सरेआम डीयू के छात्र का कत्ल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के अंबेडकर नगर इलाके में सोमवार शाम को दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की चाकुओं से गोदकर कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने छात्र को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरेआम हुई हत्या की इस वारदात से दुकानदार व स्थानीय लोग दहशत में हैं। हत्या की वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर को खानपुर के पास बीआरटी पर कई घंटे तक चक्का जाम…

Read More

दो विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के हौजखास इलाके में दो विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित एक महिला अमेरिका व दूसरी रूस की रहने वाली है। आरोपी पूर्व मेयर का भतीजा बताया जा रहा है। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे आठ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, अमेरिका निवासी 36 वर्षीय महिला हौजखास क्षेत्र में भारतीय पति के साथ रहती है। इसी मकान में…

Read More

अमेरिका से आया बिजली ठीक करने का यंत्र

नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से बदरपुर-नोएडा-गाजीपुर लाइन खराब है। इसको ठीक करने के लिए अब अमेरिका से इक्यूपमेंट मंगवाया गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में लाइन को ठीक कर लिया जाएगा। उसके बाद पूर्वी दिल्ली में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। लाइन खराब होने से पिछले दस दिनों से पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में भी पटपड़गंज, मयूर विहार, गणेश नगर, मंडावली, कल्याणपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, बिंदापुर, सरिता विहार, राजौरी गार्डन…

Read More

निगम पार्षद ने पीसीआर कर्मियों से की बदसलूकी

नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में सोमवार रात अपने एक कर्मचारी को बचाने के लिए निगम पार्षद पीसीआर कर्मियों से भिड़ गया। पीसीआर कर्मियों ने पार्षद और उसके कर्मचारी पर बदसलूकी करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, कुंवर सिंह नगर के पार्षद पंकज सिंह के पास सुधीर नाम का एक युवक काम करता है। सोमवार रात सुधीर की पड़ोस में रहने वाली एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। मौके…

Read More

किराएदार नेपाली दंपति 17 लाख समेत फरार

नई दिल्ली। सिविल लाइंस इलाके में किराएदार नेपाली दंपति पर मकान मालकिन के घर से 17 लाख रुपये उड़ा लेने का आरोप लगा है। वारदात के बाद से आरोपी दंपति फरार है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर फरार दंपति की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला कृष्णा (65 वर्ष) सपरिवार मजनूं का टीला इलाके में रहती हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य अभी दिल्ली से बाहर गए हुए हैं। कृष्णा घर में अकेली रहती हैं। पहली मंजिल पर एक नेपाली दंपति बतौर किराएदार रहते थे। 23…

Read More

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट कल

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2013-14 में दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट बृहस्पतिवार को आएगी। सभी कॉलेज इसको अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कॉलेज बुधवार को कटऑफ डीयू को सौंप देंगे। बारहवीं के बेहतरीन नतीजे, आवेदनों की बाढ़ और उस पर भी चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट कोर्स में बीटेक की डिग्री शुरू होने के चलते कटऑफ में उछाल की संभावना जताई जा रही है। कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि ढाई लाख से ज्यादा आए आवेदन फॉर्म और बोर्ड के परिणामों की सीडी देखने से साफ…

Read More

प्रगति मैदान में 11वां इंफ्रा एजुका 2013 शुरू

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी ने छात्रों की दाखिला संबंधी उलझन दूर करने के लिए प्रगति मैदान में 11वां इंफ्रा एजुका 2013 नामक फेयर शुरू किया है। कुलपति प्रोफेसर डीके बंदोपाध्याय ने मंगलवार को इसकी शुरुआत की। फेयर में लगभग दो सौ से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रोफेसर बंदोपाध्याय के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रति वर्ष एजुकेशन फेयर लगाता है ताकि 12वीं पास छात्रों की दाखिला संबंधी उलझनें दूर की जा सकें। विश्वविद्यालयों में हाई कटऑफ, मनपसंद कोर्स में सीट नहीं मिलने और कोर्स में सीट…

Read More

बाइकर्स ने रात भर मचाया उत्पात

नई दिल्ली। राजधानी में बाइकर्स ने सोमवार रात जमकर काननू की धज्जियां उड़ाईं। आधी रात को इंडिया गेट और उसके आसपास हंगामे, हूटिंग, पुलिस पर पथराव से अफरातफरी और लाठीचार्ज का माहौल रहा। काफी तादाद में बाइकर्स ने करीब चार घंटे तक कई सड़कों पर कब्जा जमाए रखा। इससे इंडिया गेट समेत आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, शास्त्री पार्क इलाके में बाइकर्स ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, इंडिया गेट व आसपास के इलाकों में रात साढ़े 11 बजे…

Read More

इग्नू : आज से जमा होंगे बीएड के फॉर्म

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) डिग्री कार्यक्रम में आज (बुधवार) से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्र ऑफलाइन आवेदन 31 जुलाई और ऑनलाइन आवेदन आठ अगस्त तक भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा आठ सितंबर को होगी। इग्नू प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही सीट मिलेगी। छात्र बीएड की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। बीए में 50 फीसदी अंक…

Read More

जामिया में पीएचडी डिग्री में दाखिले आज से

नई दिल्ली। यदि आप डॉक्टरेट की डिग्री लेना चाहते हैं तो फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिले को तैयार हो जाएं। छात्र नौ प्रोग्राम में पीएचडी डिग्री में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक आवेदन भेज सकते हैं। जामिया की प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, डॉक्टरेट डिग्री में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्र मंगलवार से लेकर 15 जुलाई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। हालांकि सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी। छात्र जामिया की वेबसाइट www.jmi.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरके भेज…

Read More