रामपुर बुशहर। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रामपुर इकाई में राजीव बदरेल को वित्त सचिव और लालचंद बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एमएम शुक्ला को मुख्य सलाहकार, लायक राम सानी को मुख्य संगठन सचिव, ज्ञान मेहता, मोहन लाल और डोला राम को संगठन सचिव, मुर्की लाल, हीरा सिंह को क्षेत्रीय सचिव, जबकि भुवनेश्वरी तथा रेखा को ऑडिटर बनाया गया है। बुधवार को आयोजित बैठक में इकाई की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया। इकाई अध्यक्ष यूपेंद्र जगटू ने सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वह कर्मचारियों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
जेबीटी प्रशिक्षितों ने की आवाज बुलंद
गोहर (मंडी)। जेबीटी प्र्रशिक्षित संघ के उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जेबीटी बैच को बिना टेट के नियुक्ति प्रदान की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने जेबीटी प्रशिक्षितों को प्रताड़ित किया। जिसका जवाब भाजपा को मिल गया है। संघ ने उपचुनाव में जीत के लिए प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बधाई दी है। उपाध्यक्ष जोगिंद्रपाल ने कहा कि प्रदेश भर के जेबीटी प्रशिक्षितों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से काफी उम्मीदें हैं। पिछले कई साल से जेबीटी प्रशिक्षित नियुक्ति का इंतजार…
Read Moreएबीवीपी का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन
चंबा। चंबा कालेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान पीड़ितों की जान बचाने वाले भारतीय सेनाओं के जवानों की बहादुरी की तारीफ की और नारों के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही इन सभी जवानों के हौसले को प्रणाम किया है। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेजों में इस साल से लागू की गई रूसा प्रणाली का जोरदार विरोध किया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रूसा प्रणाली के विरोध में कालेज कैंपस में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। एबीवीपी के…
Read Moreवेतन न मिलने पर भड़के विवि कर्मचारी
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर गैर शिक्षक कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे काम छोड़कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विवि के अधिकतर कर्मचारी काम छोड़कर नारेबाजी करने वाले कर्मचारी नेताओं के साथ शामिल हो गए। कर्मचारियों ने विवि के वित्त अधिकारी का घेराव किया और शीघ्र ही वेतन भुगतान की मांग की। इसके बाद विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता तृतीय श्रेणी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवी राम वर्मा ने की।…
Read Moreरूसा के खिलाफ एसएफआई का हस्ताक्षर अभियान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर एसएफआई इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान रूसा के खिलाफ मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए इसे छात्र विरोधी करार दिया है। इकाई सचिव उमेश ठाकुर और उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि रूसा की नई नीति के चलते जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में लगभग पांच सौ विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। इकाई के जिला उपाध्यक्ष संजय जम्वाल ने कहा कि इस शिक्षा प्रणाली के लागू होने से गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी को शिक्षा से…
Read Moreप्रतिभा की जीत से बड़ी उम्मीद
केलांग। चुनाव में जीत के लिए यूथ कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य को बधाई दी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह की जीत को पार्टी के हर कार्यकर्ता ने पसीना बहाया है। जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कारदो, कोकसर बूथ अध्यक्ष नितिन, सिस्सू के विजय, खोरपाणी के अशोक, गौंधला के रमेश, मूलिंग के राहुल, गौशाल के पवन, ठोलंग के राजीव, थिरोट के हरीश, त्रिलोकनाथ के रामवीर, चोखंग के रोहित, नैनगार के संजीव, शकौली के रामकिशन, तिंदी…
Read Moreउप चुनाव में बेहतर रही मंत्रियों की परफॉरमेंस
मंडी। मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने हलकों से पार्टी को भारी मतों की बढ़त देकर अपनी परफॉरमेंस को हाईकमान और मुख्यमंत्री के समक्ष सही साबित किया है। सराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी 16 विस क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अप्रत्याशित लीड मिली है। कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को भी विधानसभा वार जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही अपने-अपने हलकों से पार्टी प्रत्याशी को लीड देकर परफॉरमेंस साबित करनी थी। इस पर सभी मंत्री और विधायक…
Read Moreरूसा के खिलाफ जंग का ऐलान
चंबा। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के खिलाफ एसएफआई ने जंग का ऐलान कर दिया है। प्रदेश भर के कालेजों में एसएफआई रूसा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष विवेक राणा ने बताया कि रूसा प्रणाली में कई कमियां हैं। रूसा प्रणाली के लिए कालेजों में पूर्ण रूप से शैक्षणिक ढांचा तैयार नहीं है। विवि में स्टाफ की कमी है। कालेजों में अप्रैल में एक वर्ष के बाद परीक्षाएं होती हैं और परिणाम जुलाई और अगस्त में निकाला जाता है। छात्र संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ने…
Read Moreजनसेवा के लिए हरदम रहूंगी तैयार : प्रतिभा
कुल्लू। जनता ने अपना काम कर दिया है अब मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी सेवा करूं। यह बात मंडी लोक सभा उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कही। कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे तन मन धन से मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और हर समय जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। वीरभद्र सिंह को 1983 में इंदिरा गांधी ने प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी दी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।…
Read Moreरूसा हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : भाजयुमो
मंडी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा वर्ग के साथ खिलवाड़ बताया है। मोर्चा का कहना है कि रूसा के लागू होने से मेरिट में न आने तथा इच्छित विषय न मिलने पर हजारों छात्रों को निराशा हाथ लगी है। ऐसे छात्र स्नातक की पढ़ाई से वंचित होकर अब जमा दो के बाद सड़कों की खाक छानने को मजबूर हो गए हैं। मोर्चा प्रदेश सचिव महेश सिंह सपहिया ने कहा कि रूसा का लक्ष्य युवा वर्ग को उच्च शिक्षा देना है। लेकिन, प्रदेश में विश्वविद्यालय…
Read More