शिमला। बिहार में मिड-डे मील खाने से हुई छात्रों की मौत के बाद सतर्क हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को एहतियात बरतने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्कूलों में भोजन पकाने वाले मिड-डे मील वर्कर को अब साल में दो बार अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पूर्व यह चेकअप साल में एक बार किया जाता था। इसके साथ ही स्कूलों को मिले उप निदेशक एलीमेंटरी जिला शिमला के आदेशों में स्कूलों में मिड डे मील बनाने से लेकर इसे परोसने तक की…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
पौधरोपण कर बढ़ाएं वन क्षेत्र : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को जाखू में लाल बुरांस का पौधा रोपकर नगर निगम के वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राजधानी सहित समूचे प्रदेश को प्रकृति ने अपार वन संपदा से नवाजा है। यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य तथा दायित्व बनता है कि वन संपदा के संरक्षण के साथ-साथ पौधरोपण कर वन क्षेत्र का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वनों की अहम भूमिका हैं, जो स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाते है। लेकिन, शहरी क्षेत्रों के बढ़ने से वनों…
Read Moreमंडी शहर में 20 अवैध भवन तोड़ने के आदेश
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने मंडी शहर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 20 भवनों को तुरंत गिराने के आदेश दिए हैं। अदालत ने उक्त आदेश उन मामलों में दिए, जिनकी कोई अदालती कार्यवाही लंबित नहीं है। अदालत ने जिलाधीश और एसपी मंडी को आदेश दिए हैं कि वे भवन गिराने के लिए नगर परिषद मंडी को हर संभव सहायता प्रदान करें। मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर और न्यायाधीश आरबी मिश्रा की खंडपीठ ने नगर परिषद मंडी के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि वे भवनों को गिराने पर…
Read Moreविपिन ठाकुर को मिली महासंघ की कमान
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना इकाई के अध्यक्ष पद पर महासंघ के निवर्तमान चेयरमैन विपिन राणा की ताजपोशी कर दी गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वाईपीएस रायजादा को चेयरमैन के पद से नवाजा गया है। अजय शर्मा को महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं कुलदीप सिंह दयाल को दूसरी बार महासचिव पद के ओहदे से नवाजा गया है। वीरवार को स्थानीय बचत भवन में हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के त्रिवार्षिक चुनाव का आयोजन चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारियों गुरमीत ढेसी एवं अशोक…
Read Moreलोस चुनावों में बूथ स्तर की रणनीति तैयार
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के समीप खील का मोड़ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित भाजपा कसौली मंडल की बैठक में विशेष रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार करके उस पर चर्चा की गई और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने की। इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव सहजल और सांसद वीरेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला और महामंत्री मदनमोहन मेहता ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने…
Read Moreशिमला और मंडी से चुनाव लड़ेगी माकपा
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, निजीकरण और उदारीकरण से हटाने के लिए भाजपा की ओर से एक बार सांप्रदायिक मुद्दों को उछालने की निंदा की है। माकपा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार कमेटी का मुखिया बनाया है। फिर से राम मंदिर के मुद्दे को उठाने की कोशिश तेज हो गई है। बाबा राम देव भी योग शिविरों में भाजपा और नरेंद्र मोदी…
Read Moreजिले को 6127 सोलर लाइटें मंजूर
मंडी। राष्ट्रीय जवाहर लाल नेहरू सौर ऊर्जा मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में जिला मंडी से भेजी गई 74 प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत पूरे जिले में 6127 सोलर लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। हिम ऊर्जा की ओर से जिन लाभार्थियों की प्रपोजल स्वीकृत हुई है, उन्हें पत्र जारी कर धनराशि जमा करवाने को कहा गया, ताकि निदेशालय के पास धनराशि जमा होने के बाद सोलर लाइटें आवंटित की जा सकें। केंद्र सरकार की ओर से बिजली की खपत कम करने के साथ ही हर घर को बिजली…
Read Moreशिक्षा निदेशक के बयान से विद्या उपासक खफा
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को ग्रामीण विद्या उपासकों को कितना वेतन मिलता है का पता न होने पर संघ ने हैरानी जताई है। ग्रामीण विद्या उपासक संघ के प्रधान जय लाल चौहान तथा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि उन्हें स्कूलों में काम करते हुए तेरह साल तक हो गए हैं। उन्हें 3500 रुपये मानदेय मिल रहा है। लेकिन विभाग के आला अधिकारियों को वेतन का पता न होने के बयान से उन्हें हैरानी है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अगर कोई वर्ग सबसे शोषित है तो वह ग्रामीण…
Read Moreगुमराह कर रही हैं सरकारें : बलदेव
कुल्लू। टीएमसी नेता बलदेव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और पूर्व भाजपा सरकार लाहौल-स्पीति की जनता को गुमराह कर रही है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी लोकसभा उपचुनावी दौरे के दौरान उदयपुर में कहा था कि चिनाब नदी पर विद्युत परियोजनाएं लगेंगी क्योंकि देश को ऊर्जा की आवश्यकता है। लेकिन इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन से जनहित और प्रभावितों के हितों की हित्तों अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। शर्मा का कहना है कि ताजा स्थिति में उनके कथन के विपरीत कंपनियां अनदेखी करने पर तुली हैं।
Read Moreजेएंडके की पूरी तरह अनदेखी : भाजपा
जुब्बल (शिमला)। सेब ढुलाई के लिए तैयार किए गए रोप-वे प्रोजेक्ट में जुब्बल कोटखाई की पूरी तरह अनदेखी की गई है। प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल महामंत्री उमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक जुब्बल कोटखाई के बागवानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने सेब के बगीचों को रोप-वे प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना बनाई थी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट में जुब्बल कोटखाई और नावर क्षेत्र के लगभग सभी बगीचों को शामिल किया गया था। रोप-वे…
Read More