बंद नहीं होगी एयरपोर्ट मेट्रो लाइन

नई दिल्ली। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन फिलहाल बंद नहीं होगी। इस ट्रैक पर आम दिनों की तरह ही ट्रेनें संचालित होती रहेंगी। डीएमआरसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने एयरपोर्ट मेट्रो को संचालित करने वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रा (डीएमएमईपीएल) के उस पत्र को खारिज कर दिया है, जिसमें 30 जून की रात से एयरपोर्ट मेट्रो को बंद करने की बात की गई है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर रिलायंस इंफ्रा एयरपोर्ट मेट्रो चलाने के करार को तोड़ती है तो डीएमआरसी खुद इसके संचालन की जिम्मेवारी संभालेगी। डीएमआरसी की बोर्ड…

Read More

इग्नू: ओपनमैट की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को

नई दिल्ली। यदि आप इग्नू से मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो फिर आवेदन पत्र भेजने के लिए तैयार हो जाएं। प्रबंधन ने मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा कर दी है। छात्र 31 जुलाई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। जबकि 34 वीं ओपनमैट संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को होगी। इग्नू के प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार मैनेजमेंट प्रोग्राम में डिग्री और डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए शनिवार से आवेदन पत्र मिलने शुरू होंगे, जो कि 31 जुलाई तक मिलेंगे। छात्र एमबीए, डीआईएम, पीजीडीआईएम, पीजीडीएचआरएम,…

Read More

सच्चा सपूत पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश मेें शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर (27) शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। निगम बोध घाट पर भारी जन सैलाब के बीच सैनिक सम्मान के साथ धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार किया गया। तपन के पिता नरेश कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। निगम बोध घाट पर तपन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भावुक माहौल में उन्हें अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम हो गईं। तपन के पिता नरेश कपूर, माता लता कपूर और बड़ी बहन श्वेता कपूर सहित अन्य रिश्तेदारों उनके शव…

Read More

कॉल डिटेल खोलेगी अवैध हिरासत का राज

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच पर एक अभियुक्त ने अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। अभियुक्त ने हिरासत के दौरान थर्ड डिग्री के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है। इसको देखते हुए अदालत ने आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन चार्ट हासिल करने का निर्देश जांच अधिकारी को दिया है। पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी एमएम जय थरेजा ने आरोपी सुनील उर्फ फंडी की अर्जी पर यह निर्देश दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों की सीडीआर की मांग को अदालत ने विचार करने के…

Read More

बच्चों के लिए दिल्ली में खुलेगी बाल अकादमी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सेलीब्रेट्स कलेंडर (2013-14) का अनावरण किया। इसमें हिंदी, पंजाबी, उर्दू, सिंधी रंगमंच की संपन्नता, ठुमरी की ताल तथा संगीत के विभिन्न विधाएं होंगी। संगीत का जादू दिल्ली की जनता को मस्ती में सराबोर कर देगा। इस मौके पर सरकार में मंत्री प्रो. किरण वालिया और कला संस्कृति और भाषा विभाग के सचिव सज्जन सिंह यादव मौजूद रहे। कलेंडर अनावरण के बाद पंडित भजन सोपोरी और अभय सोपोरी द्वारा संतूर पर युगल गायन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

रेलवे का नया टाइम कल रात से लागू

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे का नया टाइम टेबल रविवार आधी रात (रात 12 बजे) से लागू हो जाएगी। इस वर्ष उत्तर रेलवे के बेड़े में कुल 42 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन शामिल होंगी। इनमें 33 मेल व एक्सप्रेस जबकि 9 लोकल होंगी। उत्तर रेलवे ने इस बार एनसीआर के लिए दो डीजल मल्टीपल यूनिट (डेमू) ट्रेन और एक मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की है। नई ट्रेनों के रूट और समय तय कर लिया गया है। नई समय सारणी में 9 एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बढ़ाई गई है। 17 के रूट में…

Read More

शवों के सड़ने और बदबू से महामारी का खतरा नहीं

नई दिल्ली। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस बात से इनकार किया है कि उत्तराखंड में आई आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और शवों के जगह-जगह पड़े होने के बावजूद वहां किसी तरह की महामारी फैलने का खतरा है। उनका कहना है कि महामारी वहां रह रहे लोगों को स्वच्छ पानी और खाना न मिले, तब हो सकती है। राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यह राय व्यक्त की। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका…

Read More

चारधाम यात्रियों के वापस लौटने पर खुशी का माहौल

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर निवासी एक परिवार सहित कुछ लोग पहाड़ पर हुई तबाही से बचकर सकुशल घर लौट आए हैं। चारधाम की यात्रा पर गए सभी लोगों के वापस लौट आने से घर में खुशी का माहौल है। बुजुर्ग जगदीश ममगाई उनकी पत्नी देबुली देवी, आदित्य राम और उनकी पत्नी सुशीला देवी चारधाम की यात्रा पर गए थे। इनके साथ जगदीश ममगाई के सुपुत्र उदय ममगाई और पोता मयंक भी गए थे। सभी लोग गंगोत्री और भैरव घाटी के बीच फंसे हुए थे। इन लोगों…

Read More

कॉलेजों ने कराई छात्रों की भागमभाग

नई दिल्ली। डीयू में दाखिले के लिए कॉलेजों ने छात्रों का खूब पसीना निकाला। भागमभाग के चक्कर में पहले दिन कई छात्र एडमिशन लेने से चूक गए। ऐसे में डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने इसकी मदद की। दरअसल कुछ कॉलेजों ने ऑनलाइन फॉर्म के प्रिंट आउट और ऑफलाइन फॉर्म की फोटोकॉपी को डीन स्टूडेंट वेलफेयर के यहां से वेरिफाई कराकर लाने को कहा। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज का कहना है कि उनके पास फॉर्म का नंबर ही नहीं है। ऐसे में दूर-दूर के कॉलेजों से छात्र डीन ऑफिस वेरिफिकेशन…

Read More

ऑल इंडिया टॉपर को मिली 16वीं रैंक

नई दिल्ली। देश भर में सीबीएसई के 12वीं के नतीजो में ऑल इंडिया टॉपर बने दिल्ली के पारस शर्मा दाखिले की रेस में पीछे हो गए हैं। कटऑफ का खेल कहें या बेस्ट फोर का खेल, एसआरसीसी कॉलेज की दाखिला सूची में पारस को 16वीं रैंक मिली है। अच्छी बात यह है कि कॉलेज में दाखिले का उनका सपना पूरा हो गया है। डीयू के नामी कॉलेज एसआरसीसी में दाखिले का सपना हर किसी का होता है। पारस शर्मा भी इसी कॉलेज में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दाखिला चाहते थे। पारस…

Read More