अमृत महोत्सव: हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है ब्रिटिशकालीन पुस्तकालय

अमृत महोत्सव: हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहा है ब्रिटिशकालीन पुस्तकालय

नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 60 हजार पुस्तकों में छिपा ज्ञान का भंडार हजारों युवाओं के भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। ब्रिटिश काल में राजा अमर प्रकाश ने अपनी बेटी राजकुमारी महिमा की याद में रियासत कालीन राजधानी नाहन शहर में पुस्तकालय की स्थापना की थी। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी महिमा पुस्तकालय युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हालांकि, युवाओं और पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुस्तकालय के…

Read More

भटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन

भटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन

सिहुंता(चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने…

Read More

बोर्ड चलाएगा 20 दिन का विशेष अभियान, 6.32 लाख उपभोक्ता नहीं चुका रहे बिजली बिल

बोर्ड चलाएगा 20 दिन का विशेष अभियान, 6.32 लाख उपभोक्ता नहीं चुका रहे बिजली बिल

शिमला हिमाचल प्रदेश के कुल 26 लाख उपभोक्ताओं में से 6,32,441 उपभोक्ता समय से बिजली बिल नहीं चुका रहे हैं। घाटे में चल रहे बिजली बोर्ड प्रबंधन की लेनदारी 381 करोड़ तक पहुंच गई है। अब पेंडिंग बिल वसूलने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 20 दिन का विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस बाबत फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अगर इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे तो इनके खिलाफ बोर्ड के नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन महीने बाद भी बिजली बिल…

Read More

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

बाजार में उतरेगी स्पूतनिक-वी, बद्दी में तैयार होगी कोविड वैक्सीन

सोलन हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पनेशिया बायोटेक फार्मा कंपनी जल्द स्पूतनिक-वी कोविड वैक्सीन बाजार में उतारेगी। इसके लिए कंपनी में इन दिनों तेजी से काम चला हुआ है। कंपनी वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए लगातार सैंपल भेज रही है, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिल चुकी है।  कंपनी ने बीते दिनों वैक्सीन की वैधता जांचने के लिए सैंपल सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली भेजे थे। जहां पर जांच के दौरान यह सैंपल पास हो गए हैं। सीडीएल कसौली ने वेलिडेशन बैच पास कर कंपनी को भेज…

Read More

एनओसी नहीं मिलने से लटका प्रोजेक्ट, फाइलों में ही तैर रहे गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे

एनओसी नहीं मिलने से लटका प्रोजेक्ट, फाइलों में ही तैर रहे गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे

बिलासपुर गोबिंदसागर झील में उतरने वाले शिकारे फाइलों में ही तैर रहे हैं। साहसिक जल क्रीड़ाओं के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की अनुमति न मिलने से यह प्रोजेक्ट लटक गया है। कश्मीर की डल झील की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने सालों पहले बिलासुपर की गोबिंदसागर झील में शिकारे चलाने की योजना का खाका बनाया था। इस प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बीबीएमसी इसके लिए अनुमति नहीं दे रहा है। इसके लिए बीबीएमबी की दोहरी नीति सामने आई है। ऊना जिले के…

Read More

हिमाचल में अरबों के सेब कारोबार पर संकट

हिमाचल में अरबों के सेब कारोबार पर संकट

शिमला हिमाचल प्रदेश में सेब के दामों में भारी गिरावट से अरबों के कारोबार पर संकट पैदा हो गया है। बीते 15 दिनों के भीतर सेब के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी (25 से 30 किलो) तक गिर चुके हैं। मंडियों में रेट गिरने पर बागवान निजी कंपनियों से अच्छे रेट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सेब खरीद करने वाली अडानी की कंपनी ने इस साल 10 साल पुराने रेट खोले हैं। 2011 में अडानी ने 65 रुपये प्रति किलो रेट पर सेब खरीद की थी। इस…

Read More

आरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया

आरक्षण कोटा कॉलेजों में तय नहीं, आज थम जाएगी आवेदन प्रक्रिया

शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को थम जाएगी लेकिन अभी तक स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऑनलाइन आवेदन का मंगलवार को आखिरी दिन है। बुधवार को तय किए प्रवेश शेड्यूल के अनुसार पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक सरकार और विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पाया है कि खेल, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए…

Read More

हिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां

हिमंखड गिरने से पार्वती घाटी में फंसीं 15 हजार भेड़-बकरियां

कुल्लू समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पिन पार्वती घाटी में हिमखंड गिरने से करीब 15 हजार भेड़-बकरियां और 150 से अधिक घोड़े फंस गए हैं। 2014 में पार्वती नदी पर बना पुल बहने के बाद अब हिमखंड गिरने से वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मानतलाई चरागाह में प्रदेश भर से 50 से अधिक भेड़पालक भेड़-बकरियां चराने गए थे। अब मौसम का मिजाज बदलने से यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। इससे भेड़पालकों की चिंता बढ़ गई है। …

Read More

काबुल से घर पहुंचने पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,

काबुल से घर पर घर में दिवाली सा माहौल, बहन ने गले लगाकर किया स्वागत,

सरकाघाट (मंडी) अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसके स्वागत की पहले ही तैयारी किए हुए उसकी मां और उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा दिया। मां और बहनों की आंखों में आंसू झलक रहे थे, वहीं नवीन भी इस दौरान भावुक हो गया और उसकी आंखों में भी आंसू झलक रहे थे।  उधर, उसके आने…

Read More

मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों में भी भीड़ को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है।                      स्कूलों-कॉलेजों में एक सितंबर से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार भी कम हैं। कोरोना के मामले…

Read More