हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां स्थित मौसम केंद्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। मौसम केंद्र ने बताया कि हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके का केंद्र 31.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच भूतल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

Related posts