High court has given the direction to the Department

Shimla (virender khagta)Hon’ble High Court Himachal Pradesh has given the direction to the Department   to conduct the trials for the selection of Himachal Men and Women Volleyball teams for the participation in the ensuing Senior National Volleyball championship which is being held at Muradabad (U.P) from 21st December to 29th December, 2013. The trials will be conducted for both sections on 17th December, 2013 at 10.00 A.M at Indira Gandhi State Sports Complex, The Mall Shimla-1. All players are directed to attend the trials for Senior National Championship on 17th…

Read More

शातिर चोर ने दस-दस के नोट गिराकर लैपटॉप चुराया

किसी ने गाड़ी के पास दस-दस के नोट गिराकर परवाणू (हिमाचल प्रदेश) के युवक का लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। परवाणू निवासी वीरेंद्र शर्मा काम से चंडीगढ़ आया था। शनिवार शाम को परवाणू लौटते समय उन्होंने मनीमाजरा एनएसी के पास गाड़ी रुकवाई और जूस पीने चले गए। ड्राइवर गाड़ी में बैंठा था कि उसकी नजर जमीन पर पडे़ 10-10 के नोटों पर पड़ी। जमीन पर 13 नोट पड़े थे। ड्राइवर गाड़ी से उतर कर वीरेंद्र से पूछने…

Read More

छात्रों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाई घोषणा

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्र मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनकी घोषणा याद दिलाने के लिए सचिवालय पहुंचे। यहां पैरा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार विनोद चौहान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अप्रैल 2013 की घोषणा याद दिलाई। कहा कि उस दौरान बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति, आईआरडीपी और बीपीएल छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की थी, लेकिन ये घोषणाएं अभी लागू नहीं की गई हैं। यही नहीं, प्रतिनिधिमंडल ने 2007 में कांग्रेस…

Read More

मंत्री-विधायकों की वेतन वृद्धि पर उखड़े पेंशनर

चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चंबा की बैठक बचत भवन चंबा में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय ने की। बैठक में गत माह की बैठक में हुई कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इस दौरान पीसी ओबराय ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन में की गई बढ़ोतरी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि माननीयों की वेतन वृद्धि के बिल को बिना चर्चा के ही चंद मिनटों में पारित कर दिया गया और विपक्ष ने इस बिल के विरोध में…

Read More

आसाराम बापू पर सीएम ने ली चुटकी

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे संत आसाराम बापू पर चुटकी ली है। विधानसभा में मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि आसाराम बापू ने सारे विवाद के पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लिया है। तो वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया कि आसाराम के पास दिव्य दृष्टि है। तभी उन्होंने देख लिया कि उनके पीछे कौन है? उनको ये दिव्य दृष्टि अब कानून के फेर से निकलने पर लगानी चाहिए। वीरभद्र सिंह…

Read More

नई पंचायतों का पुनर्गठन बाद में : अनिल

शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि नई पंचायतों के पुनर्गठन का कोई भी निर्णय वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव से पहले ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब उपायुक्तों के माध्यम से जो भी पंचायतें सुझाव देंगी, उन पर उसी समय निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार का पंचायतों के पुनर्गठन का कोई विचार नहीं है। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि क्या विभाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्सीमांकन के कारण नई पंचायतों…

Read More

सैलरी बढ़ाने के विधेयक 10 मिनट में पारित

शिमला। हिमाचल विधानसभा में विधायक-मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के विधेयक महज दस मिनट में पारित हो गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मानसून सत्र के आखिरी दिन दोपहर 12 बजे एक-एक कर इससे जुड़े सभी पांच विधेयक सदन में रखे। 12:10 बजे तक सभी भी पारित हो गए। इससे पहले अप्रैल 2012 में माननीयों का वेतन बढ़ा था। करीब डेढ़ साल बाद दोबारा 60 फीसदी वेतन-भत्ते बढ़ गए। सत्तापक्ष की ओर से पेश विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्ष के भाजपा विधायकाें ने भी हां में हां मिलाई और टेबल…

Read More

स्की विलेज बनाने के लिए कंपनी को बुलावा

शिमला। हिमाचल सरकार ने फोर्ड कंपनी को स्की विलेज लगाने के लिए बुलावा भेजा है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार ने मैसर्ज हिमालयन स्की विलेज कंपनी को परियोजना लगाने संबंधी अपने इरादे की पुष्टि करने के लिए इसी महीने पत्र भेजा है। अभी इसका जवाब नहीं आया है। जवाब में कहा गया है कि 2007 में कंपनी की ओर से दी गई डीपीआर के मुताबिक यह प्रोजेक्ट कुल 116 हेक्टेयर जमीन में स्थापित होना है। इसमें से 68.2 हेक्टेयर…

Read More

डेढ़ सौ दवाओं के रेट गिरे

शिमला। हिमाचल में 151 दवाओं के रेट गिर गए हैं। यह गिरावट कई दवाओं के मूल्यों में 60 फीसदी तक भी आई है। दवा कंपनियों को नए निर्धारित रेट पर 151 दवाएं बेचने के लिए दी गई अवधि बुधवार को पूरी हो गई। वीरवार से नए रेट तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसके बाद अब अगर दवा विक्रेता पुराने रेट पर दवाएं बेचेंगे, तो उन पर कार्रवाई होगी। उनका लाइसेंस जब्त होगा। जुर्माना भी हो सकता है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद 28 अगस्त के बाद 151…

Read More

छात्रों को स्कूल प्रबंधन ही देगा किताबें

शिमला। प्रदेश के जमा दो स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों के नाम पर शुरू पांच विषयों की किताबें फिलहाल छात्र-छात्राओं को बाजार में नहीं मिलेंगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों को पढ़ने के लिए ये किताबें लाइब्रेरी से इश्यू की जाएंगी। कोर्स खत्म होने या कक्षा पास करने के बाद छात्रों को किताबें स्कूल को वापस करनी होंगी। जमा एक और दो में शुरू किए गए पांच वोकेशनल कोर्सों की किताबें फिलहाल बाजार में नहीं मिलेंगी। पुणे की एक निजी कंपनी इन किताबों की सप्लाई विभाग को करेगी। उच्च शिक्षा…

Read More