उपपा का कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पशुपालन विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रदेश में गाय खरीद घोटाले की जांच की मांग को लेकर आज कलक्ट्रेट प्रागंण में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में भी पशुपालकों ने जिला प्रशासन से गड़बड़ी की शिकायत की, लेकिन मामले में लीपापोती की गई। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा जिले में योजना के तहत काश्तकारों को घटिया नस्ल की गाय दे दी गईं। इसके बाद सीडीओ…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने आज चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की हीलाहवाली से आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महिला मोर्चा कार्यकत्रियां दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुईं। महिलाओं ने हाथों में प्याज लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों से देश में आवश्यक वस्तुओं के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। सब्जी बनाने के लिए जरूरी प्याज के दाम 60 रुपये किलो पहुंच गए हैं। सब्जी, राशन समेत…

Read More

सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में लात घूंसे

हरिद्वार। यूपी में 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाने और संतों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर सपा कार्यालय परिसर में घुस आए। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में पहले नोकझोंक और फिर हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। नगर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। ललतारौ पुल स्थित समाजवादी पार्टी के शहर कार्यालय पर लोहिया वाहिनी की बैठक चल रही थी। इसी बीच चौरासी कोसी परिक्रमा रोकने और…

Read More

मां का इलाज करवाना है… पर पैसा नहीं

रुड़की। खून-पसीना एक कर गन्ने की फसल उगाई। तैयार होने पर लगा कि फसल बेचकर अब दुख-दर्द कुछ हद तक कम हो जाएंगे। किसी ने अधूरे मकान को पूरा करने का सपना देेखा तो किसी ने इलाज करवाकर बीमारी से मुक्ति पाने का। कोई मां का इलाज करवाना चाहता है, लेकिन चीनी मिलों ने 124 करोड़ रुपये का भुगतान लटकाकर किसानों को मुश्किल में डाल दिया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि उनके पास नई फसल को रोग की चपेट में आने…

Read More

नेपाल दूतावास के काउंसलर पहुंचे गुप्तकाशी

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जल प्रलय में लापता और प्रभावित नेपाली मूल के लोगाें की सुध लेने नेपाल दूतावास के काउंसलर गुप्तकाशी पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर डीएम दिलीप जावलकर से वार्ता की। कहा कि नेपाली मूल के जिन लोगों ने आपदा के दौरान अपराध किया है, उनका रिकार्ड दिया जाए, ताकि नेपाल सरकार भी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके। साथ ही नेपाल मूल के लोगों के प्रति फैली भ्रांतियां भी दूर हो सके। काउंसलर युद्धलाल खरेल के साथ नेपाली मूल के पुष्पराज पांडे और तारकचंद (नेपाली लोगों की सहायता के लिए जुटे…

Read More

11 सितंबर से पूर्व व्यवस्थाएं हो पूरी : डीएम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तैयारियाें को लेकर डीएम दिलीप जावलकर ने रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग निर्माण की स्थिति की जानकारी कार्यदायी संस्था से ली। उन्हाेंने 11 सितंबर से पूर्व धाम में नियमित पूजा कराने के लिए नियुक्त कर्मियाें और अन्य सेवाआें से जुड़े अधिकारियाें को धाम में प्री-फेब्रीकेट हट का निर्माण शीघ्र करने को कहा। डीएम ने गुप्तकाशी में अधिकारियाें की बैठक भी ली। लोनिवि में आयोजित बैठक में लोनिवि ऊखीमठ के ईई प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल मार्ग पर…

Read More

बजट स्वीकृत नहीं होने पर जताई नाराजगी

बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की मासिक बैठक में निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने पर सख्त नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इस मार्ग का सर्वे 1912 में हो गया था। तब से लेकर आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। समिति के अध्यक्ष गुंसाई सिंह दफौटी की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2010-11 में केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया था। लेकिन अभी तक निर्माण के लिए धन स्वीकृत नहीं हुआ…

Read More

काशीपुर ने पिथौरागढ़ को 6-0 से रौंदा

बागेश्वर। फ्रैंड्स क्लब के तत्वावधान में यहां खेली जा रही प्रदेश स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में काशीपुर की टीम ने पिथौरागढ़ को 6-0 से रौंदा। शशांक ने अपनी टीम के लिए हैट्रिक बनाई। ऐतिहासिक नुमाईशखेत में काशीपुर इलेवन और पिथौरागढ़ के टीम के मध्य मैच खेला गया। काशीपुर की टीम ने पहले हाफ में ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दाग दिए। दूसरे हाफ में उन्होंने तीन और गोल दागकर मैच को एकतरफा बना दिया। पिथौरागढ़ की टीम को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह…

Read More

936 स्कूलों में से 39 में ही हैं खेलों के शिक्षक

बागेश्वर। जिले के सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं का भारी अभाव है। 936 सरकारी विद्यालयों में से मात्र चार स्कूलों के पास खेल के मैदान हैं। साथ ही प्राथमिक स्तर के स्कूलों में सामान्य शिक्षक ही खेलों का भी प्रशिक्षण देते हैं। सभी 108 हाईस्कूलों और इंटर कालेजों में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक के पद स्वीकृत हैं। इनमें से मात्र 39 विद्यालयों में ही शारीरिक प्रशिक्षक कार्यरत हैं। 35 हजार नौनिहाल इस अभाव को झेल रहे हैं। हॉकी, हैंडबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खोखो, बाक्सिंग और ताइक्वांडो में जिले की की टीमें शिक्षा…

Read More

कपकोट में पांच पुलों के निर्माण की मंजूरी

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में नदियों और नालों पर आवागमन आसान करने के लिए सरकार ने पांच पुलों की मंजूरी प्रदान की है। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कपकोट में असाें के समीप पोलिंग गांव में पुल बनाने की मांग काफी पुरानी थी। सरयू नदी के कारण लोगों को काफी दूर तक चलना पड़ता था। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। यहां 60 मीटर झूला पुल के लिए दो लाख चालीस हजार मंजूर हुए हैं। काफली कमेड़ा के घुड़किया गधेरे में 24 मीटर पैदल पुल के लिए 96 हजार, सूड़िंग…

Read More