देहरागोपीपुर/ परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को धरोहर गांव परागपुर में राज्यस्तरीय लोहड़ी मेले का उद्घाटन सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने लोहड़ी उत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परागपुर प्राचीन गांव है। इसलिए सभी को यहां की परंपराओं को संजोकर रखना होगा, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक यहां की परंपराओं को देख सकें। जिसने भी एक साथ लोहड़ी…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हिमाचल में जल्द होगी ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती
हिमाचल सड़क परिवहन निगम में जल्द ही ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती होने वाली है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि परिवहन निगम की कार्यशैली में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे। साथ ही ड्राइवरों और कंडक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। प्रत्येक चालक को तारादेवी डिपो में कम से कम दो साल नौकरी करना अनिवार्य बनाया जाएगा। समय-समय पर निगम के सभी ड्राइवर और कंडक्टरों की स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी। उन्होंने गुरुवार शाम निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वर्दी पहनना भी अनिवार्य बाली ने…
Read Moreविद्या स्टोक्स नहीं लेंगी सरकारी आवास
शिमला : प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों को जल्द सरकारी आवास आबंटित कर दिए जाएंगे। इसको लेकर सचिवालय प्रशासन ने अधिकतर तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स सरकारी आवास नहीं लेंगी। सूचना है कि उन्होंने इस बारे सचिवालय प्रशासन को भी अवगत करवा दिया है, वहीं भाजपा सरकार के पूर्व मंत्रियों ने भी नियमानुसार सरकारी आवास खाली कर दिए हैं। विधायकों को भी जल्द ही विधानसभा और मेट्रोपोल में सरकारी आवास प्रदान कर दिए जाएंगे। सूचना है कि…
Read Moreअब लोकमित्र केंद्रों पर भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म
शिमला : ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को अब लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले विभिन्न पदों लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब वे इंटरनैट सुविधा के अभाव में फार्म भरने से वंचित नहीं रहेंगे। उम्मीदवारों को अब यह सुविधा उनके नजदीकी लोकमित्र केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा देने और भावी उम्मीदवारों के बीच रिक्त पदों को प्रचारित करने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग…
Read Moreकेंद्र ने हटाई सीमा से फोर्स: धूमल
धर्मशाला (विशाल): भाजपा चम्बा सीमा से फोर्स हटाने के हक में बिल्कुल नहीं थी। केंद्र सरकार ने हमें फोर्स का भुगतान करने को कहा और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया। आखिर में केंद्र ने यह फोर्स चम्बा सीमा से हटा दी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने कहा कि हम लोग इसके लिए हमेशा केंद्र से बात करते रहे कि सीमा से फोर्स हटाना उचित नहीं है। धूमल ने कहा कि हमें प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि अब वह केंद्र पर दबाव बनाकर फोर्स फिर…
Read Moreसोलन से पासपोर्ट बनना बंद
सोलन। अगर आप सोलन में उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। यहां से पासपोर्ट बनवाना बंद हो गया है। अब आनलाइन पासपोर्ट फार्म भरना होगा। आनलाइन फार्म भरने के बाद पासपोर्ट विभाग की तरफ से निर्धारित तारीख पर शिमला पहुंचना होगा। जहां पर औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस प्रक्रिया से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय और धन की बर्बादी करके शिमला पासपोर्ट कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय युवकों में आर्यन, कुशल, अजय, नवीन, करूणा और…
Read Moreरिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति का विरोध
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ ने बोर्ड परीक्षाओं में सेवानिवृत्त अधिकारियों की पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि इस पद के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियाें की नहीं, बल्कि वरिष्ठ प्राध्यापकों व प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगानी चाहिए। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ बिलासपुर इकाई के प्रधान सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान अमित कौशल, सलाहकार सुरजीत ठाकुर, तिलक शुक्ला, बलदेव शर्मा, सतीश महाजन, सुरेश ठाकुर, मनु गौतम, डा. प्रेम, गुरवचन, राजेश भोगल, अनिल, पवन व डा. रमेश ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों…
Read Moreएसएमसी शिक्षकों की सरकार से गुहार
बिलासपुर। एसएमसी शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से इस वर्ग की सुध लेने का आग्रह किया है। संघ की मांग है कि एसएमसी शिक्षकाें के लिए भी पीटीए अध्यापकों की तर्ज पर ठोस नीति बनाई जाए। संघ ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया और कहा कि यह बिलासपुर के लिए सौभाग्य की बात है। मंगलवार को संघ के जिला अध्यक्ष बाबूराम की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया…
Read Moreस्कूल रिपेयर को दिए धन का हिसाब लेगा विभाग
चंबा। सरकारी स्कूलों में रिपेयर के लिए दिए गए बजट के सही उपयोग की जांच की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और रकम का हिसाब-किताब स्कूल के मुखियों से मांगा जाएगा। शिक्षा विभाग ने कुछेक स्कूलों में काम के लिए धन राशि दी थी, लेकिन स्कूल के मुखियाें ने धन को रिपेयर वर्क पर खर्च नहीं किया। इस कारण स्कूलों की रिपेयर नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और धनराशि का हिसाब-किताब मांगेंगे। दी गई राशि के…
Read Moreआरक्षित बच्चों को आईटी की फीस में नहीं मिली छूट
चंबा। सरकारी स्कूलों में आईटी विषय की पढ़ाई कर रहे आरक्षित वर्ग के छात्रों को स्कूलों के मुखियाओं की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इनको फीस में 50 फीसदी छूट का प्रावधान है, मगर इसके लिए स्कूल के मुखिया को उपनिदेशक कार्यालय में एपीआर भेजनी होती है। एपीआर न आने के कारण करीब 300 छात्रों को फीस में छूट नहीं मिल रही है। छात्रों को अब पूरी फीस अदा करके पढ़ाई करनी पड़ रही है। विभाग के अनुसार आईटी में पढ़ाई करने वाले एससी और बीपीएल परिवारों को…
Read More