडी शेरखाने ने किया। कहा कि एसएसबी की यह वाहिनी 64 किमी लंबी नेपाल से लगी सीमा का बखूबी हिफाजत कर रही है। इस वाहिनी को यहां जनवरी 2003 को नेपाल सीमा पर तैनात किया गया था। इस मौके पर खेलकूद सहित कई कार्यक्रम हुए। रस्साकस्सी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जी और एफ कंपनी के बीच रस्साकस्सी का मुकाबला हुआ। जिसमें जी कंपनी ने जीत हासिल की। जूडो-कराटे का भी प्रदर्शन किया गया।…

Read More