दो विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के हौजखास इलाके में दो विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित एक महिला अमेरिका व दूसरी रूस की रहने वाली है। आरोपी पूर्व मेयर का भतीजा बताया जा रहा है। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे आठ जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, अमेरिका निवासी 36 वर्षीय महिला हौजखास क्षेत्र में भारतीय पति के साथ रहती है। इसी मकान में उसकी दोस्त रशियन युवती भी रहती है। रशियन युवती आरोपी राजीव पंवार की दोस्त बताई जा रही है। अमेरिकन महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि, वह पति के साथ पार्टी से आई थी। रात को लाइट जाने के कारण वह नहाकर सो गई थी। रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे राजीव उसके कमरे में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरू कर दिया। शुरू में उसे लगा कि उसका पति है। जब उसने देखा तो राजीव था। इसके बाद उसने शोर मचा मचाया। शोर मचाने पर राजीव कमरे से बाहर चला गया।
अमेरिकन महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि, आरोपी ने उसकी रशियन दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिलाएं जिस मकान में रहती हैं वह राजीव के परिवार का है। वह करीब छह-सात महीने से यहां किराए पर रह रही थी। राजीव वसंत कुंज में रहता है और ट्रेवल एजेंसी का व्यवसाय करता है। आरोपी पूर्व मेयर का भतीजा बताया जा रहा है।

Related posts