सिरसा। शहर में सुधरते हालात को देखते हुए सोमवार को जिलाधीश डा.जे गणेशन ने कर्फ्यू में 15 घंटे की ढील दी गई। सोमवार सुबह छह बजे से दस बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई जिसके बाद सभी बाजार खुले और लोगों ने अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की। बाद में इसे शाम छह बजे तक बढ़ा दिया गया। फिर शाम में इसे बढ़ाकर रात नौ बजे तक कर दिया गया। जिससे दिनचार्या पटरी पर लौटती नजर आई। सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के…
Read MoreCategory: Haryana
ट्रेनों के दरवाजे न खोलने पर हंगामा
यमुनानगर। यात्रियों से खचाखच जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को उस समय हंगामा हो गया जब समागम में शामिल होने आए हजारों लोगों ने ट्रेनों के दरवाजे न खुलने पर ट्रेन पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी कर्मचारी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे उनसे भी उलझ पड़े। अधिक भीड़ होने के कारण हजारों यात्रियों को सोमवार अल सुबह तक स्टेशन पर ही गाड़ी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। हुडा के सेक्टर-15 स्थित तेजली मैदान में आयोजित शक्तिपुत्र महाराज का शक्ति…
Read Moreबेटी के हत्यारोपी के दिमाग की फिर से होगी जांच
पंचकूला। तीन वर्षीय बेटी की हत्या के आरोपी बाप की दिमागी हालत जानने के लिए फिर से उसकी जांच करवाई जाएगी। पंचकूला की सत्र अदालत के आदेश पर उसे तीन दिसंबर को पीजीआई भेजा जाएगा। रोहतक पीजीआई एक बार पहले भी उसकी जांच कर चुकी है। पीजीआई ने अपनी रिपोर्ट में माना था कि धन्ना राम की दिमागी हालत अब ठीक है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा था कि तीन महीने के बाद दोबारा से जांच करवाना जरूरी है, लेकिन अंबाला के जेल अथॉरिटी ने ऐसा नहीं किया। सोमवार…
Read Moreडेरा प्रमुख अदालत में पेश
सिरसा। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वीरवार को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां अदालत में पेश हुए और वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान न्यायाधीश नाजर सिंह के समक्ष छत्रपति हत्याकांड में गवाह खट्टा सिंह के बयान पर बहस हुई। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार को अदालत पहुंचे और शाम करीब चार बजे अदालत…
Read Moreतीन हजार बच्चों ने लिया देश की एकता का संकल्प
भिवानी। भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति व विद्यालय की एनएसएस बेल्ट के नेतृत्व में 3000 छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय सद्भावना व कौमी एकता सप्ताह के तहत देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह व सेमिनार की आयोजक प्राचार्य रमेश बूरा, एनएसएस अधिकारी स्नेहलता अनितानाथ व रिमा परमार ने विद्यार्थियों के समक्ष बोलते हुए कहा कि एकता के बिना हमारा देश उच्च कोटी पर नही पहुंच सकता। इसलिए भेदभाव को भुलाकर देश की सेवा…
Read Moreमहिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
सोनीपत। गांव सेहरी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रमेश दलाल ने बताया कि गांव सेहरी निवासी पूनम की हत्या के मामले में पुलिस ने पति देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूनम की 27 जून को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। महिला के भाई मनोज…
Read Moreचुनावों में फंसा नया पेंच
पानीपत। एसडी एजुकेशनल सोसाइटी के चुनाव में आखिरी समय में पेंच फंसता नजर आ रहा है। राजेंद्र गोयल गुट चुनाव को स्थगित कराने के पक्ष में आ गया है और वरिष्ठ सदस्य अरुण गोयल ने प्रशासन से चुनाव को स्थगित करने की मांग भी कर दी है। वहीं प्रशासन ने हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कानूनी सलाह मांगने का फैसला लिया है। इसके बाद सोसाइटी का चुनाव पूरी तरह से घिर गया है। एसडी एजुकेशन सोसाइटी का त्रिवार्षिक चुनाव 25 नवंबर को प्रस्तावित है। चुनाव को…
Read Moreविज्ञापन कंपनी के नाम पर करोड़ों ठगे!
पानीपत। विज्ञापन कंपनी के नाम पर कुछ लोग सैकड़ों युवाओं के सपनों पर पानी फेरकर करोड़ों रुपये ठग कर फरार हो गए। सपने टूटने पर ठगी के शिकार युवकों ने बिश्न स्वरूप कालोनी स्थित कंपनी कार्यालय में जमकर बवाल काटा। इनमें ज्यादातर करनाल के घरौंडा और आसपास के गांवों के युवक हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित युवकों को शांत किया। बिश्न स्वरूप कालोनी स्थित एक कंपनी के कार्यालय में वीरवार को सैकड़ों युवक पहुंचे। युवकों ने कंपनी संचालकों पर विज्ञापन के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप…
Read Moreतीन साल में विधायक एक भी प्रोजेक्ट नहीं लाए
पंचकूला। रोहतक में सबसे ज्यादा विकास और पंचकूला में सबसे कम के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार और पंचकूला के विधायक को आड़े हाथों लिया। बीजेपी का कहना है कि अब तक शोर मचता था कि सिर्फ रोहतक, सोनीपत और झज्जर में काम हो रहे हैं, लेकिन अब तो तस्वीर साफ हो गई। उत्तरी हरियाणा के जिलों के साथ धोखा किया जा रहा है। पंचकूला में आठ सालों के भीतर मुख्यमंत्री ने सिर्फ 47 प्रोजेक्टों की घोषणा की, जबकि इनमें से सिर्फ 16 प्रोजेक्टों पर काम हो…
Read Moreहुडा अधिकारी कर रहे गुमराह
पंचकूला। हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति हरियाणा और जेपीए का धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को भूख हड़ताल पर गुड़गांव सर्कल कमेटी की तरफ से साधूराम, बलवान सिंह, कृष्णा सिंह, विनोद कुमार, दयानंद सहित कई कर्मचारी बैठे। धरने की अध्यक्षता सतपाल कुंडू ने की। प्रदर्शन का संचालन कर रहे प्रांतीय चेयरमैन आरके नागर ने बताया कि हुडा अधिकारी टेंट उठवाने और भूख हड़ताल समाप्त करने पर अड़े हैं। हुडा अधिकारी स्तर की जो भी मांगे हैं, उन्हें भी पूरा नहीं किया जा रहा है। कई अधिकारी मुख्य…
Read More