उत्तराखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के बादलों ने फिर डेरा डाल दिया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू हो गई है जबकि मैदानी क्षेत्रों में धीरे-धीरे बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई है। हेमकुंड और चारों धामों में मौसम विभाग ने वीकेंड तक दैनिक 30 से 60 मिमी तक बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे में 70 से 120 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हेमकुंड, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में…

Read More

बम की तलाशी के बहाने उड़ाए 14 लाख के गहने

नई दिल्ली। चांदनी चौक इलाके में फर्जी सीबीआई अधिकारियों ने बम होनेे की सूचना मिलने की बात कहकर एक ज्वेलर के कर्मचारी की तलाशी ली और उसके बैग में रखे 14 लाख के गहने की चोरी कर ली। कर्मचारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी पवन कुमार चांदनी चौक के कूंचा महाजनी स्थित जेडी एसएमएस ज्वेलर प्राइवेट लिमिटेड में सेल्समैन का काम करता है। शनिवार रात मालिक सुरेश शर्मा के बेटा करण ने उसे करोलबाग के एक…

Read More

बस एक कॉल करें, आपके घर आएगा ऑटो रिक्शा

नई दिल्ली। रेडियो टैक्सी की तर्ज पर अब एक कॉल करने पर ऑटो वाला आपके घर पहुंच जाएगा। आप ऑटो रिक्शा में बैठकर जहां तक जाएंगे, उतनी दूरी का ही किराया देना होगा। गैर सरकारी संगठन सेंटर फॉर वीमेंन सेफ्टी एंड एम्पावरमेंट (सीडब्ल्यूएसई) एक जुलाई से दिल्ली में राजधानी राइड के नाम से यह सर्विस शुरू करने जा रही है। इसके तहत जीपीएस व पैनिक बटन से लैस ऑटो रिक्शा की बुकिंग करने वाले यात्री को एक ट्रिप आईडी दिया जाएगा। इस खास ट्रिप आईडी की मदद से रिश्तेदार या…

Read More

सेंट स्टीफंस में आज से शुरू इंटरव्यू

नई दिल्ली। कटऑफ आने के बाद सेंट स्टीफंस में दाखिले के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो रहा है। बुलाए गए छात्रों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर डाल दी गई है। कॉलेज के आठ कोर्सेज के लिए 24 जून से 5 जुलाई तक इंटरव्यू चलेंगे। कॉलेज में सभी कोर्स में कुल 410 सीटें हैं। सभी सीटों पर करीब 25 हजार से ज्यादा आवेदन आए। उनमें कॉलेज की ओर से करीब दो हजार छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। सूची में गलती तो कर सकते है शिकायत कॉलेज…

Read More

लड़की का भाई बन बुजुर्ग को लूटा

नई दिल्ली। अपने मांगलिक बेटे के लिए बहू तलाशने निकले बुजुर्ग स्कूल मालिक ने अपनी कार और नगदी गंवा दी। खुद को लड़की का भाई बताने वाले शख्स ने पीड़ित को गीता कालोनी पुश्ता रोड पर बुलाया। बाद में धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कार, कैश, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर रफूचक्कर हो गया। बुजुर्ग को तीन दिन बाद प्रीत विहार के एक निजी अस्पताल में होश आया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक,…

Read More

अभी तक तैयार नहीं हो पाया सीडब्ल्यूजी गेम्स का इमरजेंसी ब्लॉक

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म हुए करीब तीन साल बीत गए। लेकिन खेल की तैयारी से जुड़ी एक योजना अभी तक पूरी नहीं की जा सकी है। खेल के दौरान घायल होने वाले खिलाड़ियों व अन्य लोगों को आपात स्थिति में इलाज में देरी न हो और बिस्तर की कमी न पड़े इस लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 280 बिस्तरों वाले आपातकालीन ब्लॉक बनाने का फैसला लिया गया था। लेकिन यह इमरजेंसी ब्लॉक अभी तक तैयार नहीं हो सका है। आपातकालीन ब्लॉक शुरू करने की कई तारीख तय…

Read More

सीएम ने किया राहत शिविरों का निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना में बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारियों पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि बाढ़ को देखते हुए निचले इलाकों से पांच हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जबकि बाढ़ में फंसे 400 से अधिक लोगों को अलग-अलग जगह से बचाया गया। यमुना के विकराल होते रूप को देखते हुए राहत शिविर और टेंट कम पड़ने लगे हैं। जिसे निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली । राजधानी में बाढ़ से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान खादर इलाके में खेती करने वाले किसानों को हुआ है। खेतों में तैयार फसल डूब चुकी है। सबसे ज्यादा परेशान फूलों की खेती करने वाले किसान हैं। यमुना किनारे मयूर विहार, उस्मानपुर पुश्ता एक से दो, बदरपुर खादर, सभापुर चौहान, सादतपुर, गढ़ीमांडू, बुराड़ी, जगतपुर गांव, राजघाट पुश्ता, गीता कॉलोनी पुश्ता खादर के वो इलाके है जहां बड़ी संख्या में किसान मौसमी सब्जियां लगाने के साथ नर्सरी का काम करते हैं। बाढ़ के कारण यह इलाके जलमग्न हो चुके हैं।खादर जलमग्न, बर्बाद हुईं फसलें

नई दिल्ली । राजधानी में बाढ़ से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान खादर इलाके में खेती करने वाले किसानों को हुआ है। खेतों में तैयार फसल डूब चुकी है। सबसे ज्यादा परेशान फूलों की खेती करने वाले किसान हैं। यमुना किनारे मयूर विहार, उस्मानपुर पुश्ता एक से दो, बदरपुर खादर, सभापुर चौहान, सादतपुर, गढ़ीमांडू, बुराड़ी, जगतपुर गांव, राजघाट पुश्ता, गीता कॉलोनी पुश्ता खादर के वो इलाके है जहां बड़ी संख्या में किसान मौसमी सब्जियां लगाने के साथ नर्सरी का काम करते हैं। बाढ़…

Read More

तड़के नींद खुली तो चारों तरफ था बस पानी ही पानी

नई दिल्ली। यमुना का विकराल रूप देखकर खादर में रह रहे लोग डर गए हैं। बुधवार को जब लोगों नींद खुली तो वह पानी से घिरे थे। यमुना बाजार: बाढ़ के पानी में सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आया। सुबह ही घरों में पानी घुस गया था। बाजार में ऐसे लोग भी थे जो पानी घुसने के बाद भी घर की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाते नजर आए। गढ़ी मांडू गांव: चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था। सुबह चार बजे से ही गांव में पानी का…

Read More

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में शादी का झांसा देकर 23 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से युवती से दुष्कर्म कर रहा था। दबाव बनाने पर आरोपी ने कई बार युवती की पिटाई की थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सलीम को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली पीड़ित युवती अपने पिता के साथ भजनपुरा में रहती है। डेढ़ साल पहले उसकी सहारनपुर में सलीम…

Read More