
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकपाल बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिलने का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा है कि देश में भ्रष्टाचाररोधी कानूनों को लागू करने और पारदर्शिता लाने में यह अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है।
