
बंजार (कुल्लू)। मंत्री पद के महरूम कुल्लू जिले को मंत्री देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर जिले के चारों विस क्षेत्रों के कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह को मंत्री पद देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिले के चारों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व जिला परिषद कुल्लू के कांग्रेस समर्थित जिप सदस्यों व समिति सदस्यों तथा प्रधानों ने भाग लिया। विधायक कर्ण सिंह के पीआरओ टीसी महंत ने बताया कि सोमवार को कुल्लू जिले कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। इसमें जिप अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, मनाली ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू के उत्तम शर्मा, बंजार के जय बिहारी लाल, जिप सदस्य दिनेश सेन, जीप सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, जीप सदस्य बुद्धि सिंह, प्रदेश डेलीगेट राम सिंह मियां, दिलीप बिष्ट, धनी राम चौहान, मंडी युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, पंचायत समिति कुल्लू के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, पंचायत समिति बंजार की अध्यक्ष प्रभा पालसरा, उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, कुल्लू महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा शारदा कटोच, इंटक के जिला अध्यक्ष शिव चंद शकेल, राज्य महिला कांग्रेस की सचिव विद्या ठाकुर, बंजार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंगला देवी, बंजार युका अध्यक्ष भूपाल ठाकुर सहित वीसीसी बंजार के उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा, महासचिव मोतीराम पालसरा, थर्वन पालसरा व कोषाध्यक्ष हरी सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
