मेडिसिनल प्लांट से प्राकृतिक उत्पाद की अपार संभावनाएं

मोहाली। प्राकृतिक उत्पादों की खोज को आधुनिक साइंस और तकनीक की सहायता से और भी व्यापक बनाया जा सकता है। जिससे मानवता का भला होगा। हमारे देश में मेडिसिनल प्लांट्स से प्राकृतिक उत्पाद बनाने की अपार संभावनाएं हैं, जोकि सिर्फ हमारे पास ही हैं। यह विचार सीडीआरआई लखनऊ के पूर्व डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद ने व्यक्त किए। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में डेलिगेट्स को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय कांफ्रेंस का विषय ‘न्यू डेवलपमेंट इन ड्रग डिस्कवरी फ्रॉम नैचुरल प्रोडक्ट्स एंड…

Read More

सेना की ताकत से छात्र रू-ब-रू

पंचकूला। ट्राइसिटी के छात्रों में देश सेवा की भावना को जगाने के लिए वीरवार को चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड की ओर से सेक्टर-5 के हुडा ग्राउंड में बोफोर्स गन, टी-90 टैंक, एंटी एयरक्राफ्ट गन्स समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इन हथियारों को देखकर छात्र काफी रोमांचित हुए और उन्होंने सेना की ताकत का भी लोहा माना। इस अवसर पर आर्मी बैंड ने विभिन्न धुनें निकालकर लोगों का मनोरंजन किया। वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के मेजर जनरल आरजी कृष्णन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके के बाद विभिन्न स्कूलों…

Read More

वेबसाइट से जलेंगी गुड़गांव की स्ट्रीट लाइट

नगर निगम क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बेवसाइट से संचालित होंगी। इन लाइट को अधिकारी अपने मोबाइल के जरिए ऑन या ऑफ कर सकेंगे। क्षेत्र में कहीं पर भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी तुरंत मिलेगी। लाइट का पूरा ब्योरा कभी भी देखा जा सकेगा। निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बदलेगी। पूरे क्षेत्र की लाइट्स को बदला जाएगा। स्ट्रीट लाइट अब अधिक स्मार्ट हो जाएंगी। सभी जगह पारंपरिक लाइट्स की बजाए एलईडी लाइट लगेंगी। स्ट्रीट लाइट को आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा। जिसमें एक चिप के जरिए…

Read More

सिटी बसों में मेट्रो की तर्ज पर लगेंगे रूट डिस्प्ले चार्ट

गुड़गांव। सिटी बसों में सफर करने के दौरान अब स्टैंड निकल जाने की टेंशन से मुक्त हो जाइए। सिटी बसों में मेट्रो की तर्ज पर रूट डिस्प्ले चार्ट लगेंगे। यह दीगर है कि यह मेट्रो के रूट चार्ट से थोड़ा सा भिन्न होगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि स्टैंड आने से पहले और स्टैंड आने पर महज उद्घोषणा नहीं होगी, लेकिन स्टैंड आने से पूर्व डिस्प्ले पर यह दिखाई देगा कि अगला स्टैंड कौन सा होगा? साथ ही स्टैंड आने के बाद स्टैंड डिस्प्ले बोर्ड पर उसी स्टैंड का नाम…

Read More

केयू के हास्टल या विदेशी हुक्का बार

कुरुक्षेत्र। रशियन रम का हुक्का तंबाकू, अफजल पान रास फ्लेवर, हलीम अल मुस्क चारकोल और अलादीन तंबाकू, ये ब्रांड किसी विदेशी हुक्के बार में नहीं, बल्कि इन दिनों केयू के हास्टलों में दिख रहे हैं। खुलासा बृहस्पतिवार तड़के हुई छापामारी में हुआ। धरपकड़ के दौरान कुछ छात्रों पर जुर्माना लगाया गया तो कुछ ने छापामारी के दौरान मची अफरातफरी का फायदा उठाकर कमरों से माल गायब कर दिया। केयू के हास्टलों में नशाखोरी का प्रचलन इस कदर हावी है कि शराब की बोतलों और अन्य नशीले पदार्थों के अलावा अब…

Read More

न्याय दिलाने के बजाय अपनों ने शोषण की गर्त में डाला!

करनाल। विवाहिता के दुराचार मामले में शहर थाने की पुलिस की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध है। इस मामले में पहले से ही पुलिस की मिलीभगत होने की बात सामने आई है। लेकिन अब जब पीड़िता ने मुंह खोला तो पता चला कि जिस सेक्स रैकेट में वह फंसी हुई थी, वहां शहर थाना पुलिस का अकसरआना-जाना रहता था। इस मामले में पीड़िता की पैरवी कर रही सामाजिक कार्यकर्ता उषा ने पुलिस के इस आचरण की जांच की मांग भी उठाई है। दरअसल, सारी कहानी ही गजब है। जींद की…

Read More

पाकिस्तान से आई काल ने उड़ाई नींद

नारायणगढ़। गांव कड़ासन के एक युवक को उसके बैंक अकाउंट में 25 लाख रुपये डलवाने की बात कहकर पाकिस्तान के एक व्यक्ति द्वारा बार-बार फोन कर उसे पिछले दो दिनों से परेशान किया जा रहा है। इसके चलते युवक ने मामले की शिकायत थाना शहजादपुर में कर इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कड़ासन निवासी जसबीर सिंह पुत्र शिवचरण ने कहा है कि विभिन्न नंबरों से उनके मोबाइल पर एक काल आ रहीं हैं, जिसमें फोन…

Read More

जनरल ने जाना, कितनी तैयार है सेना

अंबाला। भारतीय सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह अंबाला में अधिकारियों से रूबरू होने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के आला अफसरों के साथ बैठक कर सेना के बारे में तमाम जानकारी हासिल की, वहीं उन्होंने ये भी जाना कि अंबाला में सेना युद्ध की तैयारियाें को लेकर कितनी सक्षम है। इसके अलावा उन्होंने कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अफसरों से चरचा की। चीफ आफ आर्मी स्टाफ की इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से माथापच्ची हुई। भारतीय सेना की कमान संभालने के बाद सेना प्रमुख का अंबाला…

Read More

स्कूल के पास नाले में मिले दो बम शैल

अंबाला। छावनी के सेवा समिति स्कूल के पास एक नाले से दो बम शैल मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस घटना से सहम गए और तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया गया। डीसीपी और बम स्क्वायड दस्ता भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल दोनों बम शैलों को पड़ाव थाने में रखवा दिया गया है। सेना को इसकी सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार को दो सफाई कर्मी सेवा समिति स्कूल के पास बाजीगर मोहल्ले में नाले की सफाई कर रहे थे। अचानक एक सफाईकर्मी को लोहे…

Read More