नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में अभियुक्त पूर्व संचार मंत्री ए राजा ने कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के फोन काल से संबंधित सीडी को रिकॉर्ड पर लाने पर आपत्ति जताई है। अदालत के समक्ष उन्होंने कहा कि सीडी को विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। पटियाला हाउस स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी के समक्ष सीबीआई के आवेदन पर आपत्ति जताते हुए राजा व अन्य अभियुक्तों ने तर्क रखा कि मामले में आरोप पत्र दायर करने के दौरान उक्त सीडी को पेश नहीं किया गया था। उन्होंने कहा…
Read MoreCategory: Delhi
ऑनलाइन देखें प्री-दाखिला फॉर्म का डाटा
नई दिल्ली। डीयू में दाखिले की रेस में कॉलेज अब छात्रों के फॉर्म वेरिफिकेशन के नाम पर बेवजह भागदौड़ नहीं करा सकेंगे। दरअसल, कॉलेजों की ओर से छात्रों को कराई जा रही भागमभाग के चलते कई छात्र दाखिले से चूक रहे थे। कॉलेज छात्रों को प्री-एडमिशन फॉर्म की कॉपी को वेरिफाई कराने के लिए लगातार डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय भेज रहे हैं। जिसके कारण आने-जाने में ही काफी समय बर्बाद हो रहा है। ऐसे में अब डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय ने प्री-एडमिशन फॉर्म का सारा डाटा ऑनलाइन कर दिया है।…
Read Moreटमाटर ने दिखाए ‘लाल’ रंग
नई दिल्ली। भाई साहब बस दो टमाटर डाल दो… इतनी महंगाई है खा लिए टमाटर…। ये शब्द हैं महंगाई से परेशान बाजार में सब्जी खरीद रही महिलाओं के। कभी सब्जी के साथ अलग से हरी धनिया और दो-चार मिर्च डलवाने की तर्ज पर इन दिनों टमाटर खरीदे जा रहे हैं। पिछले हफ्ते के मुकाबले आसमान चढे़ सब्जी के दाम ने लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। टमाटर और प्याज की ग्रेवी खाने के शौकीन अब बाजार में सस्ती सब्जियां ढूंढ़ रहे हैं। बारिश से खेतों में सड़ चुकी सब्जियों के…
Read Moreप्रोफेसर रमेश चतुर्वेदी पंचतत्व में विलीन
नई दिल्ली। संस्कृत जगत के मूर्धन्य विद्वान और श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर एवं पुराणोतिहास एवं संस्कृति संकाय प्रमुख प्रोफेसर रमेश चंद्र्र चतुर्वेदी का कल दिल्ली में निधन हो गया। चतुर्वेदी जी संस्कृत और साहित्य के पठन और पाठन में सतत् कार्यरत रहे। चतुर्वेदी जी म.म. पं. गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी के पटु शिष्यों में शामिल थे। चतुर्वेदी जी ने अनेक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया तथा दिल्ली सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में संस्कृत साहित्य के…
Read Moreएम्स में सीटों का बंटवारा नहीं है उचित: हाईकोर्ट
एम्स द्वारा एमडीएस पाठ्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लिए सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला उचित व निष्पक्ष नहीं है क्योंकि ओबीसी वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं रखी गई। यह टिप्पणी एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने की है। हालांकि हाईकोर्ट ने सीटों के बंटवारे को गलत बताया है। लेकिन इस पांच जुलाई से शुरू होने वाले मास्टर्स ऑफ डेंटल स्टडीज (एमडीएस) में सीटों के बंटवारे में दखल देने से इंकार करते हुए भविष्य में सीटों का बंटवारा केंद्रीय कानून के तहत करने के लिए कहा…
Read Moreसंगम विहार में बीड़ी व्यवसायी की हत्या
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में बीड़ी व्यवसायी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को व्यवसायी के घर से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि संगम विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुलबुल खान पुत्र शाहजहां बीड़ी सप्लाई करने का व्यवसाय करता था। पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा हुआ है।
Read Moreपहली कटऑफ लिस्ट के दाखिले बंद
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पहली कटऑफ लिस्ट के दाखिले शनिवार को बंद हो गए हैं। पहली लिस्ट के दाखिलों के आधार पर ही कैंपस कॉलेजों समेत अन्य कई कॉलेजों में पॉपुलर कोर्सेज की सीटें तो फुल हो गई हैं। ऐसे में कुछ कोर्सेज में तो दूसरी लिस्ट नहीं आएगी। इन कॉलेजों में दूसरी लिस्ट में कुछ गिने-चुने कोर्सेज में ही दाखिले किए जाने की संभावना है। प्रिंसिपल का मानना है कि जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे लगता है कि अन्य कोर्सेज में भी कुछ सीटों…
Read Moreएसएमएस से जानें वोटर लिस्ट का हाल
नई दिल्ली। मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं अब यह चेक करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं को यह जानकारी एसएमएस के जरिये देगा। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय एसएमएस सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए मतदाता को आयोग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9211728082 पर अपने वोटर आई कार्ड में लिखा ईपिक नंबर मैसेज करना होगा। आपके एसएमएस के जवाब में आयोग की ओर से कंप्यूटर जेनरेटेड एसएमएस आएगा। इसमें आपका…
Read Moreदूसरी कटऑफ में राहत भी आफत भी
नई दिल्ली। डीयू में चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए आने वाली दूसरी कटऑफ राहत के साथ आफत लिए भी होगी। जहां कुछ कॉलेजों में दो से तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं कई कॉलेजों में यह गिरावट महज 0.25 फीसदी की होगी। माना जा रहा है कि कई कॉलेजों में सीटों से काफी ज्यादा दाखिले होने से जहां दाखिले बंद हो जाएंगे वहीं, जिन कोर्स में सीटें बची भी होंगी तो कटऑफ में मामूली गिरावट ही होगी। एसआरसीसी कॉलेज में सामान्य के लिए बीकॉम ऑनर्स…
Read Moreफर्जी कागजात पर लेते थे लोन, तीन धरे
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर लोन लेने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार उर्फ संदीप कुमार, पवन कुमार गोयल उर्फ विशाल गोयल और उसकी पत्नी निकिता गोयल उर्फ साक्षी गोयल के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों की 18 चेक बुक, 15 पैन कार्ड और आठ एमटीएल के बिल बरामद हुए हैं। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि सुभाष प्लेस थाने में एक निजी बैंक अधिकारियों ने शिकायत…
Read More