हरमीत से भी फिक्सिंग करवाना चाहता था जीतू

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए फिक्सर जितेंद्र जैन उर्फ जीतू श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी हरमीत सिंह से भी फिक्सिंग करवाना चाहता था। उसकी हरमीत से बात भी हुई थी, लेकिन उसके जरिए फिक्सिंग नहीं हो पाई। विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि हरमीत ने फिक्सिंग नहीं की थी इसलिए उससे पूछताछ का कोई मतलब नहीं है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि जितेंद्र जैन और हरमीत सिंह की मुंबई में मीटिंग हुई थी। इसमें फिक्सिंग को लेकर…

Read More

बेटे ने ही कराया था बाप का कत्ल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अरबपति बसपा नेता दीपक भारद्वाज की हत्याकांड मामले में उनके बेटे नितेश भारद्वाज, वकील बलजीत सिंह सहरावत और फरार मंहत प्रतिभानंद को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया है। पटियाला हाउस अदालत में दायर आरोप पत्र में इन तीनों के अलावा दोनों शूटर पुरुषोत्तम राणा व सुनील मान, हत्या के समय कार चलाने वाले अमित और उनको हथियार उपलब्ध कराने वाले प्रदीप के साथ ही कार मालिक राकेश को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि व्यापक जांच से पता चला है…

Read More

डीएमआरसी ने की एयरपोर्ट मेट्रो संभालने की तैयारी

नई दिल्ली। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के संचालन को लेकर गहराए संकट के बादल अब छंटते दिख रहे हैं। डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह और डायरेक्टर ऑपरेशन शरत शर्मा ने इसकी कमान खुद संभालते हुए मेट्रो को संचालित करने की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट मेट्रो रूट पर अब ट्रेन संचालन का जिम्मा डीएमआरसी के पास ही होगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट मेट्रो को चलाने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। सात सदस्यों वाली कोर कमेटी में डीएमआरसी…

Read More

राजकुंद्रा और शिल्पा के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के मालिक राजकुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और उमेश गोयनका के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जयपुर पुलिस को पत्र लिखा है। विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पत्र लिखा गया है। आरोपियों के खिलाफ मिले सबूत भी भेज दिए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुंद्रा व शिल्पा शेट्टी की फिक्सिंग में कोई भूमिका सामने नहीं आई है। दोनों ने सिर्फ जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की है।

Read More

आंधी से पूर्वी दिल्ली में गुल हुई बिजली

नई दिल्ली। बिजली की किल्लत से जूझ रहे पूर्वी दिल्लीवासियों पर शनिवार को दोहरी मार पड़ी। शाम को बारिश के साथ आई आंधी से पटपड़गंज ग्रिड में हुई ट्रिपिंग से पूर्वी दिल्ली के आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि ट्रांसको ने दावा किया है कि यह समस्या जल्द ही दूर कर ली गई। अहम है कि पूर्वी दिल्ली में पहले से ही नोएडा लाइन में खराबी के कारण बिजली की किल्लत है। इससे कई इलाकों में रोजाना रोटेशन के तहत पावर कट से जूझना पड़…

Read More

बीटेक में ऑनलाइन काउंसलिंग अब 3 तक

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में बीटेक डिग्री और बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। छात्र अब बिना किसी लेट फीस के 28 की बजाय तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ज्वाइंट रजिस्ट्रार कर्नल पीके उपमन्यु के अनुसार, छात्रों की मांग के चलते ऑनलाइन काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई है। बीटेक डिग्री और बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में कई छात्र एक हजार रुपये की चालान फीस जमा नहीं कर सके थे, इसी के…

Read More

जी का जजांल बना ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। डीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना छात्रों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। आवेदन को वेरिफाई कराने के लिए कॉलेज छात्रों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर भेज रहे हैं। ऐसे में छात्रों का एक दिन खराब हो रहा है। पहली कट ऑफ के आधार पर शनिवार को दाखिले के लिए आखिरी दिन है। कॉलेज शनिवार को भी ऐसा ही करते हैं तो आने-जाने में ही समय बर्बाद हो जाएगा और छात्र दाखिला लेने से चूक जाऐंगे। विवि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को ही कॉलेजों…

Read More

दाखिला नहीं देने पर दी लिखित शिकायत

नई दिल्ली। कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी सेंटर पर छात्रों ने दाखिला नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अभिभावक और छात्रों के एक ग्रुप ने डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर साउथ कैंपस को लिखित शिकायत भी दी है। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि अभिभावकों ने शिकायत दी है कि कॉलेज अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले से मना कर रहा हैं, जबकि कॉलेज को तीनों दिन दाखिला देना अनिवार्य है। इस बारे में उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क किया। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि प्रिंसिपल…

Read More

दूसरी कटऑफ कई और को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पहली लिस्ट के दाखिले शनिवार को खत्म होंगे, लेकिन प्रशासन ने अभी से दूसरी कटऑफ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरी कटऑफ लिस्ट कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर 1 जुलाई को चस्पा होगी। रविवार को ही कॉलेज वेबसाइट व डीयू की वेबसाइट पर दूसरी कटऑफ को देख सकेंगे। चूंकि पहली कटऑफ लिस्ट के दाखिलों में कैंपस कॉलेजों में भी कई कोर्सेज में सीटें नहीं भर पाएंगी इसलिए दूसरी लिस्ट के कई कोर्सेज में छात्रों के पास कैंपस कॉलेजों में भी अवसर रहेंगे। डीयू…

Read More

एनसीआर को मिली तीन लोकल ट्रेनें

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने इस बार एनसीआर के लिए दो डीजल मल्टीपल यूनिट (डेमू) और एक मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की है। नई समय सारणी के के अनुसार ट्रेन संख्या 64932/64931 मेमू ट्रेन रोहतक तक चलेगी। दिल्ली से कुरुक्षेत्र (7413/74014) डेमू ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। रोहतक-रेवाड़ी के बीच भी नई डेमू ट्रेन चलेगी। इसी तरह दिल्ली-शामली ट्रेन सहारनपुर तक जाएगी। अहम है कि उत्तर रेलवे की नई समय सारणी रविवार आधी रात से लागू हो जाएगी। ट्रेनों के चलने के दिनों में हुआ परिवर्तन नई दिल्ली…

Read More