ठियोग में शीघ्र बनेगा बस अड्डा : स्टोक्स

शिमला। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने जारी बयान में कहा है कि शिमला जिला के अंतर्गत ठियोग उपमंडल में नए अस्पताल भवन एवं परिसर का निर्माण किया जाएगा। नए अस्पताल भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि नए अस्पताल भवन में स्पेशल वार्ड, इंडोर पेशेंट वार्ड, ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उपचार केंद्र और लेबर रूम इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई…

Read More

भाजपा नेत्री अमीता जीना से नहीं हो पा रहा संपर्क

अल्मोड़ा। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की सदस्य और अल्मोड़ा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री अमीता जीना केदारनाथ गई हुई हैं। अमीता जीना से पिछले चार दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है। उनका छोटा पुत्र और अन्य परिजन उन्हें ढूंढने के लिए केदारनाथ गए हुए हैं, परंतु अब तक उनका पता नहीं चल सका है। जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. सोबन सिंह जीना के भतीजे कुंदन सिंह जीना की पत्नी अमीता जीना (56) बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि अमीता जीना…

Read More

भाजपा को जनसमर्थन से कांग्रेस के होश उड़े

करसोग (मंडी)। भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पिछले 20 दिन में प्रचार के दौरान पाया कि भारतीय जनता पार्टी को 17 विधानसभा क्षेत्रों में जो जनसमर्थन मिल रहा है, उसे देखकर कांग्रेस की प्रत्याशी और नेताओं के होश उड़े हुए हैं। इसी घबराहट की वजह से वीरभद्र सिंह और उनके मंत्री उनके खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी करके जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी नेता मंडी जिले में मतदाताओं…

Read More

लीड दिलाने को बागियों ने झोंकी ताकत

नेरचौक (मंडी)। असंतुष्ट और बागियों ने भले ही उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को लीड दिलाने के लिए बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है, लेकिन बागियों का समर्थन पार्टी के ही कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। प्रचार के दौरान भी दोनों दलों के नेता और बागी एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। उपचुनाव में बागी नेता अपनी ताकत का एहसास करवाने के लिए अपने समर्थकों के साथ प्रचार में जुड़े हैं। नाचन हलके से भाजपा से नाराज दामोदर चौहान ने बिना शर्त कांग्रेस…

Read More

विकास देखकर बौखलाई भाजपा : नंदलाल

रामपुर बुशहर। मुख्य संसदीय सचिव एवं रामपुर के विधायक नंदलाल ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इनके अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी लोगों के घर-घर जाकर प्रतिभा सिंह के लिए समर्थन मांगा। नंदलाल ने कहा कि कांग्रेस ननखड़ी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से किए गए पांच माह के विकास कार्य को देखकर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे को एक नाकाम दौरा करार दिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने…

Read More

कांग्रेस क्षेत्रवाद को दे रही बढ़ावा : अनुराग

निरमंड (कुल्लू)। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र केंद्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर पाए। वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी अपने छह माह के कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं कर पाई है। कांग्रेस केवल क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी बागवानों के लिए कुछ नहीं कर पाए। जबकि, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने बागवानों के हितों की रक्षा की। अनुराग ठाकुर…

Read More

सराज का रखूंगी विशेष ख्याल : प्रतिभा

बालीचौकी (मंडी)। मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को सराज क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाएं कर वोट मांगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अपनी सांसद निधि में वह सराज क्षेत्र का विशेष ध्यान रखेंगी। भाजपा प्रत्याशी जयराम मजबूर प्रत्याशी हैं। सराज में हमेशा लोगों ने कांग्रेस का साथ दिया है और इस उपचुनाव में भी सराज की जनता विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में ही वोट डालेगी। उन्होंने मतदाताआें से 23 जून को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की…

Read More

पहाड़ों पर बारिश-बाढ़ का कहर, 68 लोगों की मौत

पहाड़ों पर बारिश-बाढ़ का कहर, 68 लोगों की मौत

मानसून की वक्त से पहले दस्तक पहाड़ों पर कहर बरपा रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से सोमवार को हालात बेहद बिगड़ गए। उत्तराखंड में बारिश का कहर बाढ़ और बारिश से उत्तराखंड में 40, हिमाचल में 10 और यूपी के सहारनपुर में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों और धामों में 68 हजार यात्री फंसे हुए हैं। चारधाम के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा भी रोक…

Read More

हिमाचल में 10 की मौत, सांगला में फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह !

हिमाचल में 10 की मौत, सांगला में फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह !

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है जहां 10 लोगों के भूस्खलन में मरने की आशंका है वहीं कई महत्वपूर्ण सड़के अवरूद्ध हो गई हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सांगला घाटी में फंस गए हैं। अधिकारियों ने आज कहा कि विभिन्न स्थानों पर करीब एक हजार पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए हैं जिसमें अकेले सांगला में 800 लोग शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर…

Read More

अब शिमला में भी देख सकेंगे ‘राष्ट्रपति भवन’

देश के राष्ट्रपति के शिमला स्थित निवास के दरवाजे आम जनता के लिए खोले जा रहे हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चाहते हैं कि छराबड़ा स्थित रिट्रीट को न केवल वे, उनका परिवार और मेहमान प्रयोग करें, बल्कि आम लोग भी इस भवन के इतिहास से रूबरू हों। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की तरह इसे भी एक टूरिस्ट प्वाइंट के तौर पर सैलानियों को दिखाया जाए। राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पाल ने शिमला आकर मुख्य सचिव से इस मसले पर बैठक की है। उन्होंने कहा है कि रिट्रीट को नया…

Read More