पेंशन के लिए एक और विकल्प मांगा

हल्द्वानी। एलआईसी क्लास वन आफीसर्स एसोसिएशन हल्द्वानी डिवीजन की वार्षिक सभा में पेंशन के लिए एक और विकल्प देने, 2010 की हड़ताल के कारण लंबित वेतनवृद्धि दिए जाने, अगस्त 2010 से लंबित वेतन पुनर्निर्धारण को बुलाए जाने के साथ अधिकारियों को रनिंग स्केल देने की मांग उठाई गई। भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय में रविवार को हुई सभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजीबीनि के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक शिवेंद्र कुमार और कानपुर के विशिष्ट अतिथि जोनल अध्यक्ष पीके भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। सभा को शिवेंद्र कुमार, मार्केटिंग मैनेजर…

Read More

गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम

चंबा (टिहरी)। हेंवलघाटी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। हेंवलघाटी के एक गांव की एक लड़की 12 अगस्त से लापता है। परिजनों ने थाना चंबा में मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। कॉल डिटेल आदि के आधार पर इस मामले में उत्तरकाशी के एक युवक की भूमिका बताई जा रही है। रविवार को महिला समाख्या और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संगठन सहित कई…

Read More

मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर भी खतरे में

नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारी बारिश से गजा क्षेत्र के ग्राम नैचोली स्थित मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर को भी खतरा हो गया है। कुछ दिन पूर्व मंदिर के पास हुए भारी भू-धंसाव से मंदिर का प्रवेश द्वार ध्वस्त हो गया और मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया। ऐसे में भक्तों को मंदिर आने और पूजा-अर्चना में दिक्कतें झेलनी पड़ी। मंदिर के पुजारी दिनेश उनियाल, मनोहर चौहान, मकान सिंह चौहान और प्रधान विक्रम पुंडीर ने बताया कि भूस्खलन होने से मंदिर परिसर में दरारें पड़ गई, जबकि धर्मशाला और पूजाघर बनाने…

Read More

भागवत कथा सुनने उमड़ी लोगों की भीड़

लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए मोहनानंद तीर्थ जी महाराज ने श्रीराम के अयोध्या में जन्म लेने के बाद इस धरती में हुई खुशी का जिक्र करते हुए कहा कि इस संसार में जब जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है तब तब भगवान मनुष्य रूप में जन्म लेकर लोगों का तारण करते हैं। हरिद्वार से आए आचार्य ललित बगौली भागवत कथा का मूलपाठ कर रहे हैं। मुख्य यजमान मान सिंह ढेक, चतुर सिंह मौनी ने…

Read More

पत्थरों से बग्वाल खेलने के पक्ष में लोग

देवीधुरा। बाराहीधाम में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रतिवर्ष होेने वाली विश्व विख्यात बग्वाल के स्वरूप को बदले जाने को लेकर चेतन भैया द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में लोग पत्थरों से बग्वाल युद्ध खेलने पर अपनी भावना व्यक्त कर रहे हैं। हस्ताक्षर करने वालों में ऐसे बुजुर्ग लोग भी हैं जो पिछले 60 सालों से पत्थरों से बग्वाल खेलते आ रहे हैं। उनका कहना है कि बग्वाल एक आस्था से जुड़ा हुआ ऐसा सवाल है, जिसमें शक्ति के उपासक अपना खून देकर मां वज्र बाराही के प्रति अपनी श्रद्धा…

Read More

यूपी और यूपीए सरकार का पुतला फूंका

लोहाघाट/टनकपुर। अयोध्या में चौरासी कोसी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने से हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त गुस्सा है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यूपी और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। लोहाघाट में प्रांतीय उपाध्यक्ष महिमन कन्याल, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा तथा जिला महामंत्री मोहित पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष विनोद ढेक, दिनेश चम्याल, सुनील वर्मा, सुभाष जोशी, मोहित गड़कोटी, सुरेंद्र बोहरा, मुकेश साहू, गोविंद सामंत, मुकेश कलखुड़िया, गिरीश अधिकारी, मनोज फर्त्याल, पुष्कर सिंह, मुकेश जोशी, अर्जुन छतोला, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, ललित…

Read More

बाराही इलेवन देवीधुरा का ट्राफी पर कब्जा

देवीधुरा। बाराहीधाम में जिला खेल विभाग, युवा कल्याण और नैनीताल बैंक की स्थानीय शाखा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में बाराही इलेवन देवीधुरा ने ढोलीगांव स्पोर्ट्स क्लब को 25-21, 26-24, 25-16 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य संयोजक त्रिभुवन चम्याल के संयोजन में प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मेला पुलिस प्रभारी प्रभात कुमार, विशिष्ट अतिथि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, प्राचार्य बीसी जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक खड़क सिंह बोहरा, रघुराज देउपा, बद्री सिंह बिष्ट…

Read More

पूर्व सचिव और मिल प्रबंधक पर मुकदमा

काशीपुर। काशीपुर सहकारी गन्ना विकास और बिक्री समिति में वर्ष 2007-08 में कृषकों के फर्जी सट्टे (खाते) बनाकर गन्ना आपूर्ति कराने और 1.35 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से भुगतान घोटाला मामले में पुलिस ने दो अधिकारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को काशीपुर सहकारी गन्ना विकास समिति व बिक्री समिति लिमिटेड काशीपुर के सचिव प्रभारी सुजयेश चंद नवानी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि वर्ष 2007-08 में तत्कालीन विशेष सचिव और काशीपुर शुगर मिल के तत्कालीन प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समिति…

Read More

आपदा में विपक्ष सरकार को सहयोग करे: सीएम

पंतनगर। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि आपदा के मामले में विपक्ष को ओछी राजनीति न कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि को नियमित कुलपति दीपावली से पूर्व मिल जाएगा। मुख्यमंत्री दिल्ली से जैती जाते समय पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदा के अंतर्गत 109 करोड़ रुपये की राहत राशि 90 फीसदी लोगों में वितरित कर दी गई है। विदेशी मूल के 91 नेपाली नागरिकों की बादल फटने से मौत हुई थी। उनके परिजनों को तीन तीन लाख…

Read More

साहब! कहां गए हमारे सांसद बाबा!

सितारगंज। साहब! हमारे नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद केसी सिंह बाबा कहां हैं? पिछले लंबे समय से बाबा क्षेत्र में दिखाई नहीं पड़ रहे, जिससे क्षेत्रवासी बाबा के लापता होने से चिंतित हैं और विकास भी ठप है। ये कहना था, भाजपा के कार्यकर्ताओं का। उन्होंने कोतवाली में बाबा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी को गुमशुदगी की रिपोर्ट सौंप कार्रवाई की मांग की। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक धोनी…

Read More