इस बार विरोध नहीं, स्वागत रैलियां

धर्मशाला। प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मर्तबा विरोध व रोष नहीं, बल्कि स्वागत रैलियों का दौर रहेगा। कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र होने के चलते हर कोई कर्मचारी संघ व अन्य सरकार के स्वागत की ही तैयारियों में हैं। कोई भी कर्मचारी संघ या संस्था शुरुआत में ही सरकार का विरोध कर अपने नुकसान के पक्ष में नहीं हैं। हर कोई सरकार को लुभाने में लगा हुआ है। ऐसे में सरकार का यह सत्र काफी हद तक शांतिपूर्वक रहने वाला है। मंगलवार को धर्मशाला स्थित तपोवन…

Read More

मिड-डे-मील वर्करों का शक्ति प्रदर्शन

ऊना। जिला के सरकारी शिक्षण संस्थानों में मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। मंगलवार को सभी वर्करों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र भी प्रेषित किया है। रोटरी चौक स्थित एमसी पार्क में एकत्रित हुई मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मांगों में वेतन बढ़ाने पर जोर दिया है। उनका तर्क है कि वर्तमान समय में दिया जा रहा मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की है कि…

Read More

रामपुर को जिला, ननखड़ी को तहसील बनाओ

रामपुर बुशहर। ननखड़ी पंचायत समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें समिति सदस्यों ने रामपुर को जिला और ननखड़ी को तहसील बनाने की मांग उठाई। बैठक में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी गरमाया और मुख्यमंत्री वीरभद्र से विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। ननखड़ी ब्लाक के पंचायत समिति सदस्य भी रामपुर को जिला बनाने के हक में है। मंगलवार को आयोजित बैठक में पंचायत समिति ने इस बारे में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही समिति ने ननखड़ी को तहसील बनाने का प्रस्ताव…

Read More

एलडीआर कर्मियों ने पदोन्नति की शर्त में मांगी छूट

चंबा। एलडीआर यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मिले व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 18 मार्च को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर द्वारा संचालित की गई एलडीआर क्लर्क की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसके बाद करवाई गई टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। टंकण परीक्षा बारे उन्होंने पूर्व प्रदेश सरकार से बार-बार अनुरोध किया कि लिखित परीक्षा पास कर चुके कर्मचारियों की टंकण परीक्षा को उन्हें कम से कम छह माह का समय दिया…

Read More

कांग्रेस निर्मित विस भवन में बैठेगी सरकार

धर्मशाला। प्रदेश की दूसरी राजधानी कहलाने वाले धर्मशाला में विधानसभा की शुरुआत ऐतिहासिक और रोचक है। कांग्रेस ने अपने पूर्व कार्यकाल में यहां स्थित डिग्री कालेज में विधानसभा का सत्र कराकर इतिहास रचा था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ही नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने 2005 में कालेज के हाल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन किया तो यहां की फिजाओं में सियासी गरमाहट आ गई। दरअसल इस सत्र के दौरान ही तपोवन में विधानसभा के आलीशान भवन के निर्माण की नींव रख दी गई थी। कांग्रेस सरकार ने अपने…

Read More

कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने किया पंचकूला कोर्ट में सरेंडर

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सरकार के एक विधायक राम कुमार चौधरी पर 23 साल की ज्योति नाम की लड़की की हत्या का आरोप था ने पंचकूला कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया है। वह काफी समय से इस मामले में फरार था। राम कुमार ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद सीआइए स्‍टाफ उसे अपने साथ ले गया। विधायक राम कुमार समेत चार लोगों पर ज्योति नाम की एक लड़की की हत्या का आरोप है। ज्योति की हत्या 22 नवंबर को हरियाणा के…

Read More

पोलियों ड्राप्स पिलाने को शिक्षा विभाग की पहल

ऊना। 20 जनवरी को पल्स पोलियों के प्रथम चरण में सरकारी और गैर स्कूली छोटे बच्चों को हर हालत में पोलियो ड्राप पिलाने को इस बार शिक्षा विभाग भी अहम भूमिका निभाएगा। कोई भी बच्चा पल्स पालियो प्रतिरक्षक दवा पीने से वंचित न रहे सके। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि शिक्षा जगत में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में समस्त शिक्षा खंड अधिकारियों को दायित्व बनता है कि प्राथमिक पाठशालाओं के लगभग सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य ही पिलाई जाए। इस बारे स्कूल की सुबह कालीन सभाओं…

Read More

बृज बिहारी बुटेल हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष

धर्मशाला: कांग्रेस विधायक दल (सीपीएल) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल को विधानसभा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है और वह आज से शुरू चार दिवसीय शीतकालीन सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन के लिए कल यहां सीपीएल की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें दून के विधायक राम कुमार को छोड़कर पार्टी के सभी चयनित विधायकों ने हिस्सा लिया था। कुमार ज्योति हत्या मामले में फरार चल रहे हैं। हालांकि बैठक में एक पक्ष ने बुटेल के नाम पर असहमति…

Read More

बीपीएल को डिपुओं में मिलेगा आटा : बाली

नगरोटा बगवां/कांगड़ा : प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों (बीपीएल) को अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं में गंदम के स्थान पर आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने गांव सरोत्री में श्री चामुंडा प्राइवेट बस ऑप्रेटर यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दी। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरोत्री में शीघ्र ही आईटीआई को कार्यशील बनाकर 5 ट्रेड आरंभ किए जाएंगे, वहीं नगरोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के घर-द्वार…

Read More

विवि पहुंचे छात्रों के डुप्लीकेट फार्म

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों द्वारा भरे जा रहे परीक्षा फार्म में से कुछ डुप्लीकेट पाए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय को शिकायत आई है। शिकायत आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब उन लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है जहां से छात्रों ने ये डुप्लीकेट परीक्षा फार्म खरीदे हैं। उक्त डुप्लीकेट फार्म के विक्रेताओं के पकड़ में आने के बाद प्रशासन उचित कदम उठाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा…

Read More