रोहडू। भारतीय महिला तलवारबाजी टीम फैंसिंग विश्वकप में भाग लेने के लिए दोहा रवाना हो गई है। प्रतियोगिता दोहा में 17 से 20 जनवरी तक होगी। चार सदस्यीय टीम की अगुवाई ज्योतिका दत्ता करेंगी। भारतीय तलवारबाजी संघ ने खेल मंत्रालय और प्रतिभागियों से संबंधित प्रदेशों की सरकारों से खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। भारतीय तलवारबाजी टीम के चीफ कोच मोहित कुमार ने बताया कि भारतीय टीम बुधवार को दोहा के लिए रवाना हो गई है। टीम में हिमाचल के रोहडू क्षेत्र की ज्योतिका दत्ता…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
वीरभद्र सिंह ने अरूण जेटली के खिलाफ दायर किया मानहानि का मामला
शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सी.जे.एम. की अदालत में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तथा अरूण धूमल के खिलाफ मानहानि के कुल तीन केस दायर किए हैं। केस दायर करने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य संसदीय सचिवों, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन तथा कुछ विधायकों की मौजूदगी में मीडिया को ब्रीफ भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से धूमल परिवार और कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ चल…
Read Moreदागी अफसरों को हटाने की मुहिम को झटका
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते भले ही बिजली बोर्ड ने संवेदनशील पदों पर तैनात दागी अफसरों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है, लेकिन ऐसे दागी अफसरों को हटाने के लिए बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला बिजली बोर्ड के नूरपुर मंडल के अंतर्गत डमटाल में सामने आया है। नूरपुर स्थित विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता ने बोर्ड प्रबंधन के आदेश पर डमटाल स्थित एक प्रथम श्रेणी अधिकारी का कार्यभार निकटवर्ती कंदरोड़ी में तैनात अन्य अधिकारी को सौंप दिया…
Read Moreसैनिक सम्मान के साथ सैनिक का दाह संस्कार
चामुंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में रविवार रात नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि, मृतक फौजी का नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया है। रविवार रात को अप्पर डाढ के चमोटू गांव के सेना में तैनात सूबेदार विनोद कुमार की हत्या हुई थी। विनोद कुमार का शव सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था। जबकि, उसके कपड़े करीब आधा किलोमीटर दूर…
Read Moreपेंशनरों का मासिक भत्ता 500 रुपये करें
कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू ने मंगलवार को कलाकेंद्र में पेंशनर दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मेहंदीरत्ता ने की। उन्होंने सभी पेंशनरों का स्वागत किया। एसोसिएशन के महासचिव हीरा लाल ठाकुर ने पेंशनर दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सात दिसंबर को सुंदरनगर में हुए पेंशनरों के सम्मेलन के बारे में चरचा करते हुए कहा कि सीएम ने इस दौरान पेंशनरों का मासिक भत्ता 500 करने, 65 साल आयु पूरी होने पर 5…
Read Moreकर्ण सिंह को मंत्री बनाने को लेकर सीएम से मिले
बंजार (कुल्लू)। मंत्री पद के महरूम कुल्लू जिले को मंत्री देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर जिले के चारों विस क्षेत्रों के कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह को मंत्री पद देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिले के चारों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों…
Read Moreलोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर कांग्रेस ने जताई खुशी
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि देश में भ्रष्टाचाररोधी कानूनों को लागू करने और पारदर्शिता लाने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।
Read Moreजल्द शुरू हो सकती है भुंतर में निजी एयरलाईन की सेवाएं!
कुल्लू: एयरपोर्ट भुंतर में चल रही एयर इंडिया की उड़ानों के साथ-साथ अब अन्य एयरलाईनस की सेवाएं शुरू करने के लिए होम वर्क शुरू हो गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी भुंतर ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी इस संबंध में प्रपोजल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार निजी एयरलाईनस की सेवाएं आरंभ करने के लिए एयरपोर्ट अथोरिटी ने प्रयास आरंभ कर दिए हैं। भुंतर एयरपोर्ट के निर्देशक वाई.के.शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं तथा उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर अन्य एयरलाईनस की सेवाएं…
Read Moreराहुल गांधी ने दिए कांग्रेस सेवादल को टिप्स
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवादल संगठन की एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की जबकि बैठक में हिमाचल का प्रतिनिधितत्व प्रदेश सेवादल की महिला संगठक सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. के महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मुख्य संगठक अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल महेंद्र जोशी सहित अन्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से सभी राज्यों के मुख्य संगठक और महिला संगठकों को आमंत्रित किया गया था। सूचना के अनुसार इस अवसर पर पार्टी के…
Read Moreहिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां स्थित मौसम केंद्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। मौसम केंद्र ने बताया कि हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके का केंद्र 31.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच भूतल से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
Read More