कांगड़ा एमओयू साइन करने के बाद उद्योग निदेशक राकेश प्रजापति ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों इकाइयों का जीर्णोद्धार करने के लिए निफ्ट कांगड़ा के विशेषज्ञ मदद करेंगे। टाइम बांड मैनर में यह एमओयू साइन किए गए हैं। इनमें नूरपुर सिल्क मिल को पांच साल, बिलासपुर और चंबाघाट उद्योगों को अगले एक साल तक उस स्तर पर लाने की योजना है कि प्रतियोगी बाजार में बेहतर उत्पाद मार्केट में उतारे जा सकें। उद्योग विभाग व कांगड़ा के निफ्ट संस्थान के बीच एमओयू हस्ताक्षरित। हिमाचल प्रदेश की तीन…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने वालों की होगी छुट्टी
शिमला उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने मंगलवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर ई मेल पर जानकारी देने को कहा है। कॉलेजों से मिलने वाली इन जानकारियों को प्रदेश पुलिस की एसआईटी को सौंपा जाएगा। मानव भारती विश्वविद्यालय के खिलाफ जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाने में फर्जी डिग्रियों का केस दर्ज है। फर्जी डिग्रियों के आरोप में फंसे जिला सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री लेकर प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नियुक्त शिक्षकों की छुट्टी होगी।…
Read Moreटीकाकरण: दूसरी डोज लगी नहीं, जारी कर दिया वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने का अभियान सवालों के घेरे में आ गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के पंजगाईं गांव के युवक को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अभी लगी भी नहीं और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। युवक के मोबाइल में जैसे ही यह मैसेज आया वह हैरान रह गया। स्थानीय निवासी अनुज शर्मा ने 5 जून को कोविड वैक्सीन की…
Read Moreअमृत महोत्सव: आठ महीने हिमाचल की धर्मशाला जेल में रहे थे लाला लाजपत राय
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की ओपन एयर जेल अंग्रेजी शासन की यादें आज भी ताजा करवाती हैं। अंग्रेजों ने पहाड़ी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद करने के लिए वर्ष 1913 में इस जेल को बनाया था। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भी धर्मशाला की जेल में 21 अप्रैल 1922 से 9 जनवरी 1923 तक जेल काटी थी। उन्हें लाहौर (लाहौर अब पाकिस्तान में है) जेल से धर्मशाला जेल में शिफ्ट किया था। आज भी धर्मशाला जेल में उनकी बैरक में उनकी कुर्सी पूरी सुरक्षित रखी गई है।…
Read Moreफोरेंसिक में पांच अधिकारियों के हस्ताक्षर नमूनों का दस्तावेजों से हुआ मिलान
शिमला हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2003 में हुए बहुचर्चित कंडक्टर भर्ती गड़बड़झाले में नया खुलासा हुआ है। फोरेंसिक लैब जुन्गा से पूर्व आईएएस अफसर और तत्कालीन चार डीएम के हस्ताक्षर नमूनों की रिपोर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर (लिखावट) संबंधित अधिकारियों के पाए गए हैं। सभी अधिकारियों के हस्ताक्षर का मिलान दस्तावेज से लिए नमूनों से हुआ है। बता दें कि पुलिस जांच में इन अधिकारियों ने हस्ताक्षर न करने की बात कही थी। सूत्र बता रहे हैं कि यह…
Read Moreबागवान मायूस : किन्नौरी सेब भी वाजिब दाम को तरसा
सांगला (किन्नौर) स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर किन्नौर के सेब को भी इस बार मंडियों में वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में मायूसी छाई है। मंडियों में दाम गिरने से हजारों बागवानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से अभी तक सेब की 45862 पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। बागवानों को 28 से 30 किलो की सेब पेटी का दाम 1500 से 1800 रुपये मिल रहा है। इससे पहले 2000 से 3200…
Read Moreपैरालंपिक: बेटे की डाइट कम न हो, पिता ने उगाना शुरू कीं सब्जियां, मां ने बेचा गाय-भैंस का दूध
अंब (ऊना) पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले निषाद का परिवार गरीबी से भी जूझ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बेटे को खुराक की कमी न हो, इसके लिए पिता ने पैसे कमाने के लिए खेतों में सब्जियां उगानी शुरू कर दीं। माता ने भी मवेशी पालकर गाय-भैंस का दूध बेचने का काम किया। आज उनकी मेहनत का फल मिल गया। रविवार को पैरालंपिक में निषाद के रजत पदक जीतने पर उनके माता-पिता और बहन बेहद खुश हैं। पिता रछपाल सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत और प्रतिभा पर…
Read Moreस्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं। सीधी भर्ती के अलावा बैचवाइज भी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशकों को जारी पत्र में बैचवाइज भर्तियों के लिए जिला उपनिदेशकों को आदेश देने को कहा है। इसके…
Read Moreअडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान : राकेश टिकैत
सोलन किसान नेता राकेश टिकैत का हिमाचल पहुंचने पर किसान संगठनों ने स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो…
Read Moreसमय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर करेंगे कार्रवाई
शिमला फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसानों और बागवानों को समय से क्लेम नहीं देने वाली इंश्योरेंस कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल के लीड बैंक यूको बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक एके गोयल ने कहा कि इन मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। हर तीन माह बाद होने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इन मामलों की समीक्षा की जाती है। कई बार औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से क्लेम देने में देरी होती है, लेकिन अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी सभी कागजात पूरे होने के…
Read More