चंपावत। आपदा के कारण चौपट हुए पर्यटन व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए इस बार कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बंगाली पर्यटन सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बना ली है। सभी सूचना केंद्रों तथा जनसंपर्क अधिकारियों को प्रबंध निदेशक की ओर से पत्र जारी हो चुका है। बंगाली पर्यटकों को राफ्टिंग से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। बंगाली पर्यटन सीजन 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। निगम के अधिकारियों का मानना है कि ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन आपदा के कारण पूरी तरह चौपट…
Read MoreCategory: Uttarakhand
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर उबले भाजपाई
काशीपुर। पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि, रुपये के बाजार मूल्य में गिरावट और अनियंत्रित महंगाई के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर एमपी चौक पर प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पहले विभिन्न मार्गों पर बाइक जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया। फिर घोड़ा बुग्गी में बाइक खड़ी कर हुई नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने अर्थव्यवस्था चौपट होने का मुख्य कारण देश का कमजोर प्रधानमंत्री होना बताया। सुखीजा ने कहा कि केंद्र…
Read Moreबढ़ते अपराधों पर डीआईजी सख्त
रुद्रपुर। डीआईजी ने थानावार अपराध समीक्षा बैठक में लंबित पड़ी विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही उनके शीघ्र ही निस्तारण करने को कहा। उन्होंने वर्षों पुराने मामलों की जांच पूरी न होने पर भी स्पष्टीकरण मांगा। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित जिले की अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी जीएन गोस्वामी ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा। जिले में आपराधिक वारदातों की रोकथाम को पुलिस गश्त में तेजी लाने के साथ ही यूपी पुलिस से भी…
Read Moreहत्या की आशंका में कोतवाली का घेराव
काशीपुर। बीते दिनों आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जता कोतवाली का घेराव किया। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। बीते दिन शनिवार को दोहरी वकील कुंडेश्वरी निवासी युवक संजय कुमार पुत्र कांता प्रसाद ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार को परिजनों के साथ कई लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने कहा कि बीते दिनों गांव के ही एक युवक के लापता होने पर एसओजी की टीम ने संजय को पूछताछ के लिए चौकी…
Read Moreसेब खरीद पर जीएमवीएन की व्यवस्था धड़ाम
उत्तरकाशी। सेब खरीद पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की व्यवस्था धड़ाम हो गई है। भंडारण के लिए जगह नहीं होने, पैकिंग के पेटियां कम पड़ने से निगम ने सेब खरीद में हाथ खड़े कर दिए हैं। काश्तकार पेटियां नहीं मिलने पर कंडियों, बोरियों में सेब भरकर निगम के खरीद केंद्रों के गोदामों तक पहुंचा रहे हैं। कई किसानों ने निगम को भंडारण के लिए नि:शुल्क टिनशेड दिए हैं और कई देने को तैयार हैं। बावजूद निगम सेब खरीद मामले में सुस्त पड़ा है। हर्षिल में दो गोदाम भरने पर…
Read Moreइन दरारों वाले घरों में रहने से डर लगता है’
उत्तरकाशी। आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील उत्तरकाशी जिले के सैकड़ों गांव वर्षों से खतरे की जद में हैं। किसी गांव के ऊपर से पहाड़ दरक रहे हैं, तो किसी के नीचे गाड़-गदेरे एवं नदियां कटाव कर रहे हैं। लेकिन सरकार, शासन-प्रशासन इन गांवों के विस्थापन पर गंभीर हैं। अभी तक कई गांवों का भू-गर्भीय सर्वेक्षण तक नहीं हो पाया, जिनका सर्वेक्षण हुआ भी है उनके विस्थापन की रिपोर्ट शासन की फाइलों में कैद होकर रह गई। जिले में भूस्खलन व भू-धंसाव से प्रभावित गांवों की संख्या हर साल बढ़ती जा…
Read Moreगोदीन गांव में डायरिया फैला
नौगांव (उत्तरकाशी)। डामटा क्षेत्र के गोदीन गांव में डायरिया फैलने से ग्रामीण भयभीत हैं। दो दिन के भीतर गांव के 23 लोगों को उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जा चुका है। इनमें चार से सात वर्ष के 8 बच्चे एवं 9 महिलाएं, 6 पुरुष शामिल हैं। गांव में उल्टी-दस्त से कई अन्य लोग भी पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर दवाईयां बांटने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने को कहा है। गांव में डायरिया फैलने के पीछे दूषित…
Read Moreराशन कार्डों में मुखिया के रूप में महिला का नाम
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई खाद्य सुरक्षा योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बनाए जा रहे राशन कार्डों में मुखिया के रूप में महिला का नाम दर्ज किया जाएगा। योजना में प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। उन्होंने कुछ लोगों को खाद्यान्न बांटकर योजना की शुरुआत की। मुख्य अतिथि श्री नेगी ने कहा कि हमारे देश के तमाम नेताओं ने हरित क्रांति का जो सपना देखा था,…
Read Moreशहीद दिवस पर बौरारो घाटी के शहीदों को किया याद
सोमेश्वर। शहीद दिवस के अवसर पर बौरारो घाटी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। प्रात: स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शहीद स्मारक चनौदा में हुए कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलें। यही शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रात: स्कूली बच्चों ने चनौदा बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक प्रभातफेरी निकाली। रैली में महात्मा गांधी इंटर कालेज, कन्या हाईस्कूल, शिशु सदन के बच्चों ने भाग लिया। शहीद स्मारक पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों…
Read Moreनासिक व उज्जैन कुंभ में स्नान करेंगी राधे मां
हरिद्वार। महामंडलेश्वर बनने के बावजूद प्रयाग कुंभ में स्नान न कर पाईं राधे मां अब नासिक और उज्जैन के कुुंभ मेलों में स्नान करेंगी। उनकी शाही सवारी शान से निकाली जाएगी। शीघ्र हरिद्वार के जूना अखाड़े में राधे मां का अभिनंदन किया जाएगा। राधे मां के भावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जूनागढ़ (गुजरात) में बुलाई गई है। राधे मां को विगत वर्ष एक जुलाई की आधी रात को हरिद्वार के जूना अखाड़े में रातों-रात महामंडलेश्वर बनाया था। स्वयं जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद…
Read More