नई दिल्ली। केदार नाथ में आए प्रलय से बचकर सरोजनी नगर निवासी बुजुर्ग महिला वीना देवी (58) तो लौट आईं लेकिन उनके पति दुर्गा प्रसाद केमनी (60) अभी भी लापता हैं। घर लौटने के बाद वह भगवान से अपने सुहाग की मन्नतें मांगते हुए रो पड़ती हैं। वीना देवी अपने पति, चार अन्य पारिवारिक सदस्यों और एक रिश्तेदार के साथ चार धाम की यात्रा पर गई थीं। केदार नाथ का दर्शन कर सभी आगे की यात्रा के लिए बढ़े तो 17 जून को प्रलय का कहर टूट पड़ा। उनके पति…
Read MoreCategory: Delhi
पहले ही दिन दाखिले को टूट पड़े छात्र
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट ऑफ में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ हाई होने के बावजूद दाखिले की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पाया है। पहली कट ऑफ आते ही दाखिले के पहले दिन ही एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स और ईको ऑनर्स की लगभग आधी सीटें भर गईं। अन्य कॉलेजों में भी कॉमर्स ऑनर्स के दाखिलों को लेकर कुछ ऐसा ही हाल है। ज्यादातर कॉलेजों में बीकॉम में ही सबसे अधिक एडमिशन हो रहे हैं। वहीं बीकॉम ऑनर्स को कंप्यूटर साइंस भी…
Read Moreफॉरेंसिक विशेषज्ञ जांच रहे हैं दस्तावेज
नई दिल्ली। फर्जी कागजातों के आधार पर दाखिले रोकने के लिए रामजस कॉलेज सभी दस्तावेजों की जांच फॉरेंसिक साइंस की टीम से करवा रहा है। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के दौरान टीम छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। कॉलेज में फॉरेंसिक एक्सपर्ट वीसी मिश्रा के नेतृत्व में चार विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। रामजस ही अकेला ऐसा कॉलेज है जो इस तरह का प्रयोग कर रहा है। मिश्रा ने बताया, ‘आज दाखिले का पहला दिन था। पहले ही दिन टीम ने लगभग 100-110 छात्रों के दस्तावेजों की जांच की है।…
Read Moreअलग-अलग जगह पर युवतियों के साथ सरेराह छेड़छाड़
नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर युवती व महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हौजखास इलाके में बुधवार रात को कुत्ते को घूमा रही युवती को चार्टेड एकाउंटेंट ने सरेराह पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने चार्टेड एकाउंटेंट को पकड़ लिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने भी छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन पार्क इलाके में 20 वर्षीय युवती अपने कुत्ते को घूमा रही…
Read Moreनाबालिग आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में नाबालिग आरोपी ने बुधवार को जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष बयान में खुद को निर्दोष बताया। उसके खिलाफ पांच जुलाई से अंतिम बहस शुरू होगी। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट गीतांजलि गोयल के समक्ष बयान में उसने पुलिस के सभी आरोपों को खारिज किया। पुलिस ने आरोप पत्र में उसे सभी आरोपियों में सबसे क्रूर बताया था। नाबालिग आरोपी ने दावा किया कि वह सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल नहीं था और उसे झूठे सबूतों के आधार पर फंसाया गया है। उसने पुलिस व…
Read Moreअस्पताल परिसर में तड़पता रहा बुजुर्ग, मौत
नई दिल्ली। एक बुजुर्ग तीन दिनों तक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के पूछताछ केंद्र के सामने बीमारी से तड़पता रहा लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। अंतत: बुधवार सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एचके कार को मरीज के भर्ती होने, तड़पने और उसकी मौत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह किसी अन्य कार्य में व्यस्त थे। सूत्रों के मुताबिक, 75 वर्षीय बुजुर्ग को चार दिन पहले में कनॉट प्लेस इलाके से आरएमएल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में…
Read Moreआठ कोच की मेट्रो चलाने में हो सकती है परेशानी
नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती संख्या और दिल्ली मेट्रो ट्रेन में भीड़ को ध्यान में रख डीएमआरसी ने आठ कोच की मेट्रो चलाने का निर्णय तो ले लिया। हालांकि मेट्रो थर्ड फेज की सभी रूट पर आठ कोच की मेट्रो चलाना मुश्किल भरा हो सकता है। दरअसल थर्ड फेज की मेट्रो लाइन जहां-जहां दौड़ाई जा रही है वहां का रास्ता काफी संकरा है। लिहाजा ज्यादातर मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड ही बनाए जा रहे है। ऐसे में आठ कोच की मेट्रो के लिए लंबा प्लेटफॉर्म तैयार करना कठिन साबित हो सकता है।…
Read Moreयूपी रोडवेज की हड़ताल से मुसाफिर हलाकान
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कांट्रेक्ट कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर राजधानी के आनंद विहार व सराय काले खां आईएसबीटी में भी देखने को मिला। हड़ताल के पहले दिन तो बसों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन बुधवार को कुछ कमी आई। हड़ताल के चलते कई इलाकों में जाने वाले रूट पर बस न मिलने के चलते मुसाफिरों को दिक्कत हुई। दोनों बस अड्डों पर करीब चार सौ बसें बुधवार को हड़ताल के चलते नहीं पहुंचीं। आनंद विहार व सराय काले खां आईएसबीटी में बुधवार को…
Read Moreपरदेसियों में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम हिट
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में एनआरआई कोटे से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम में सबसे अधिक दाखिले होते हैं। विदेश में रहने वाले छात्र बीबीए, एमबीए और बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेना पसंद करते हैं। कुलपति प्रो. डीके बंदोपाध्याय के अनुसार, यूं तो सभी प्रोग्राम में एनआरआई कोटे से दाखिले होते हैं, लेकिन इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम सबसे अधिक हिट हैं। नेपाल, तिब्बत, कांगो, अंगोला, कनाडा, यूएसए, अफगानिस्तान, ब्रिटेन आदि देशों से छात्र उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। इनमें सबसे अधिक दाखिले एमबीए में 41, बीबीए में 38, एमसीए…
Read Moreदाऊद व शकील के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
नई दिल्ली। अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इससे पहले पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने के लिए पुन: आवेदन दाखिल किया था। दाऊद मुंबई बमकांड मामले में पहले से ही भगोड़ा घोषित है। पुलिस का आरोप है कि विदेश में बैठकर दाऊद व छोटा शकील आईपीएल फिक्ंिसग को नियंत्रित कर रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ पहले भी 10 जून को वारंट जारी करवाने के लिए आवेदन दायर किया था, जो बाद में वापस…
Read More