शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इससे दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने निदेशक परिवहन को निर्देश दिए कि मृतकों के आश्रितों को ‘एक्स ग्रेशिया राशि’ के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी करे। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
बस हादसे में 8 की मृत्यु 39 घायल
शिमला (वीरेंद्र खागटा) नेरवा :-शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर पथ परिवहन की बस संख्या एच पी 66 -1923 दुर्घटना ग्रस्त हो गई , ये बस शिमला से पहलोग जा रही थी! धबास के समीप कराई गाँव पहुँचने पर सामने से सेब से एक लदा ट्रक आया , बस के चालक ने पास देने के लिए बस को जैसे ही पीछे किया तो सड़क धसने के कारण बस सीधी सड़क से करीब 700 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी, जैसे बस एक चट्टान से टकराई बस की छत और बॉडी अलग…
Read More14वें वित्तायोग के लिए खड़े पांव सरकार
शिमला। हिमाचल सरकार 14वें वित्तायोग के दौरे से पहले अलर्ट पर है। देश का 14वां वित्तायोग 12 से 15 अगस्त तक राज्य के दौरे पर आ रहा है। कुल 5 सदस्यीय वित्त आयोग अध्यक्ष वाईवी रेड्डी की अगुवाई में नई दिल्ली से राज्य हेलिकॉप्टर के माध्यम से 12 अगस्त को शिमला पहुंचेगा। इसकी तैयारियों की कमान यहां मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने खुद संभाली है। सोमवार को मुख्य सचिव ने इन्हीं तैयारियों और वित्तायोग के सामने रखे जाने वाले मेमोरेंडम के लिए सभी महकमों के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें…
Read Moreक्रिकेट के भले को बनाई कंपनी : अनुराग
शिमला। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि क्रिकेट के भले के लिए ही एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी में बदला गया है। यह सब कानूनन हुआ है, जो अपराध नहीं है। एसोसिएशन ने कंपनी लॉ बोर्ड और सहकारी सभाएं विभाग से इस बारे में सभी अनुमतियां ली हैं। न कोई मेंबर बदला, न ही परिसंपत्तियों और दायित्वों में बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकार ने स्पोर्ट्स बिल लाकर एचपीसीए को हथियाने की कोशिश की थी, इसलिए भी कंपनी बनाना जरूरी था। ऐसा करने से एचपीसीए राज्य…
Read Moreकांग्रेस पर आक्रामक दिखी भाजपा
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का पालमपुर में आयोजित तीन दिवसीय अभ्यास शिविर का रविवार को समापन हो गया। पार्टी के सभी दिग्गजों ने एकजुट होकर लोस चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया। वहीं, तीनों दिन भाजपा के दिग्गज कांग्रेस पर आक्रामक दिखे। उन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस पर निशाने साधे। शिविर का समापन प्रदेश भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज ने किया। शिविर में किसी तरह की गुटबाजी देखने को नहीं मिली। तीन दिन तक चले इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता…
Read Moreलोनिवि को करोड़ों की चपत
धर्मशाला। घाटी में तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। हालांकि शनिवार को दोपहर बाद तक धूप खिली रही। लेकिन दोपहर के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है। लगातार जारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार जारी बारिश से जगह-जगह सड़क मार्गों पर ल्हासे व पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक विभाग को बरसात से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहने पर…
Read Moreलोस टिकट पर कोई उफ नहीं करेगा : राजनाथ
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की शुक्रवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक और अभ्यास शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पहले ही दिन प्रदेश भाजपा नेताओं को नसीहत तक दे डाली। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कई कार्यकर्ताओं की टिकट को लेकर धुकधुकी तेज हो गई है। आने वाले समय में लोकसभा का टिकट भले ही किसी को भी मिले, लेकिन कोई उफ तक मत करना। सभी एकजुट होकर काम करेंगे तो जीत भाजपा की होगी। उन्होंने सिद्धांतों के साथ…
Read Moreकांग्रेस की एचपीसीए कब्जाने की मंशा : अनुराग
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। एचपीसीए अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की मंशा एचपीसीए को कब्जाने की है। इसके लिए प्रदेश सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में बने द पवेलियन होटल के निर्माण में विभागों से एनओसी लेकर तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया है। इसको लेकर पहले ही न्यायालय में जांच चल रही है, इसके बावजूद एचपीसीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने शुक्रवार को शक्तिपीठ ज्वालाजी में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में…
Read Moreपंजाब के आधार पर दें सभी वेतनमान
कुल्लू। हेम सिंह ठाकुर और एसएस जोगटा गुट के जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कर्मचारी भरपूर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जेसीसी की बैठक के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखेंगे। कहा कि पूर्व सरकार ने 1-6-2006 से लागू किए वेतनमानों में भारी विसंगतियां एवं खामियां रखी हैं। इसके समाधान का आग्रह भी सरकार से किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर यहां पत्रकार वार्ता…
Read Moreप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 23 को
शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 23 जुलाई को सुबह 11 बजे तय हुई है। इसमें 7000 पीटीए शिक्षकों को कांट्रेक्ट में बदलने के लिए एक स्थायी नीति को सरकार मंजूरी दे सकती है। शिक्षा महकमे ने दो विकल्पों के साथ यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्रावधान किया जा रहा है कि पीटीए शिक्षकों को पहले कांट्रेक्ट में बदला जाए और फिर अनुबंध नीति के अनुसार ये रेगुलर हों। मुख्य सचिव सुदृप्त राय के अनुसार इस पालिसी को कैबिनेट के सामने फैसले के लिए रखा जा रहा है। वर्तमान में…
Read More