घनसाली (टिहरी)। खनन के विरोध में असेना में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन पर मंगलवार को दूसरे दिन धरना स्थगित कर दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी विस्थापन सहित अन्य नौ सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं हो जाता वे असेना में खनन शुरू नहीं होने देंगे। असेना खनन पट्टे से टिहरी बांध की निर्माणाधीन पंप स्टोरेज प्लांट के लिए रेत, पत्थरों की सप्लाई होनी है। असेना के ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव पहले से ही भूस्खलन प्रभावित है। यदि खनन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हादसों को न्योता दे रही विद्युत लाइन
कर्णप्रयाग। ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। पिंडरघाटी और गैरसैंण क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के निकट से गुजर रही ऊर्जा निगम की 66, 33 और 11 केवी विद्युत लाइनें जान के लिए खतरा बनी हुई है। घरों और व्यावसायिक भवनों के निकट से गुजर रही विद्युत लाइन से वर्ष 2009 में कालेश्वर में एक किशोर और वर्ष 2010 में जाख गांव में एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वर्ष 2011 में बमौथ गांव में दो युवक करंट…
Read Moreआउटसोर्सिंग कर्मियों ने सीईओ दफ्तर पर जड़ा ताला
गोपेश्वर। पुन: नियुक्ति की मांग कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी है। आंदोलनरत कर्मी पिछले बीस दिन से डीएम कार्यालय में क्रमिक धरना दे रहे हैं। सीईओ कार्यालय प्रांगण में हुई सभा में कर्मियों ने कहा कि रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत आउटसोर्सिंग से हुई भर्ती के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी बनाई गई थी, जिसके जिलाधिकारी अध्यक्ष और सीईओ सदस्य थे। अब कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं,…
Read Moreनुकसान का सर्वे नहीं होने पर ग्रामीण नाराज
कर्णप्रयाग। दैवी आपदा से हुए नुकसान का सर्वे नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व प्रधान महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में कंडारा, जस्यारा, धनसारी, नौसारी, बरमोली, सरकारी सेरा, बणसोली, किमोली, केलापानी आदि गांवों के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पिछली 25 जुलाई को बारिश से पांच पैदल पुलिया, तीन घराट, पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं करने पर तहसील पर धरना-प्रदर्शन…
Read Moreनहीं पहुंचे कमिश्नर, डीएम ने ली बैठक
जोशीमठ। गढ़वाल कमिश्नर डीएस गर्ब्याल को सोमवार को गोविंदघाट और जोशीमठ के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आपदा राहत कार्यों और पुनर्वास के निरीक्षण के लिए पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बाद में जिलाधिकारी ने गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में आपदा प्रभावितों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बेघर हुए ग्रामीणों को शीघ्र पुनर्वास का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जिस क्षेत्र में राहत सामग्री की आवश्यकता है, वहां शीघ्र भेजी जाएगी। प्रभावितों ने गोविंदघाट…
Read Moreचुनौती बना मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे खोलना
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए यातायात सुचारु करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाईवे के ठीक ऊपर स्थित पलेठी गांव के नीचे से भू-धंसाव हो रहा है। गांव के दो प्राकृतिक जलस्रोत भूमिगत हो गए हैं, जिनका पानी मैठाणा में मलबे के साथ गिर रहा है। यहां वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए बीआरओ ने यहां 12 मजदूर और एक पोकलैंड मशीन लगाई है। मैठाणा में अब लोग वाहनों से आवाजाही करने से डर रहे हैं। इधर, गौचर आईटीबीपी कैंपस के…
Read Moreडिप्लोमा फार्मेसिस्ट एक अक्तूबर से आंदोलन पर
चंपावत। करीब तीन वर्ष के इंतजार के बाद डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एक बार फिर एक अक्तूबर से आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं। आंदोलन की रूपरेखा प्रांतीय नेतृत्व ने तय कर दी है। यदि मांग पूरी न हुई तो फार्मेसिस्ट 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बीते दिनों देहरादून में हुई डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेकर लौटे प्रांतीय संरक्षक बीएस परवाल और जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि उपकेंद्रों में कार्यरत फार्मेसिस्टों को वरिष्ठता सूची में शामिल करने, स्थानांतरण की स्पष्ट नीति बनाने,…
Read Moreउरेडा ने फिर शुरू किया लालटेन वितरण
लोहाघाट। ब्लाक अंतर्गत कोयाटी और बलांई गांवों के लोगों को उरेडा ने 300 रुपये में सोलर लालटेन वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। उरेडा के तकनीकि प्रभारी एमएस जंगपांगी, डीएस बिष्ट के अनुसार कोयाटी में 95, बलांई में 112 लोगों को लालटेन वितरित की जानी हैं। आज दोनों गांवों के कुल 85 लोग लालटेन ले गए हैं। विभाग द्वारा वितरण के लिए महिला पुरुषों का एक ही काउंटर बनाए जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वितरण कार्य में मुकेश माहरा, दीपक कुमार, प्रहलाद…
Read Moreमरम्मत के लिए अब तक 23.40 लाख ही मिले
चंपावत। जल संस्थान को आपदा के समय क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए अब तक मात्र 23.40 लाख रुपये ही मिल पाए हैं। जबकि जल संस्थान ने 1.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। आपदा से जल संस्थान की कुल 63 योजनाओं को नुकसान पहुंचा था। जल संस्थान के सूत्रों के अनुसार अब तक मात्र नौ योजनाओं की मरम्मत के लिए पैसा रिलीज हुआ है। शेष 54 योजनाओं के सत्यापन का काम राजस्व विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। यदि इन योजनाओं की मरम्मत के…
Read Moreसंविदा कर्मियों ने दिया धरना
चंपावत। जिला पंचायत के संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को धरना दिया। संविदा कर्मियों का कहना था कि उन्हें जिला पंचायत में कार्य करते हुए दस साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अब तक उन्हें नियमित किए जाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि इस संबंध में जिला पंचायत के निर्वाचित बोर्ड की ओर से कई बार शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी एक सूत्रीय मांग…
Read More