सेंट स्टीफंस में आज से शुरू इंटरव्यू

नई दिल्ली। कटऑफ आने के बाद सेंट स्टीफंस में दाखिले के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो रहा है। बुलाए गए छात्रों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर डाल दी गई है। कॉलेज के आठ कोर्सेज के लिए 24 जून से 5 जुलाई तक इंटरव्यू चलेंगे।
कॉलेज में सभी कोर्स में कुल 410 सीटें हैं। सभी सीटों पर करीब 25 हजार से ज्यादा आवेदन आए। उनमें कॉलेज की ओर से करीब दो हजार छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
सूची में गलती तो कर सकते है शिकायत
कॉलेज की ओर से इंटरव्यू के लिए जारी की गई सूची में अगर किसी छात्र को लगता है कि कटऑफ में उसका नाम आता है, मगर उसका नाम सूची में नहीं है। कटऑफ में न आने पर भी अगर इंटरव्यू की लिस्ट में नाम आ गया है तब भी छात्र शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक या कॉलेज की ई-मेल आईडी admissions@ststephens.edu पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

कोर्स व इंटरव्यू की तारीखें
पाठ्यक्रम तारीख
अर्थशास्त्र ऑनर्स 24 से 28 जून तक
संस्कृत ऑनर्स 24 जून
भौतिकी ऑनर्स 24 से 28 जून तक
अंग्रेजी ऑनर्स 24 से 27 जून तक
गणित ऑनर्स 25 से 28 जून तक
रसायन ऑनर्स 1 से 3 जुलाई तक
इतिहास ऑनर्स 1 से 4 जुलाई तक
दर्शनशास्त्र ऑनर्स 5 जुलाई

Related posts