टीजीटी को तीन साल में नियमित करें सरकार

बरठीं (बिलासपुर)। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन ने अनुबंधित टीजीटी अध्यापकों को तीन साल में नियमित करने की मांग की है। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन की बैठक बरठीं में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश पन्याली ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4-9-14 का टाइम स्केल लाभ प्रदान किया है, लेकिन विभाग की ओर से आनाकानी की जा रही है। इसके चलते यह वर्ग अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। एसोसिएशन की अभी तक कई अन्य मांगे भी लंबित हैं। उन्होंने मांग की है कि टीजीटी अध्यापकों…

Read More

जलवाहक के सहारे दारन प्राथमिक स्कूल

भल्याणी (कुल्लू)। बंजार घाटी के अति दुर्गम दारन के प्राथमिक स्कूल में बच्चों का भविष्य जलवाहक के हाथ में है। स्कूल में तैनात एक मात्र शिक्षक का दो साल पहले तबादला हो गया था। तब से लेकर यह स्कूल एक जलवाहक के सहारे चल रहा है। विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति पर एक शिक्षा भेजा है लेकिन वह मात्र सप्ताह में एक दिन यहां आता है। इसके अलावा अन्य दिन वह अपने स्कूल में सेवाएं देता है। इस कारण स्कूल में अब बच्चों की संख्या नाममात्र रह गई है। दो…

Read More

वेबसाइट से डाउनलोड करें आधार

धर्मशाला। अतिरिक्त जिला उपायुक्त रोहन ठाकुर ने बताया है कि जो व्यक्ति अपने आधार कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं। उन्हें इसके लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे तमाम व्यक्ति अपना आधार कार्ड संबंधित वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूआईडीएआई डॉटजीओवीडॉटइन से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति अपना आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए नूरपुर, देहरा या धर्मशाला के आधार कार्ड सुविधा केंद्रों से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। रोहन ठाकुर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना आधार कार्ड इन सुविधा केंद्राें की बजाय अपने नजदीकी लोकमित्र…

Read More

हेलीकाप्टर के जरिये दोनों ट्रैकरों की तलाश

मैकलोेेडगंज। इंद्रहार में ट्रैकिंग के बाद लापता हुए फ्रांस के रहने वाले दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। प्रदेश सरकार ने युवकों की तलाश के लिए हेलीकाप्टर की सेवा मुहैया करवाई है। हेलीकाप्टर के माध्यम से अब गायब युवाओं की तलाश की जाएगी। पुलिस थाना मैकलोडगंज के प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया की हेलीकाप्टर के माध्यम से सारा दिन तलाश जारी रखी गई। धौलाधार की पहाड़ियाें में लापता हुए विदेशी नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन मौसम के साफ…

Read More

एक हजार भाजपाई जाएंगे शिमला

भल्याणी (कुल्लू)। जिला भाजपा 23 अगस्त को विधानसभा के घेराव की तैयारियों में जुट गई है। कुल्लू जिला से एक हजार भाजपा कार्यकर्ता शिमला जाएंगे। चार मंडलों के भाजपाई अपने-अपने क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र हुई भाजपा शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें जिला केे एक हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह तथा भाजपा के जिला महामंत्री भीम सेन शर्मा ने कहा कि मनाली मंडल से 300 कार्यकर्ता, कुल्लू मंडल से 300, बंजार तथा आनी…

Read More

लोस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी लोजपा : धीमान

कुल्लू। आने वाले आम चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए लोजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में प्रदेश की चारों लोस सीटों पर उम्मीदवाराें को उतारने की तैयारी में लोजपा उम्मदवारों की तलाश में जुट गई है। यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी के युवा विंग के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डीसी धीमान ने कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक में युवा विंग को सशक्त बनाने की वकालत की गई। सितंबर में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार होगा। इसके बाद जिला…

Read More

सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

ऊना। प्रदेश सरकार पर अदला बदली और अत्याचारपूर्ण नीतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा ने ऊना में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एमसी पार्क के समीप करीब तीन घंटे तक भाजपाइयों ने धरना दिया। इसके बाद एमसी पार्क से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई, जहां भाजपाइयों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में दस मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया गया है। जिला भाजपा ने रोष प्रदर्शन…

Read More

एचपीयू में 3145 वोटर चुनेंगे एससीए

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में 3145 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एससीए का चुनाव करेंगे। शनिवार को जारी चुनाव शेड्यूल के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटर लिस्ट जारी कर दी है। सभी छात्र संगठन किसी भी वोटर को लेकर अपनी आपत्तियां सोमवार तक दर्ज करवा सकेंगे। इसी दिन आपत्तियों को शामिल करते हुए अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जानी है। विवि की वोटर लिस्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा है। कुल वोटरों में से 56.44 फीसदी लड़कियां वोटर हैं। लड़कों की संख्या महज…

Read More

अनुराग पर दर्ज F I R राजनिति से प्रेरित : सुशील चौहान (शिशु)

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) सांसद अनुराग ठाकुर पर दर्ज एफ आई आर एक षड्यंत्र व राजनिति से प्रेरित एफ आई आर है ! अनुराग ठाकुर द्वारा कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना व पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र होना सताधारी कांग्रेस की आँखों में कांटे की तरह चुभ रहा है ! यह शब्द नव नियुक्त भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा एवं बागवानी विंग के स्टेट कन्वीनर सुशील चौहान ने इंडियन बुलेटिन (आई बी न्यूज़) को जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से कहे है ! अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम…

Read More

डीटीएच से दूरदर्शन का दायरा बढ़ाए केंद्र

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से आग्रह किया है कि डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सुविधा के माध्यम से प्रदेश में दूरदर्शन केंद्र शिमला की पहुंच को बढ़ाया जाए। इससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के निवासी लाभान्वित होंगे और उन्हें दूरदर्शन केंद्र शिमला के विभिन्न कार्यक्रम देखने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह आग्रह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखे एक पत्र में किया है। वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं। प्रदेश की सीमाएं…

Read More