अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

बद्दी (सोलन) हिमाचल प्रदेश में बनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में सहायक एक दवा समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें सात दवाएं सोलन और दो सिरमौर में बनी हैं। वहीं, प्रदेश की नौ समेत देश में बनी कुल 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अगस्त के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाओं में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली दवा, सूखी खांसी, अल्सर, कोलेस्ट्रोल, एलर्जी, सूजन,…

Read More

वैक्सीनेशन में हिमाचल की उपलब्धि, प्रधानमंत्री ने थपथपाई हिमाचल सरकार की पीठ

वैक्सीनेशन में हिमाचल की उपलब्धि, प्रधानमंत्री ने थपथपाई हिमाचल सरकार की पीठ

हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान पूरे देश के मुकाबले सबसे तेज़ी और सफलता से चल रहा है। हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की कम से कम पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह इस छोटे से पहाड़ी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि यहां वैक्सीन को लेकर झिझक जैसी आम समस्या के साथ-साथ मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों से निपटने की भी चुनौती थी। मगर इस अभियान को सफल बनाने का श्रेय प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ आम जनता…

Read More

निषाद के कोच विक्रम बोले- पहली बार मिला तो भांप लिया यह लड़का कुछ करेगा

निषाद के कोच विक्रम बोले- पहली बार मिला तो भांप लिया यह लड़का कुछ करेगा

मैहतपुर (ऊना) पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निषाद कुमार की प्रतिभा को तराशने में उनके कोच विक्रम का बड़ा हाथ है। उनके कोच विक्रम बताते हैं कि 2018 से ही निषाद को पैरालंपिक में भेजने का लक्ष्य तय कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह निषाद को जब पहली बार मिले तो भांप लिया था कि यह लड़का कुछ न कुछ जरूर करेगा।  बातचीत में कोच विक्रम ने बताया कि 2018 में निषाद के परिजन उनसे पंचकूला में मिले थे। निषाद का खेलों…

Read More

कैबिनेट : स्कूल खोलने पर हो सकता आज फैसला

कैबिनेट : स्कूल खोलने पर हो सकता आज फैसला

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें कोरोना बंदिशों में कुछ राहत दी जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल दोबारा खोलने का फैसला हो सकता है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर विद्यार्थियों के लिए स्कूल 5 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है। वहीं, निजी और सरकारी बसों के पूरी क्षमता से संचालन को लेकर भी निर्णय हो सकता है।…

Read More

निदेशक ने चेतावनी देकर छोड़ा, चार्जशीट होने से बचे तीन शिक्षक नेता

निदेशक ने चेतावनी देकर छोड़ा, चार्जशीट होने से बचे तीन शिक्षक नेता

शिमला राजकीय अध्यापक संघ के तीन पदाधिकारी चार्जशीट होने से बच गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित महावीर कैंथला और कैलाश ठाकुर को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है। सरकार के फैसले पर सवाल उठाने पर राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को बीते दिनों कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे।  उच्च शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए थे। अब सरकार ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तीनों पर की जाने वाली कार्रवाई…

Read More

कथित घोटाले में पूर्व मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी

कथित घोटाले में पूर्व मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी

शिमला कैंची और आरी खरीद के कथित घोटाले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले में पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को लपेटने के लिए सीधे सबूत नहीं मिले हैं। अब इस प्रकरण की पूरी फाइल ही बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने अभियोजन अधिकारियों की राय भी मांगी है। कैंची और आरी खरीद पर हुए कथित घपले की फाइल बंद करने की यह हलचल ठीक मंडी लोकसभा…

Read More

ईआरपी सिस्टम में लगी सेंध, परिणाम से पहले ही निकाल ली मार्क्सशीट

ईआरपी सिस्टम में लगी सेंध, परिणाम से पहले ही निकाल ली मार्क्सशीट

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा और परिणाम के ऑनलाइन सिस्टम में सेंध लगाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एचपीयू के स्नातक डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित होने से पहले ही एक एप्लीकेशन के माध्यम से छात्रों ने अंतिम वर्ष का रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर लिया गया, जो कि परीक्षा और परिणाम की गोपनीयता पर बड़ा हमला है। यह साइबर अपराध का बहुत बड़ा कारनामा है। शुरू से विवादों में रहे विवि के ऑनलाइन सिस्टम की यह सबसे बड़ी खामी सामने आई है। छात्र संगठन…

Read More

शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर

शूटिंग: धर्मपुर में पूनम ढिल्लो का पर्स हुआ गायब, थाने पहुंचे राज बब्बर

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर के समीप कोई शातिर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो का पर्स उड़ा कर ले गया। अभिनेता राज बब्बर इसकी शिकायत लेकर धर्मपुर पुलिस थाना पहुंच गए। जी हां, पुरानी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राज बब्बर बुधवार को पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल की हसीन वादियों में आए हैं। उनके साथ मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लो भी हैं। बुधवार को अभिनेता राज बब्बर जिले के धर्मपुर पुलिस थाना और जाबली में अपनी निर्माणाधीन पंजाबी फिल्म के चुनिंदा शॉट फिल्माए।  बताया जा रहा है कि…

Read More

संकट के बीच 140 रुपये किलो बिका एप्स वैरायटी का सेब

संकट के बीच 140 रुपये किलो बिका एप्स वैरायटी का सेब

शिमला कोटखाई के जलटाहर गांव के बागवान प्रेम सिंह चौहान ने रेड डिलिशियस की नई किस्म एप्स तैयार की है। पराला मंडी की मुकंद चौहान एंड कंपनी फर्म के संचालक लायक राम चौहान ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी के चलते सेब को 140 रुपये प्रति किलो रेट मिले हैं। सेब की क्वालिटी विदेश से आयात होने वाले वाशिंगटन एप्पल से भी बेहतर थी। भले ही इन दिनों मंडियों में सेब को अच्छी कीमत नहीं मिल पा रही लेकिन बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ठियोग की पराला मंडी में ऐप्स वैरायटी…

Read More

भाजपा की कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट

भाजपा की कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में विजिलेंस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनके साथ इस चार्जशीट के आधार पर चली विभिन्न जांचों पर मंत्रणा की। चार्जशीट में कांग्रेस के 40 से ज्यादा नेताओं और अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट विजिलेंस में फिर खुल गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में विजिलेंस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनके साथ इस चार्जशीट के आधार पर चली विभिन्न…

Read More