एक हजार गैस सिलेंडरों का बैक लॉग

शिमला। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के घरेलू गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को पिछले दस दिन से सप्लाई नहीं मिली है। कंपनी के हरियाणा स्थित जींद प्लांट में ट्रांसपोर्टरों और कंपनी में माल भाड़े को लेकर चल रहे गतिरोध ने उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। एचपी की राजधानी स्थित दो गैस एजेंसियों में एक हजार से अधिक सिलेंडरों का बैक लॉग हो गया है। ग्राहक गैस सिलेंडर की आस में एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं। एचपी गैस कंपनी के उपभोक्ताओं प्रवीण कुमार, श्रवण शर्मा, प्रताप चौहान, रमन…

Read More

बालकृष्ण को दोबारा कमान

कांगड़ा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की कमान एक बार फिर से बालकृष्ण कपूर के हाथों में दी गई है। जोगटा के बाद मनकोटिया गुट ने भी वीरवार को कांगड़ा के गुरुद्वारा सिंह सभा में चुनाव आयोजित किए। इसमें बालकृष्ण को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त कर लिया गया। यह चुनाव प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, महासचिव गोपाल शर्मा की देखरेख तथा चुनाव अधिकारी जिला हमीरपुर प्रधान मान चंद तथा सह चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के शिव कपूर को वरिष्ठ उप प्रधान, वन विभाग से…

Read More

प्रवेश शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुटलैहड़ कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजयुमो कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, विधायक वीरेंद्र कंवर एवं प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलराम बबलू की सहमति से विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश शर्मा झंबर को संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। रीना धीमान चलोला, अजय शर्मा टीहरा व राम सिंह डोहगी को महासचिव चुना गया है। राजेश धीमान सकौन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपन कुमार, महेश सैणी, विजय कुमार, ज्ञान चौधरी, अजय…

Read More

पुलिस जवान कर रहा चरस की तस्करी

ऊना/बंगाणा। उपमंडल बंगाणा में ऊना-कांगड़ा-हमीरपुर जिलों की सरहद से सटे चराड़ा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर चरस की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करी को अंजाम देने में पुलिस का एक जवान भी शामिल है, जो इन दिनों ज्वालामुखी ट्रैफिक पुलिस से पुलिस लाइन कांगड़ा के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहा है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयोग की जा रही आल्टो कार सहित डेढ़ किलो ग्राम चरस भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी…

Read More

एबीवीपी ने मनाया स्थापना दिवस

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कालेज में एबीवीपी ने अपना 62वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर सोलन और सिरमौर के संगठन मंत्री अनुपम लखनपाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने एबीवीपी के इतिहास और विकास की जानकारी देते हुए कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्रों के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने एबीवीपी के कैंपस बचाओ, असम आंदोलन और आज का छात्र-आज का नागरिक आदि आंदोलनों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने एबीवीपी की रचनात्मक प्रतिनिधित्व गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद…

Read More

भ्रष्टाचार में डूबी है केंद्र सरकार : कश्यप

जुब्बल (शिमला)। केंद्र की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। केंद्र सरकार का खाद्य सुरक्षा बिल भी मात्र एक चुनावी स्टंट है। महंगाई रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है। बेरोजगारों के साथ धोखा किया जा रहा है। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नावर क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में लोगों को संबोधित करते हुए कही। कश्यप ने सोमवार को पुजारली-4, टिक्कर, कड़ीवन, पुजारली-3 सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने…

Read More

स्वास्थ्य विभाग में घोटालों की जांच हो

सोलन। पीसीसी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब मिशन 2014 पर फतेह हासिल की जाएगी। मंडी उपचुनाव में प्रतिभा सिंह की जीत के बाद विजय का सिलसिला जारी हो गया है। 2014 के चुनाव बूथ स्तर से लड़ेंगे। भाजपा को इस बार भी मुंह की खानी होगी। वे सोलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी आभार जताया।…

Read More

मिशन 2014 की तैयारी में जुटा भाजयुमो

मंडी। विधानसभा चुनाव तथा मंडी संसदीय उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा के सहयोगी संगठन अब अपनी सदस्यता एवं ताकत बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी मकसद को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंडी की 11 जुलाई को पार्टी कार्यालय में बैठक रखी गई है। जिसमें मोर्चा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी महेश चौहान मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। लोकसभा के आम चुनाव 2014 को होने हैं। ऐसे में भाजपा के केंद्र में सरकार बनाने की अटकलों के बीच उसके सहयोगी संगठन अपनी अहमियत को पुख्ता करने…

Read More

भाजपा की मंशा पर संघर्ष समिति ने फेरा पानी

होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजेक्ट को लेकर भरमौर भाजपा की आंदोलन के जरिये दबाव की राजनीति को पहले से आंदोलनरत ग्रामीणों ने कामयाब नहीं होने दिया है। ग्रामीणों ने कंपनी पर दबाव बनाकर 26 जुलाई तक निर्माण कार्य रोकने की बात मान ली है। उधर, शुक्रवार को प्रोजेक्ट के खिलाफ भाजपा की ओर से धरना देने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह सब भाजपा के लोगों को कंपनी में एडजस्ट करवाने का दबाव बनाने के लिए किया गया था। योजनाबद्ध तरीके से भाजपा नेता कंपनी कार्यालय…

Read More

विस्थापितों की मदद करेगी सरकार : नेगी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से 20 से 25 गांवों को क्षति पहुंची है और 600 परिवार प्रभावित हुए हैं। वीरवार को भावावैली के यांग्पा-एक के दौरे पर पहुंचे विधायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापितों की हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने प्राकृतिक आपदा में लोगों के मरने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि किन्नौर में ऐसी प्राकृतिक आपदा पहले कभी नहीं आई थी। जिलेभर में सड़कों और फसलों को भारी नुकसान होने के…

Read More