सितारगंज। पीलीभीत मार्ग पर पिपलिया गुरुद्वारा साहिब के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चपरासी को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाजार से सामान खरीदकर घर जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल में चीनी मिल कॉलोनी में रहने वाला पूरन सिंह गैड़ा (50) चीनी मिल में चपरासी था। रविवार शाम करीब चार बजे वह बाजार से खरीदकर घर जा रहा था। तभी पिपलिया गुरुद्वारा साहिब…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कम हुई काश्तकारों और जीएमवीएन की दूरियां
उत्तरकाशी। आलू तथा सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई काश्तकार गढ़वाल मंडल विकास निगम को अपनी उपज बेचने को तैयार नहीं है। आज निगम के महाप्रबंधक प्रताप शाह की ओर से बुलाई गई बैठक में जमा भटवाड़ी हर्षिल क्षेत्र के काश्तकार तथा जनप्रतिनिधियों को यह भरोसा दिलाया कि वे शासन को समर्थन मूल्य बढ़ाने को प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में किसानों में अभी तक गंगोत्री हाईवे ठीक न करने तथा आलू, सेब का बेहद कम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के अलावा 15 सितंबर तक खरीद सीमा तय करने को लेकर…
Read Moreअनशन जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी
बड़कोट। आपदा से हुई क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर तीन दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे प्रभावितों ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। खरादी कस्बे और आसपास के कई गांवों केग्रामीणों का क्रमिक अनशन तहसील परिसर में रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि आपदा से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ हैं, लेकिन आपदा राहत वितरण में दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं। अभी तक कई परिवाराें को सरकारी मदद के नाम पर गेंहू-चावल के अलावा और कुछ…
Read Moreरसोई गैस नहीं पहुंची, मायूस लौटे ग्रामीण
उत्तरकाशी। सरकार ने भले ही भटवाड़ी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक हजार रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा की हो लेकिन गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में ही रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गैस के इंतजार में लोग रोजाना कतार लगाने के बाद खाली सिलेंडर घर लौटने को मजबूर हैं। तय रोस्टर के मुताबिक चार रोज पहले विकास भवन लदाड़ी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति होनी थी। इसी उम्मीद के साथ उपभोक्ता सुबह से ही खाली गैस…
Read Moreपुनर्निर्माण, प्रभावितों का पुनर्वास चुनौती : बहुगुणा
जैंती (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि जून में आई आपदा राज्य में प्रलय बनकर टूटी है। दु:ख की इस घड़ी में उत्तराखंडियों ने साहस का परिचय देकर प्रभावित लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पुनर्वास और पुनर्निर्माण चुनौती अवश्य है पर जन सहयोग से जल्द ही इस सदमे से प्रदेश उबर जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पर्यटक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए प्रभावी योजना बनाकर राज्य को नई दिशा दी जाएगी। श्री बहुगुणा जैंती तहसील के धामद्यो में शहीद दिवस समारोह को संबोधित कर…
Read Moreआपदा प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे अस्थाई आवास
अल्मोड़ा। लोक विज्ञान संस्थान (पीएसआई) द्वारा आपदा पीड़ितों के रहने के लिए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी में अस्थाई आवास बनाने की तैयारियां चल रही हैं। अभी तक अल्मोड़ा जिले में दो आवास तैयार किए गए हैं। पीएसआई के कार्यक्रम प्रबंधक पूरन बर्त्वाल ने बताया कि रूद्रप्रयाग जिले में 18 और अल्मोड़ा जिले में दो अस्थाई आवास तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बादल फटने, बाढ़ और भू स्खलन की आपदा से हजारों परिवार मकान बहने और टूटने से बेघर हो गए हैं। दो माह…
Read Moreहर साल आपदा में समाते स्कूल भवन
रानीखेत। नगर का एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कालेज हर साल आपदा में खतरे की जद में आता जा रहा है। तीन साल पहले नए कक्षों के निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन के कारण ध्वस्त पांच कक्षाओं को तो ठीक नहीं किया गया, अब शेष बची हुई कक्षाओं पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। गत 20 अगस्त को हुई अतिवृष्टि ने विद्यालय प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इन हालातों में छात्राओं की जान खतरे में आ चुकी है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्थापना 1929 में हुई। 1995…
Read Moreयुवाओं को हाकी के प्रति जागरूक करेंगे
रानीखेत। हॉकी के जादूगर दिवंगत मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिन पर इस बार जिला हाकी संघ ने आगामी 29 अगस्त से एनसीसी मैदान में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि वर्तमान में राष्ट्रीय खेल हाकी तमाम तरह की दुश्वारियों से जूझ रहा है। समय-समय पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने की योजना है। जिला हाकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मेजर ध्यान चंद्र ने अपने जादुई खेल के…
Read Moreकोसी परिक्रमा पर राजनीति न करे यूपी सरकार : निशंक
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा पहले से ही चलती आ रही है। इसका समाधान उतर प्रदेश सरकार को संतों के साथ बैठकर निकालना चाहिए। यदि इस मामले में संत और विहिप को भाजपा की जरूरत होगी तो वह उनका साथ देंगे। शनिवार को हरिद्वार डामकोठी में प्रेसवार्ता में डा. निशंक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को 84 कोसी परिक्रमा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यूपी शहरी मंत्री आजम खां के श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर मंदिर आने के सवाल का…
Read Moreसपा मंत्री के दक्षिण काली पीठ पर आने की बाबत बोले कैलाशानंद
हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि आजम खां के हरिद्वार आगमन से तप साधना की आध्यात्मिक शक्ति का गौरव बढ़ा है। उनका आगमन बताता है कि दूसरे धर्म के कट्टरपंथी नेता भी स्वयं को भगवान के दर्शन से नहीं रोक पाते। दूसरे मजहब का व्यक्ति यदि अपने धर्म के सूफी संतों के यहां न जाकर सनातन पीठ पर नतमस्तक हुआ तो इसमें बुरा ही क्या है। महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने शनिवार को लखनऊ से भेजे प्रेस बयान में कहा कि अयोध्या में शुरू होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा…
Read More