नई दिल्ली। ऑल इंडिया सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अपनी तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में निर्माण भवन के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ और सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक वीके गुप्ता के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस सहारन ने कहा कि, विभाग में सहायक अभियंताओं का ग्रेड पे राज्यों के सहायक अभियंताओं के ग्रेड पे से भी कम है। पिछले सात वर्ष से एक भी प्रमोटी इंजीनियर्स को रेगुलर प्रमोशन नहीं दिया गया है।…
Read MoreCategory: Delhi
कमला नगर में मल्टीलेवल ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली की प्रमुख मार्केट कमला नगर में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को इस माह के बाद अपनी कार पार्क करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब वह मल्टीलेवल ऑटोमेटिक पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए जगह खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें पार्किंग लॉबी तक अपनी कार लेकर जाना होगा। इसके बाद मशीन अपने आप ही उनकी कार को उपयुक्त खाली जगह में ले जाकर खड़ी कर देगी। कुछ इसी तरह…
Read Moreयुवती को चौथी मंजिल से धक्का दिया
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में युवती को चौथी मंजिल से नीचे फेकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की हैं। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।…
Read Moreफर्जी इंश्योरेंस कर ठगी में डीयू का छात्र गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का छात्र वाहनों का फर्जी इंश्योरेंस कर ठगी करने में लगा हुआ था। आरोपी छात्र ने खुद को ‘जस्ट डायल’ में रजिस्टर्ड करा रखा था। इससे आरोपी इंश्योरेंस कराने वाले लोगों तक आसानी से पहुंच जाता था। आरोपी न केवल दिल्ली, बल्कि नोएडा, गुडगांव, फरीदाबाद समेत एनसीआर में ठगी करने में लगा हुआ था। खास बात ये है कि आरोपी जिस तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था उसी तरीके को अपनाकर वसंत विहार पुलिस ने उसे दबोच लिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों…
Read Moreमयूर विहार से जुड़ेगी बारापूला ऐलिवेटेड रोड
नई दिल्ली। नोएडा लिंक रोड से बारापूला एलिवेटेड रोड तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मयूर विहार फेज-वन सिग्नल से सीधे यमुना नदी पार कर किया जा सकेगा। दरअसल, विस्तार के दूसरे चरण में बारापूला नाले की ऐलिवेटेड रोड नोएडा लिंक रोड के हाफ फ्लाईओवर तक पहुंचेगी। यूटीपेक ने पीडब्ल्यूडी के इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, लिंक रोड की जगह तय होने के बाद प्रोजेक्ट पिछले हफ्ते हाइड्रोलिक स्टडी के लिए पुणे स्थित जल व विद्युत शोध केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस) भेजा गया…
Read Moreरेजीडेंस प्रूफ नहीं है आधार कार्ड
नई दिल्ली। आधार कार्ड आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता बनने में मददगार साबित नहीं होगा। इसका इस्तेमाल आप वोटर आई कार्ड बनाने के लिए रेजीडेंस प्रूफ के तौर पर नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, आधार कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र के रूप में किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने आधार के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड को भी इसी वर्ग में रखा है। इसका इस्तेमाल भी सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र के लिए किया जा सकता है।…
Read Moreनाले में गिरने से मासूम की मौत
नई दिल्ली। मधु विहार क्षेत्र स्थित वेस्ट विनोद नगर में मंगलवार को दो साल की मासूम बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। बच्ची की शिनाख्त खुशी के रूप में हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दिए बिना ही परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, खुशी अपने परिवार के साथ डी-ब्लॉक वेस्ट विनोद नगर इतवार बाजार वाली गली में रहती थी। इसके पिता गौरव का इलाके में कंस्ट्रक्शन क काम है। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे खुशी बच्चों के साथ घर के…
Read Moreएमएड-बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे 5 को
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया एमएड और बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे पांच जुलाई को जारी होंगे। प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, शुक्रवार को एमएड प्रोग्राम के एजुकेशन व स्पेशल एजुकेशन और बीएड प्रोग्राम में नर्सरी एजुकेशन, स्पेशल एजुकेशन के अलावा डिप्लोमा प्रोग्राम के नतीजे जारी होंगे। छात्र जामिया की वेबसाइट www.jmi.ac.in पर शुक्रवार शाम सभी परिणाम देख सकेंगे।
Read Moreशादी का झांसा देकर पूर्व एयरहोस्टेस से रेप
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के वसंत कुंज इलाके में पूर्व एयरहोस्टेस ने एक बैंक के इंवेस्टमेंट डिपार्टमेंट के सीईओ पर शादी देकर तीन वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने मुंबई में अंतरिम जमानत ले ली थी। मुंबई कोर्ट ने उसे दिल्ली पहुंचने तक जमानत दी थी। लेकिन आरोपी ने जब दिल्ली में जमानत मांगी तो कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इंकार…
Read Moreबटला हाउस मामले में शामिल था शहजाद’
नई दिल्ली। बटला हाउस एनकाउंटर मामले में अभियोजन पक्ष ने साकेत स्थित अदालत में तर्क रखे। अतिरिक्त न्यायाधीश राजेंद्र कुमार की अदालत में अभियोजन पक्ष के अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहीद्दीन का सदस्य शहजाद वर्ष 2008 में हुए बटला हाउस एनकाउंटर में शामिल था। घटना के समय वह अपने एक साथी के साथ पुलिस पर गोली चलाते हुए फरार हो गया था। अभियोजन पक्ष ने यह भी बताया कि इस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर एमसी शर्मा की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी तरफ बचाव…
Read More