अंबाला: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बरवाला इलाके में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि देश में मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा कांग्रेस ने ही दिया है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। केंद्र में अगर हमारी सरकार बनती है तो देश से बाहर जमा काला धन लाने के लिए सिर्फ 100 दिन में कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र मोदी के अमरीका वीजा मामले में बोलते हुए उन्होने कहा कि ‘मोदी वीजा के लिए आवेदन…
Read MoreCategory: Haryana
शिक्षक भर्ती घोटालाः तिहाड़ भेजे गए ओमप्रकाश चौटाला
दिल्ली (वीरेन्द्र खागटा) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला समेत 55 लोगों को जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया है। ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला और अन्य लोगों को जेल नंबर 4 में रखा गया है। वहीं महिलाओं को जेल नंबर 6 में रखा गया है। सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में ओमप्रकाश और उनके पुत्र अजय चौटाला समेत 55 और लोगों को दोषी करार दिया। सभी…
Read Moreकांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने किया पंचकूला कोर्ट में सरेंडर
चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सरकार के एक विधायक राम कुमार चौधरी पर 23 साल की ज्योति नाम की लड़की की हत्या का आरोप था ने पंचकूला कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया है। वह काफी समय से इस मामले में फरार था। राम कुमार ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद सीआइए स्टाफ उसे अपने साथ ले गया। विधायक राम कुमार समेत चार लोगों पर ज्योति नाम की एक लड़की की हत्या का आरोप है। ज्योति की हत्या 22 नवंबर को हरियाणा के…
Read Moreस्वास्थ्य केंद्रों का इलाज जल्द
कैथल। जिले भर में स्थित स्वास्थ्य विभाग के 144 स्वास्थ्य केंद्रों की खस्ता हालत के कारण अब लोगाें को इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। अक्सर खस्ताहालत स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुंचे डॉक्टर एवं मरीजों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ता था लेकिन अब इन परेशानियों से निजात मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन स्वास्थ्य केंद्रों के पुननिर्माण के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इसके माध्यम से शीघ्र ही इनका पुननिर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। चिकित्सकों सहित मरीजों को परेशानियां जिले…
Read Moreशाहाबाद शुगर मिल पर डटे किसान
शाहाबाद। गन्ने के कम दामाें को लेकर गुस्साए किसानों ने शनिवार तड़के शुगर मिल के गेट पर ताला जड़ दिया। इससे शुगर मिल पूरी तरह बंद हो गई। किसानों ने पहले से तय रणनीति के अनुसार प्रदेश की सभी शुगर मिलों को बंद करने का फैसला लिया था, जिसके तहत शनिवार को शाहाबाद में हल्ला बोला गया। किसी अनहोनी को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रहीं। एसडीएम सुशील कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।…
Read Moreझूठे शिकायतकर्ताओं ने गढ़ी यौन उत्पीड़न कहानी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक समिति ने कहा है कि यौन उत्पीड़न के मामले में दी गई शिकायत झूठी साबित हुई है। प्रधान सुरजीत बहादुर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को एसपी के नाम से शहर के कुछ शरारती तत्वों ने जिन आठ लड़कियों के नाम से एक शिकायत पत्र भेजा था। पुलिस जांच में उन आठ में से चार तो कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्राएं ही नहीं पाई गई हैं। वहीं शेष चार ने भी किसी प्रकार की शिकायत…
Read Moreनरहरि हॉस्टल में घुसे आउटसाइडर, जमकर तोड़फोड़
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नरहरि हॉस्टल में शनिवार दोपहर सवा एक बजे डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन आरोपियों को पकड़ने के बाद भी इस विषय में कोई शिकायत तक नहीं दर्ज करवा रहा है। खुद पुलिस भी हैरत में है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बात भी नहीं की और शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। शनिवार दोपहर के समय जब विद्यार्थी हॉस्टल मेस में खाना खाने गए हुए थे तो कुछ युवक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में आए और नरहरि हॉस्टल…
Read Moreअंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री पवन बंसल का पहला दौरा
अंबाला। रेल मंत्री बनने के बाद अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री पवन बंसल ने अपने पहले दौरे के दौरान वायदा किया कि अंबाला छावनी स्टेशन की तस्वीर भी जल्द ही बदल दी जाएगी। छावनी स्टेशन जितना पुराना है, उस लिहाज से ये विकसित तो नहीं हुआ, मगर रेल मंत्री ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि अपने कार्यकाल में वे अंबाला छावनी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बहुत कुछ मिले। इसके लिए मंत्री ने अंबाला रेल मंडल के अफसराें को भी अभी से इस दिशा…
Read Moreगीतिका मामले में बयान पर घिरे हरियाणा के श्रम मंत्री
सिरसा गीतिका शर्मा को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ‘नौकर’ कहकर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री मंत्री शिवचरण शर्मा विवादों में घिर गए है। विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कांडा मुख्य आरोपी है। शर्मा के बयान की देशभर में निंदा हो रही है और विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी है। हालांकि विवाद बढ़ता देखकर शर्मा ने मंगलवार को अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। शर्मा ने शनिवार को सिरसा में गोपाल कांडा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्त्रस्म में कहा था…
Read Moreपटवारी तीन हजार रिश्वत लेते धरा
जींद। सतर्कता विभाग ने सोमवार दोपहर बाद पिल्लूखेड़ा मंडी में किराये के मकान में कार्यालय चला रहे राजस्व पटवारी को खाता अलग करने के लिए बनने वाले नक्शे की एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर राजस्व पटवारी को गिरफ्तार किया है। गांव भंभेवा निवासी पवन ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसने जमीन का खाता अलग करवाने के लिए गांव के राजस्व पटवारी रामकुमार से नक्शा बनाने के लिए आवेदन किया था। पटवारी…
Read More