श्यामपुर। रसियाबड़ रेंज में वाहन की टक्कर से एक गुलदार की मौत हो गई। वाहन का पता नहीं चल पाया है। रसियाबड़ रेंज में पीली नदी के पास सुबह 9:35 बजे सड़क पार कर रहे एक मादा गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद इसके शव को दफना दिया। गुलदार की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। क्षेत्र में कई बार जंगली जानवर वाहनों की चपेट में आ चुके…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रैगिंग ली तो सीधे दर्ज होगी एफआईआर
रुड़की। रैगिंग का मामला सामने आने के बाद केएल पालीटेक्निक ने चौकसी बढ़ा दी है। संस्थान ने शनिवार को एंटी पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। टीम रात और दिन के समय हॉस्टल का निरीक्षण करेगी। यदि कोई छात्र रैगिंग लेता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही संस्थान से उसे निकाल दिया जाएगा। केएल पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजय जैन ने बताया कि रैगिंग किए जाने की छात्र की शिकायत की जांच की जा रही है। वह स्वयं हॉस्टल गए थे। तीन-चार घंटे…
Read Moreस्काउट-गाइड जिला कार्यकारिणी गठित
रुद्रप्रयाग। मुख्य शिक्षाधिकारी हरीशंकर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भारत स्काउट-गाइड संगठन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिशुपाल सिंह रावत को जिला कमिश्नर, अनीता बहुगुणा को जिला गाइड कमिश्नर चुना गया। कार्यकारिणी में जीआईसी पित्रधार के शिक्षक प्रदीप राणा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीईओ ने कहा कि छात्राें को संस्कारवान बनाने के लिए स्काउट-गाइड की विशेष भूमिका है। स्काउट-गाइड से जुड़ने के बाद छात्र अनुशासन में रहना सीख लेते हैं। कार्यकारिणी में शिव प्रसाद सकलानी को जिला सचिव, धनंजय भंडारी को संगठन कमिश्नर,…
Read Moreमांगा तिरपाल, मिला तमाचा
रुद्रप्रयाग। यह क्या साहब! मांगा तिरपाल था, बदले में मिली तो मार। यह कहां का इंसाफ है। प्रकृति पहले मुझे पहले ही बहुत झटके दे चुकी है। क्या गरीब को हक मांगने का अधिकार नहीं है। शनिवार को ऊखीमठ तहसील में एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाते हुए ग्राम पंचायत रांसी के जसपाल सिंह ने यह शब्द कहे। जसपाल का आरोप था कि रहने के लिए तिरपाल मांगने पर पटवारी ने उसको थप्पड़ जड़ दिए। अगस्त 1998 में रांसी के दारतोली तोक में जसपाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ…
Read Moreबागेश्वर में आसमान छू रहीं सब्जियों की कीमत
बागेश्वर। आपदा के कारण कुछ फलों और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। प्याज की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर हुई बढ़ोतरी का असर यहां भी देखा गया। दो माह में प्याज की कीमत प्रति किलो 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गई है। बागेश्वर नगर क्षेत्र में शिमला मिर्च 60 से बढ़कर 80 रुपये किलो, टमाटर 50 से 60, बैंगन 30 से 40, बंद गोभी 20 से 40 , लौकी 20 से 30, करेला 30 से 40, तोरई 50 से 60 , पहाड़ी तोरई 90 से…
Read Moreशिक्षकों की कमी से जूझ रहा जीआईसी स्यांकोट
बागेश्वर। जीआईसी स्यांकोट 14 साल से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक मानकों के अनुसार नहीं होने से यहां अध्ययनरत 368 छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट है। अभिभावक शिक्षक संघ में शिक्षकों के पद भरने की मांग प्रमुखता से उठी। संघ और क्षेत्र के लोगों ने विद्यालयी शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 1989 में विद्यालय को इंटर की मान्यता मिली। तब से लेकर आज तक इंटर में जीव विज्ञान,…
Read Moreतीन सौ नाली उपजाऊ भूमि लील गई आपदा
बागेश्वर। भीषण बारिश से जिले में कृषि क्षेत्र को भी तगड़ा झटका लगा है। प्रशासनिक रिकार्ड के मुताबिक अभी तक 389 पशु मर चुके हैं और छह हेक्टेयर(300 नाली) कृषि भूमि तबाह हो गई है। कई स्थानों पर अभी भी भूस्खलन हो रहा है। जिले में बारिश का सिलसिला 16 जून को शुरू हो गया था। दो माह के इस अंतराल में चार लोगों की मौत हुई है। प्रकृति ने भूस्खलन और बाढ़ के रूप में ऐसा अभिषाप दिया है, जिसके नुकसान की भरपाई में शासन-प्रशासन को कई साल लग…
Read Moreबीईओ आफिस में तालाबंदी से कामकाज ठप
गरुड़। प्राथमिक शिक्षक संगठन बीईओ के खिलाफ चल रहा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। बीईओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी से कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा है। आंदोलित शिक्षकों ने अभिभावकों से सोमवार से अपने पाल्यों को पाठशाला न भेजने का आह्वान किया है। प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ख्ंाड शिक्षा अधिकारी एबीईओ का अतिरिक्त कार्यभार आखिरकार एबीईओ चंपा आर्य को क्यों नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक बीईओ चार्ज हस्तांतरित नहीं करते हैं…
Read Moreगढ़वाल विवि में दस सितंबर को मतदान
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बिड़ला परिसर में 10 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 2 सितंबर से 10 तक चलेगी, छात्र महासंघ चुनाव 14 सितंबर को होंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस देव ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बिड़ला परिसर में 10 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दो एवं तीन सितंबर को सुबह 10 से 1 बजे तक किया जाएगा।…
Read Moreसंस्कृत भाषा में रोजगार के द्वार खोलने के प्रयास
कोटद्वार। प्रदेश सरकार ने संस्कृत को द्वितीय राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी है। संस्कृत भाषा में अब रोजगार के द्वार खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2013 को संस्कृत वर्ष मनाते हुए प्रदेश के सभी विकास खंड़ों में पांच- पांच संस्कृत विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के प्रदेश सचिव डा. मोहन चंद्र ने बताया कि आने वाले समय में 50 नए ये संस्कृत विद्यालयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। श्री ज्वालपादेवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में अयोजित कार्यक्रम में अकादमी के…
Read More