बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में नदियों और नालों पर आवागमन आसान करने के लिए सरकार ने पांच पुलों की मंजूरी प्रदान की है। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि कपकोट में असाें के समीप पोलिंग गांव में पुल बनाने की मांग काफी पुरानी थी। सरयू नदी के कारण लोगों को काफी दूर तक चलना पड़ता था। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। यहां 60 मीटर झूला पुल के लिए दो लाख चालीस हजार मंजूर हुए हैं। काफली कमेड़ा के घुड़किया गधेरे में 24 मीटर पैदल पुल के लिए 96 हजार, सूड़िंग…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अश्लील हरकत का आरोपी बीईओ आफिस में अटैच
यमकेश्वर। क्षेत्र के एक विद्यालय में 14 अगस्त को एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय विथ्याणी में अटैच किया गया है। साथ ही मामले की जांच संकुल प्रभारी को सौंपी गई है। शिक्षक का पहले भी अश्लील हरकत करने के मामले में तबादला हुआ था। मामले के अनुसार प्रखंड के एक विद्यालय में कक्षा 10 वीं की एक छात्रा को 14 अगस्त को शिक्षक ने अपराह्न छुट्टी के बाद कमरे में बुलाया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर छात्रा…
Read Moreदुष्कर्म के आरोपी तक नहीं पहुंच पाई राजस्व पुलिस
कोटद्वार। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक राजस्व पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। 22 अगस्त की शाम को बीरोंखाल प्रखंड के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो चुकी है। आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक योगंबर सिंह सजवाण घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे। रविवार को कुछ जगह राजस्व पुलिस ने दबिश भी…
Read Moreअंडर-10 बालक वर्ग के एकल में शिवम विजेता
पौड़ी। सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर- 10 बालक वर्ग के एकल मुकाबला शिवम ने जीता। युगल मुकाबले में शुभम और आराध्य की जोड़ी चैंपियन रही। गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर इंडोर स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-10 बालक वर्ग के एकल का फाइनल खेला गया। शिवम ने आराध्य को हराकर एकल मुकाबला जीता। इसी वर्ग के युगल के फाइनल मैच में शुभम-आराध्य की जोड़ी ने कबीर-कुशाग्र की जोड़ी को हराया। अंडर-10 बालिका वर्ग के युगल के फाइनल में अवंतिका-वर्तिका की जोड़ी…
Read Moreएकल में उन्नति, अक्षिता, ध्रुव, लक्ष्य बने चैंपियन
पौड़ी। सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत अंतिम दिन हुए एकल के फाइनल मुकाबलों में उन्नति, अक्षिता, ध्रुव और लक्ष्य सेन विजेता रहे। युगल में ध्रुव रावत-चयनित, लक्ष्य सेन-ध्रुव रावत, चिराग सेन-ध्रुव रावत, अक्षिता-विज्ञा, अक्षिता-कुहु की जोड़ियां चैंपियन रही। गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर इंडोर स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को हुए अंडर-13 बालिका वर्ग के एकल के फाइनल मैच में उन्नति बिष्ट ने स्नेहा रजवार को हराया। अंडर-13 बालक वर्ग के एकल के फाइनल मैच में ध्रुव रावत ने चयनित जोशी…
Read More74 कैडेट्स ने पास की एनसीसी परीक्षा
पिथौरागढ़। पीजी कालेज में एनसीसी (राष्ट्रीय छात्र सेना) की परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। बी में 27 और सी प्रमाणपत्र में 47 कैड्ेटस ने परीक्षा पास की है। इस मौके पर एनसीसी की परेड भी की गई। प्राचार्य डा.डीएस पांगती और कालेज के एनसीसी ऑफीसर डा.एनएस बनकोटी ने कहा कि एनसीसी से देश सेवा का जज्बा ही नहीं बल्कि एनसीसी के सी प्रमाणपत्र का लाभ एसएसबी के साक्षात्कार सहित कई नौकरियों में भी मिलता है। इस मौके पर कैडेट आशीष शर्मा, काशी सिंह खत्री, बबलू भट्ट, नितिन मारकाना, भगवान…
Read Moreचुनाव से पहले पोस्टर, बैनर लगने हुए शुरू
पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ में नया शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। उसके बाद भी छात्र संगठनों ने महाविद्यालय में पोस्टर, बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं। चुनाव से पहले शुरू हुए प्रचार-प्रसार की वजह से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत अधिसूचना जारी होने के बाद महज दस दिन तक प्रचार करने की अनुमति दी जाती हैं। प्रचार सामग्री में इश्तहार, मुद्रित पंपलेट का उपयोग…
Read Moreप्रदेश में बेहतर शिक्षा नीति की जरूरत
बेरीनाग। प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न हो गई। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में शिक्षकों को कर्तव्यों के लिए अधिक जागरूक रहना होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। तथा अनावश्यक रूप से थोपे जा रहे नियमों को शिक्षा के लिए प्रतिकूल बताया गया। अधिवेशन के पहले सत्र का उद्घाटन करते हुए संघ के प्रांतीय संरक्षक गिरधर बिष्ट ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा देश के भावी नौनिहालों की जड़ें मजबूत करती है। शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के लिए सबको एकजुट रहना होगा।…
Read Moreएक रात में टूटे पांच मकानों के ताले
पिथौरागढ़। शहर के पियाना क्षेत्र में एक ही रात को पांच जगह चोरों ने ताले तोड़ दिए। लेकिन अराजक तत्व सामान चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। अलबत्ता मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। क्षेत्र के सभासद विक्की वाल्मीकि ने बताया कि शनिवार रात पियाना वार्ड में कतिपय अराजक तत्वों ने नरेंद्र टम्टा सहित पांच लोगों के मकान के ताले तोड़ डाले। नरेंद्र टम्टा फौज में आसाम में तैनात हैं। इसके अलावा शेष लोग भी अलग-अलग कारणों से घरों में नहीं थे। तलाश…
Read Moreसीओ से मिले पूर्व विधायक, बोलेरो खोजने को कहा
हल्द्वानी। शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार और चोरियों के खुलासे न होने से खफा पूर्व विधायक नारायण पाल रविवार को कोतवाली पहुंचे। वहां सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल उत्तम सिंह से जिमीवाल से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने उनकी बोलेरो चोरी होेने के मामले में हुई कार्रवाई से एक बार भी उन्हें सूचित न करने पर नाराजगी जताई। शहर के गांधी नगर सहित तमाम पिछले इलाकों में युवाओं को नशे के कारोबार और लत में धकेले जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने नशे के कारोबारियों के खिलाफ…
Read More