4-9-14 का वित्तीय लाभ दे सरकार

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ ने सरकार से 4-9-14 का वित्तीय लाभ जल्द देने की मांग की है। शनिवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी से मुलाकात कर यह आग्रह किया। संघ के राज्य अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में निदेशक से मिले प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशकों को प्राध्यापकों की समस्या से अवगत करवाया। प्राध्यापक संघ ने 4-9-14 के वित्तीय लाभों के अलावा पैरा प्राध्यापकों को तीन साल में नियमित करने, अनुबंध पर काम कर रहे प्राध्यापकों को तीन साल में नियमित करने का आग्रह किया…

Read More

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते धरा पटवारी

हमीरपुर। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पटवार सर्कल कोटलू के पटवारी को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने मौके पर दबोचा। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरथ कपिल पुत्र शक्ति चंद निवासी कोटलू डाकघर ऊटप ने शिकायत की थी कि उसकी माता ने करीब 30 वर्ष पहले गांव में शिव मंदिर बनवाया था। शिव मंदिर के आसपास की भूमि पर कुछेक लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। रामरथ कपिल ने संबंधित पटवारी को कई बार अवैध कब्जे हटाने…

Read More

करिश्मा नहीं कर पाईं दिग्गजों की सभाएं

कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक देने के बावजूद नेता लोगों को पोलिंग बूथों तक नहीं खींच पाए। आलम यह रहा है कि जहां-जहां दिग्गज नेताओं की सभाएं हुई वहां भी मतदान कुछ खास नहीं रहा। पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बूथोें में हालांकि स्थिति कई जगह शानदार रही है। आनी के विधायक खूबराम आनंद के पोखूधार पोलिंग बूथ में मात्र 40 फीसदी मतदान हुआ। पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर के सराहर में 51.14, कांग्रेस नेता उपेंद्रकांत मिश्रा के सरकोट पोलिंग बूथ पर 44.90 और…

Read More

चुनाव बहिष्कार पर दोनों दल आमने-सामने

कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के चार गांवों के सैकड़ों मतदाताओं के मतदान न करने पर सियासत गरमा गई है। दोनों राजनीतिक दल चुनाव बहिष्कार के लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र के सोलग गांव के 265 और मणिकर्ण क्षेत्र के पुलगा गांव के 346 वोटरों ने सड़क तथा अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। लाहौल घाटी की नालडा पंचायत के नालडा और जसरथ गांव के 347 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया था। इन गांवों के लोगों ने पुल…

Read More

बाहरा विश्वविधालय के छात्रों ने मनवाया अपना लोहा, 10 लाख तक का पैकेज किया हांसिल !

बाहरा विश्वविधालय के छात्रों ने मनवाया अपना लोहा, 10 लाख तक का पैकेज किया हांसिल !

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविधालय के बी० टेक० प्रथम बैच के छात्रो की प्लेसमेंट आरम्भ हो गई है ! विश्वविधालय के कुलपति डॉ एस० के० बंसल ने बताया कि नामी कम्पनीयों में शुमार डाटा 64 टेक्नो ने विश्वविधालय की शैक्षणिक गुणवता को देखते हुए ! बाहरा विश्वविधालय के छात्रो को चयनित करने के उदेश्य से छात्रो के लिए लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार का आयोजन किया गया ! परीक्षा उपरान्त नामी कम्पनी डाटा 64 टेक्नो ने बी० टेक०, इलेक्ट्रोनिक, कम्युनिकेशन,कंप्यूटर साइंस, व मैकेनिकल इंजीनियरिग…

Read More

जयराम के गृह विस क्षेत्र में 66 फीसदी मतदान

गोहर/ सरकाघाट (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ। सराज के दुर्गम क्षेत्रों में लोगों ने खेतीबाड़ी का कामकाज छोड़ कर मताधिकार का प्रयोग किया। सराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 68,874 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 35674 और महिला मतदाता 33200 शामिल हैं। रविवार को 44929 मतदाता ने वोट डाले। जिसमें पुरुष 24186 और महिला वोटर 20746 शामिल हैं। सराज में मौसम सुहावना होने के साथ ही मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। एसडीएम गोहर…

Read More

रिकांगपिओ में हफ्ते से पानी नहीं

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में प्राकृतिक आपदा के बाद अब लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। काशंग नाले में गत दिनों भारी बारिश से आई बाढ़ से करीब ढाई सौ मीटर पेयजल लाइन टूट गई है। इसके चलते रिकांगपिओ मुख्यालय में करीब एक हफ्ते से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालांकि, आईपीएच विभाग ने दो टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन इनसे आठ से दस हजार की आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासियों ने और टैंकर…

Read More

धूमल राज में बेनामी सौदों की जांच शुरू : कौल

पधर (मंडी)। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और इस बार के उपचुनाव में अप्रत्याशित बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मिलेगी। द्रंग सहित पूरे प्रदेश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। जिस भी दल की सरकारें सत्ता में आती हैं, जनता के प्रति उसकी सकारात्मक जवाबदेही होनी चाहिए। पूर्व की भाजपा सरकार ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई थी। शुक्रवार को द्रंग हलके के खजरी, चुक्कू, घघवाणा, कदूंद, सल्हाणा, तलहाणा, खुंड, गवाली में कौल…

Read More

सांसद बनी तो जनजातीय क्षेत्र को तरजीह दूंगी : प्रतिभा

भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का भरमौर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब प्रतिभा सिंह भरमौर पहुंचीं। इस मौके पर खडली बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चौरासी मंदिर में माथा टेकने के बाद हेलीपेड में एक जनसभा कर अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की काफी दयनीय हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पांच…

Read More

टाहलीवाल के सौंदर्यीकरण को 1 करोड़ : मुकेश

दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद अकेले ऊना जिले में ही 1200 नए पात्र लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजूर की गई है जो उन्हें इसी माह से मिलनी शुरू हो जाएगी। उद्योग मंत्री शुक्रवार को क्षेत्र के बीटन में संत बाबा ढांगूवाला अस्पताल के लिए एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने संत बाबा ढांगूवाला कालेज का अस्तित्व मिटाने की पूरी कोशिश की। अब कोई…

Read More