नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी गोपाल लक्ष्मण मिथापरा (35), दिनेश गोरासावा (35), आनंद तारापाडो (24) और मोहम्मद बाबर शेख (32) की रूप में हुई है। इनके पास से 16 लाख के नकली नोट और दो लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पूछताछ में गिरोह के तार मालदा (पश्चिमी बंगाल) से जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तान में छपे इन नोटों को बांग्लादेश होते…
Read MoreCategory: Delhi
रकम वापसी में देरी पर एसबीआई को देना होगा हर्जाना
नई दिल्ली। गलत तरीके से काटी गई रकम वापसी में देरी पर उपभोक्ता फोरम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को 34 हजार रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। एटीएम से पैसा निकालते वक्त शिकायतकर्ता को रकम नहीं मिली थी, लेकिन उसके खाते से डेबिट हो गई। उत्तरपूर्वी जिला उपभोक्ता फोरम ने माना कि एसबीआई ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। नियमानुसार बैंक गलत तरीके से डेबिट राशि को सात दिन के भीतर क्रेडिट करने के लिए बाध्य है। फोरम ने कहा कि…
Read Moreबेकरी में धमाका, 15 लोग झुलसे
नई दिल्ली। चांदनी महल स्थित एक बेकरी में सोमवार दोपहर जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में 15 लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि धमाका गैस रिसाव व फ्रिजर का कंप्रेसर फटने से हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, चांदनी महल थाने के पास एक तीन मंजिला इमारत के भूतल में…
Read Moreअर्थशास्त्र का कटऑफ गणित छात्रों को देगा झटका
नई दिल्ली। डीयू के मशहूर कोर्सेज में से एक अर्थशास्त्र ऑनर्स। छात्रों में इसके जबरदस्त रुचि का नतीजा था कि बीते साल कैंपस कॉलेजों में इसका कटऑफ 99.25 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस वर्ष भी छात्रों को रुझान को देखते हुए इसका कटऑफ कैंपस और आउट ऑफ कैंपस दोनों जगह झटका दे सकता है। डीयू के कुल 34 कॉलेजों में अर्थशास्त्र ऑनर्स का कोर्स चल रहा है। कैंपस कॉलेज हो या आउट ऑफ कैंपस सभी कॉलेजों में अर्थशास्त्र की सीटें दूसरे कटऑफ आने तक भर जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं…
Read Moreराज ठाकरे को नहीं मिली पेशी से छूट
नई दिल्ली। बिहार के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के मामले में तीस हजारी अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को 26 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया हैै। राज ने वाई श्रेणी की सुरक्षा में होने के कारण पेशी में आने में असमर्थता जताई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। एसीएमएम देवेंद्र कुमार शर्मा ने राज ठाकरे का तर्क खारिज करते हुए कहा कि यह छूट का कोई आधार नहीं है। आरोपी को सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए उसे अदालत के समक्ष पेश…
Read Moreकारोबारी के घर से 25 लाख नकदी और लाखों के जेवरात चोरी
नई दिल्ली। केशवपुरम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर में अलमारी से 25 लाख की नकदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने नौकरानी पर चोरी का शक जताया है, जो करीब 15 दिन से लापता है। पुलिस के अनुसार, विनय खारी सपरिवार रामपुरा इलाके में रहता है। उसका अपना कारोबार है। विनय ने केशवपुरम थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसे मकान बनवाना था, इसलिए कुछ दिन पहले उसने साले से रुपये उधार लेकर अलमारी में…
Read Moreपीछा करने पर सिपाही को मारी गोली, दो धरे
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में सोमवार तड़के गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर एक बदमाश ने गोली चला दी। छर्रा लगने से घायल सिपाही ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि केएन काटजू थाने में तैनात सिपाही मंजीत और माजिद सोमवार तड़के रोहिणी सेक्टर-16 में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मंजीत ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। उसने रुकने को कहा तो तीनों भागने लगे।…
Read Moreकांस्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
नई दिल्ली। प्रीत विहार इलाके में खुले आम शराब पीने से रोकना दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। तीन युवकों ने कांस्टेबल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया। बाद में लोगों की मदद से शराब के नशे में धुत्त तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट करने और पब्लिक प्लेस पर खुले आम शराब पीने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सिपाही कुलदीप प्रीत…
Read Moreप्रॉपर्टी टैक्स लेने से पहले लिखे जाएंगे मकान नंबर
नई दिल्ली। शहरीकृत गांवों एवं अनधिकृत/अधिकृत कॉलोनियों के लोगों को अब हर हाल में प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा। उनकी संपत्तियों का पता लगाने के साथ-साथ पूरा ब्योरा तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। मकानों पर नाम एवं नंबर लिखा जाएगा। इसकी शुरुआत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सबसे पहले की है। उत्तरी निगम ने शहरीकृत गांवों एवं अनधिकृत/अधिकृत कॉलोनियों में बने मकानों पर नाम एवं नंबर लिखने के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अगस्त से मकानों का नाम एवं नंबर लिखने की शुरुआत होगी। इस…
Read Moreमुक्त कराई गई कोठे पर बेची गई युवती
नई दिल्ली। शादी और अच्छी नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली लाई गई 22 वर्षीय युवती को कोठे पर बेचने का मामला सामने आया है। शनिवार रात कमला मार्केट पुलिस ने युवती के पिता के साथ कोठा संख्या 40 पर दबिश देकर उसे सकुशल मुक्त करा लिया। 22 दिन पहले बेची गई युवती ने चार दिन पहले अपने परिवार वाले को फोन कर कोठे पर बेचे जाने की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक शख्स ने कमला मार्केट थाना प्रभारी प्रमोद जोशी…
Read More