अधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले

अधिसूचना जारी : रजामंदी पर बिना शर्त होंगे जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के तबादले

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अब रजामंदी पर अंतर जिला तबादले बिना शर्त हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सूबे के 43 हजार शिक्षकों को राहत देने वाले कैबिनेट फैसले की अधिसूचना जारी कर दी है। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन दोनों श्रेणियों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले के लिए सरकार ने 13 साल की शर्त घटाकर पांच साल की है। तबादलों के लिए निर्धारित तीन फीसदी कोटे को भी घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। शिक्षा सचिव की…

Read More

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों समेत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण पर गुरुवार को फैसला होगा। वैसे तो यह प्रक्रिया हर साल अपनाई जाती है, लेकिन उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब विभाग इस पर फैसला लेगा कि इस सूची को जारी करने के लिए सीईओ कार्यालय से अनुमति ली जाए या नहीं। फिलहाल विभिन्न विभागों ने नियमितीकरण के संबंध में कर्मचारियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।  पांच अक्तूबर को प्रस्तावित शिक्षक सम्मान…

Read More

गृह मंत्री ने सहकारिता मंत्री से जाना हिमाचल की राजनीति का हाल

गृह मंत्री ने सहकारिता मंत्री से जाना हिमाचल की राजनीति का हाल

शिमला  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में मंत्री सुरेश भारद्वाज से हिमाचल प्रदेश की राजनीति का हाल जाना। शाह ने पूछा कि चुनावों को लेकर हिमाचल में माहौल किस तरह का है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष की स्थिति का भी अपडेट लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज बुधवार को नई दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के दौरे पर गए…

Read More

विजिलेंस जांच पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

विजिलेंस जांच पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

शिमला धारा 118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल प्रदेश में भूमि खरीदने की मंजूरी देने के मामले में चल रही विजिलेंस जांच पूरी हो गई है। जांच पूरी होने के साथ ही चार्जशीट दाखिल करने को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही चार्जशीट स्थानीय सत्र न्यायालय में पेश की जाएगी।  सूत्रों के अनुसार जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थ सारथी मित्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। इनमें मित्रा के अलावा दो बिचौलियों विनोद…

Read More

शिक्षा विभाग ने बना लिया प्लान, स्कूल खोलने की तैयारी

शिक्षा विभाग ने बना लिया प्लान, स्कूल खोलने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने और कक्षाएं लगाने का शिक्षा विभाग का माइक्रो प्लान तैयार है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कक्षाएं लगाई जाएंगी। एक कमरे में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता में विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। एक बेंच छोड़कर विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। प्रार्थना सभा सहित अन्य एकत्र होने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। फेस मास्क पहनकर ही स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हैंड सैनिटाइजर की परिसरों में व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा है कि…

Read More

शहरी निकायों से पूछा, कहां-कहां नाजायज कब्जे : आयोग

कर्मचारियों के नियमितीकरण पर आज होगा फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के छठे वित्तायोग ने नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों से पूछा है कि उनके नाजायज कब्जे कहां-कहां हैं। इन्हें हटाने के लिए अब तक क्या किया गया है। आय के स्रोतों से संबंधित ब्योरा भी मांगा गया है। आयोग भविष्य की योजनाएं तैयार करने के लिए इस तरक का विवरण चाहता है। आयोग इस संबंध में सरकार के योजना विभाग के साथ एक नीति तैयार कर रहा है। प्रदेश के छठे वित्तायोग ने सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को प्रारूप जारी…

Read More

प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी

प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी

शिमला सरकार हिमाचल प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन ने इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और निगम के लगातार घाटे में जाने पर सरकार यह फैसला ले सकती है। परिवहन निगम का कोष खाली है। कर्मचारियों देने के पैसे तक नहीं हैं। कर्मचारियों की देनदारियां भी लंबित हैं। परिवहन निगम के बेड़े में 34 सौ के करीब बसें हैं। प्रदेश में करीब 2100 रूटों पर बसें चल रही हैं।…

Read More

सेब कारोबार पहली बार 500 करोड़ रुपये कम हो सकता है

सेब कारोबार पहली बार 500 करोड़ रुपये कम हो सकता है

शिमला इस बार अच्छी फसल होने के बावजूद हिमाचल में सेब कारोबार 500 करोड़ रुपये कम हो सकता है। सेब के रेट गिरने, ओलों की मार और बेमौसमी बर्फबारी इसकी प्रमुख वजह बनी है। चालू सीजन में सेब व्यवसाय 4500 करोड़ में सिमटेगा। प्रदेश में अच्छे ग्रेड के सेब की पैदावार कम होने से सेब बागवानों का संकट बढ़ा है। ओलों की मार से सी ग्रेड के सेब की पैदावार ज्यादा होने से सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।  प्रदेश में हर बार सेब कारोबार करीब 5000 करोड़ रुपये तक होता…

Read More

राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी

राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी

शिमला 16 से 20 सितंबर के बीच प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया जाएगा। ये रिट्रीट के बाहर से लेकर राजभवन और विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों के अलावा जुब्बड़हट्टी, कल्याणी और अनाडेल हेलीपैड के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस दौरान राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते…

Read More

शिमला सैलानियों से गुलजार, 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

शिमला सैलानियों से गुलजार, 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

शिमला  हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला में करीब एक महीने बाद ऑक्यूपेंसी 50 से बढ़कर 80 फीसदी पहुंचने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बंदिशों के बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे हैं। कसौली और चायल के होटलों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ी है।  पिछले महीने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लगी बंदिशों के चलते सैलानियों ने शिमला का रुख करना कम कर दिया था। होटलों में वीकेंड पर भी 40 से 50 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी चल रही थी। इस हफ्ते सैलानियों…

Read More