खस्ताहाल भवन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय

हमीरपुर। उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर का कार्यालय खस्ताहाल भवन में चल रहा है। जर्जर हो चुके भवन के नीचे करीब 40 कर्मचारी ड्यूटी बजाने को मजबूर हैं। कार्यालय भवन की दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है तथा भवन की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। ऐसे में भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी मिलने के कुछ वर्ष उपरांत भवन का निर्माण हुआ था। भवन का निर्माण भी पुरानी शैली के तहत हुआ है लेकिन मरम्मत के अभाव में भवन खस्ताहाल हो चुका…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन 20 फरवरी से

हमीरपुर। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की बैठक प्रधान इंदिरा ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की मांगें पूरी न होने पर देश में 20 से 21 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। इंदिरा ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर और आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स के विरोध में फैसले देती रही है। गत तीन वर्षों में सीटू व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशभर में मजदूरों और आंगनबाड़ी महिलाओं ने तीन वार देशव्यापी हड़तालें की हैं…

Read More

मनरेगा में नहीं पहुंचा बजट

सोलन। यदि आपको मनरेगा में कार्य करना है तो फिलहाल कुछ इंतजार करना पडे़गा। मनरेगा में अभी बजट नहीं है। नए कार्य शुरू करने की मनाही की जा रही है। मनरेगा में जिलाभर में नए कार्य शुरू करने के लिए पंचायतों ने आवेदन किए हैं। मगर जिला ग्रामीण अभिकरण विभाग फिलहाल नए कार्यों को शुरू करने के लिए हाथ खड़े कर रहा है। मनरेगा में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का बजट प्रदेश में विकास कार्यों के लिए पहुंचता है। इससे ग्रामीण लोग अपने निजी भूमि, सिंचाई टैंकों, भूमि सुधार, पेयजल योजनाओं…

Read More

सीता राम को बनाएं शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष

बिलासपुर। प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक संगठनों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए सीता राम शर्मा को उपयुक्त बताया है। शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। संगठनों का कहना है कि शास्त्री का स्टील अथारिटी आफ इंडिया के पदेन सदस्य के रूप में भी बेहतर कार्य रहा है। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ के संस्थापक लक्ष्मण ठाकुर, पूर्व प्रदेश प्रधान जीवन शर्मा, पूर्व महासचिव राजेश शर्मा, भोपाल चौधरी, रसील गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश राव, जिला प्रधान सुनील शर्मा, प्रशिक्षित संघ के जिला प्रधान सुरेश पन्याली,…

Read More

प्रदेश की चार डंपों पर सीमेंट ढुलाई बंद

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा सीमेंट प्लांट से सीमेंट ढुलाई के लिए अधिकृत बिलासपुर जिला ट्रक आपरेटर्स ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा (बीडीटीएस) ने प्रदेश के चार सीमेंट डंपों को सीमेंट ढुलाई करना बंद कर दी है। बीडीटीएस की कार्यकारिणी में लिए गए इस फैसले के बाद हजारों ट्रक खडे़ हो गए हैं। बरमाणा पार्किंग के अलावा सड़कों के किनारे भी ट्रकों की लाइनें लग गई हैं। उधर, एसीसी कंपनी ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब और हरियाणा राज्यों की सीमेंट डिमांड में कटौती कर दी है। जबकि प्रदेश की डिमांड…

Read More

टैट पास शिक्षकों को दी जाए नौकरी

बिलासपुर। सीएंडवी एवं टीजीटी टैट पास शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। इसमें कई मसलों पर चरचा की गई। प्रदेशाध्यक्ष केशव राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महासचिव किशोरी लाल, सोलन से विशाल ठाकुर, शिमला से रूचिका ठाकुर, और बिलासपुर से जिलाध्यक्ष राजपाल ठाकुर और अनुज कुमार ने भाग लिया। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए मांग उठाई है कि जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी बनने के लिए बेरोजगार टीजीटी शिक्षकों के साथ कमीशन या बैच वरिष्ठता के लिए तुलना की जाए।…

Read More

प्राइवेट स्कूल में नहीं बिकेगी वर्दी

चंबा। जिला के प्राइवेट स्कूल अब बच्चों को वर्दी और अन्य शिक्षण सामग्री मुहैया नहीं करवा सकते हैं। अभिभावकों को आगामी सत्र से बच्चों के लिए जरूरी सामान बाजार से खरीदना होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित स्कूल की संबद्धता तक रद्द हो सकती है। इससे पहले मनाही के बावजूद प्राइवेट स्कूल बच्चों को स्कूल से ही वर्दियां और अन्य शिक्षण सामग्री मुहैया करवाते थे। यह सामान बाजार भाव से महंगा होता…

Read More

आज से धर्मशाला में सरकार

धर्मशाला। हिल्स क्वीन शिमला से प्रदेश सरकार सोमवार दोपहर तक खेल नगरी धर्मशाला पहुंचेगी। मंत्री-विधायकों समेत विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी धर्मशाला पहुंचेंगे। 8 जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के इस्तकबाल को जिला के प्रवेश द्वार विधानसभा क्षेत्र देहरा, ज्वालामुखी, कांगड़ा से धर्मशाला तक जगह-जगह सड़कों पर तोरणद्वार लगे हैं। विधानसभा भवन तपोवन को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं सड़कों पर तारकोल बिछा दिया गया है। इसके अलावा जगह-जगह…

Read More

कर्मचारी नेताओं पर साधा निशाना

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बाल कृष्ण कपूर ने तथाकथित नेताओं पर हमला बोला। कहा कि इन नेताओं ने कर्मचारियों को गुमराह कर पूर्व सरकार के सामने मांगों को पहुंचने ही नहीं दिया। यही नहीं उन्होंने अपनी कुर्सी की खातिर कर्मचारियों को राजनीति के आधार पर भी बांट दिया। उन्होंने पूछा कि वह कर्मचारी नेता आज कहां हैं, जो पूर्व सरकार के दौरान कर्मचारियों को 6600 करोड़ रुपए के लाभ देने की बात करते थे। लेकिन सच्चाई यह है…

Read More

चारपाइयों में कब तक ढोते रहेंगे मरीज

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के मलाणा और कसोल की पहाड़ियों के बीचोंबीच बसा अति दुर्गम गांव रशोल में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। लोगों ने सरकार से सवाल किया है कि आखिर कब तक वे मरीजों को चारपाइयों पर ढोकर अस्पताल पहुंचाते रहेंगे। सड़क से मीलों दूर और पहाड़ी के पीछे बसे इस गांव की समस्या को आज तक किसी नहीं जाना। चुनावी बेला में भले ही वोट मांगने नेता यहां आते रहे हों लेकिन जीतने के बाद दर्शन नहीं हो पाते। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी की कसोल पंचायत…

Read More