शिमला। बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिल दोहरा करंट मारेगा। मार्च के बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च है और आधे शहर में अभी तक बिल नहीं बंटे हैं। इस बार के बिल में नगर निगम टैक्स के पांच सौ रुपये तक अतिरिक्त जुड़कर आएंगे, वहीं देरी से बिल जमा कराने पर सरचार्ज अलग से लगेगा। बिजली कंपनी इस माह बिल बांटने में लेट हो गई है। यह लेटलतीफी हजारों उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। समय पर बिल नहीं जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
केंद्र सरकार बापू को ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि देने को तैयार नहीं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बापू को राष्ट्रपिता की उपाधि देने से इंकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने संविधान के नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि देश का संविधान केवल शैक्षणिक और सैन्य उपाधियों के अलावा किसी और उपाधि देने की इजाजत नहीं देता। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है कि गृह मंत्रालय ने महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे वी कल्याणम के उस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मंत्रालय से इस बारे में वक्तव्य जारी करने…
Read Moreकुंभ यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल
संगम: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ मेल में हादसों का सफऱ रुकने का नाम नहीं ले रहा है पहले भगदड़ मचने के कारण 36 लोगों की मोत हो गई थी और अब बस पलटने की खबर आई है। कुंभ में जा रहगा यात्रियों से भरी बस पलटलने से दर्जनों यात्री घायल हा गए है। गौरतलब है कि बारिश के चलते शनिवार को स्नान के लिए संगम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जोश में थोड़ी कमी दिख रही है। बारिश की वजह से शुक्रवार को भी वसंत पंचमी के शाही स्नान…
Read Moreअध्यक्ष, उपाध्यक्ष को 7-7, सचिव को 4 दावेदार
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ चुनाव में मंगलवार को प्रत्याशियों ने पूरे उत्साह से अपने समर्थकों सहित नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 दावेदार मैदान में आए हैं। इनमें 4 शोध छात्र हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने अपना दावा ठोका है। जबकि कैबिनेट की 10 सीटों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। विवि कोर्ट की चार सीटों के लिए चार फैकल्टियों से 18 छात्र नेताओं ने दावेदारी की है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के…
Read Moreएसडीएम को बंद मिले धान क्रय केंद्र
अंबेडकरनगर। धान व गन्ना क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायतों पर मंगलवार को एसडीएम सदर कुमार प्रशांत ने विभिन्न क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सोनगांव व रामपुर सकरवारी धान क्रय केंद्र बंद पाया गया। इस पर दोनों क्रय केंद्रों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा बेवाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान चारों तरफ फै ली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें विगत कई दिनों…
Read Moreकब्जेदारों के विरुद्ध एफआईआर का निर्देश
जलालपुर। तहसील अंतर्गत ग्राम आसीपुर के पुरवा फरीदपुर ग्राम में खलिहान की भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने एफाआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में खलिहान की भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई थी। ग्राम प्रधान नरसिंह यादव व अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम व तहसीलदार से की थी। एसडीएम रतिभान ने तहसीलदार को टीम गठित कर पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश…
Read Moreग्रामीणों ने पकड़ा कालाबाजारी को जा रहा गेहूं
अंबेडकरनगर। जिले में गरीबों के लिए आए राशन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार प्रात: भी बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आए राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खुले बाजार में बिक्री के लिए ले जाते समय 11 कुंतल 50 किलो गेहूं ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए गेहूं सीज कर दिया और ग्रामीणों की सुपुर्दगी में कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जनपद में राशन की कालाबाजारी का धड़ल्ले से जारी…
Read Moreयूपी में कम होती नहीं दिख रहीं भाजपा की मुसीबतें
लखनऊ ‘अटल शंखनाद’ रैली की सफलता को लेकर गद्गद भाजपा की राह में मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। अतीत के अनुभव और रैली में आए कार्यकर्ताओं की नेताओं की एकजुटता पर आशंका इन मुसीबतों का संकेत दे रही हैं। योगी आदित्यनाथ और वरुण गांधी जैसे नेताओं ने रैली से गैरहाजिर रहकर पार्टी के भीतर खींचतान कम या खत्म न होने की बानगी दे दी है। भले ही इसकी वजह कुछ भी बताई जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रैली से एक दिन पहले ही यह…
Read Moreपेश है अखाड़ों की छावनी का मेन्यू
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद) संगम की रेती पर महाकुंभ के दौरान अखाड़ों में अलग-अलग मान्यताओं, संप्रदाय, पंथ, विचारधारा, उपासना पद्धतियों की तरह छावनी की छत के नीचे किसिम-किसिम के स्वाद का भी संगम है। यहां एक ओर छावनी में धूनी रमाए साधु भगवत भजन, धर्मचर्चा और अध्यात्म के रंग में रंगे हैं, वहीं दूसरी ओर अखाड़ों की रसोई में दिन-रात जुटे रसोइयों के लिए रुचि के अनुरूप भोजन बनाना-खिलाना ही साधना और कुंभ का पुण्य है। अखाड़ों की छावनी में जुटने वाली पंगत में न कोई छोटा होता है, न बड़ा,…
Read Moreसाल भर तक लूटी आबरू, फिर नवजात को मारा
गोंडा चाचा और भतीजे ने एक किशोरी के साथ एक साल तक रेप किया। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच, अक्टूबर में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे दोनों ने मारा डाला। मंगलवार देर शाम किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय रीमा (परिवर्तित नाम) ने मंगलवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।…
Read More