नई दिल्ली। एक थैले में एक किलो आलू और एक टमाटर डाल मन मसोसकर सब्जी खरीदती महिला के चेहरे का रंग बता रहा था कि टमाटर ने सबके होश उड़ा रखे हैं। दो दिन पहले राजधानी के कई इलाकों में 60 रुपये किलो तक मिल रहा टमाटर अब 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। लोगों का कहना है कि फुटकर विक्रेताओं की मनमानी से सब्जियों के दामों में उछाल आ रहा है। दाल और सब्जी में टमाटर खाने के शौकीनों का तो जैसे स्वाद ही गायब…
Read MoreCategory: Delhi
एक आरटीआई से दिखे सरकारी सिस्टम के कई छेद
नई दिल्ली। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दाखिल एक आवेदन ने सरकारी व्यवस्था के कई छेद दिखाए हैं। राजधानी में अधिकारी सूचना देने के बजाय सशक्त अधिकार को आवेदन ट्रांसफर करके आवेदक को उलझा रहे हैं, ताकि अपील की तारीख भी वह भूल जाए। विभाग में दाखिल एक आवेदन के जवाब में 50 दिन में 80 जवाबी चिट्ठी आवेदक को मिल चुकी हैं। अभी रोजाना 4-5 चिट्ठी आ रही हैं, लेकिन अब भी सभी सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। दिल्ली के शहरी विकास विभाग से सीधे तौर पर…
Read Moreतीसरी लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में छात्रों का रेला
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से तीसरी कटऑफ लिस्ट के दाखिले शुरू हो गए। सभी कॉलेजों में दाखिलों के लिए छात्रों की भीड़ रही। आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कई जगह दाखिले बंद होने के बावजूद भी अन्य कोर्स के लिए यहां भीड़ देखने को मिली। इस लिस्ट के दाखिले अभी दो दिन और चलेंगे। तीसरी लिस्ट के दाखिलों के लिए छात्रों में सबसे ज्यादा उलझन पॉइंट परसेंटेज को लेकर रही। इसे लेकर छात्र व कॉलेज स्टाफ उलझते दिखाई पड़े। वहीं तय सीटों से अधिक दाखिले होने के चलते…
Read More40-45 फीसदी पर भी हो सकती है एंट्री
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को भी कई पॉपुलर कोर्सेज में दाखिला नहीं मिल पा रहा है, वहीं 40-45 फीसदी अंक भी दाखिले के रास्ते खोल रहे हैं। जी हां, डीयू के तमाम कॉलेजों में बीए संस्कृत ऑनर्स और हिंदी ऑनर्स ऐसे कोर्स हैं जिनमें 70 फीसदी तक पर भी एंट्री हो सकती है। संस्कृत ऑनर्स की सीटें तीसरी लिस्ट आने पर भी नहीं भर पाई है। पॉपुलर कॉलेज में तो हिंदी ऑनर्स के दाखिले बंद हो गए हैं लेकिन अब भी…
Read Moreवीसी ऑफिस पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
नई दिल्ली। डीयू की दाखिला प्रक्रिया में छात्रों को हो रही परेशानी के मद्देनजर एनएसयूआई ने नॉर्थ कैंपस स्थित वाइस चांसलर के ऑफिस पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन कुलपति को सौंपा। प्रदर्शन में एनएसयूआई के दिल्ली अध्यक्ष अंकित डेढा, डूसू अध्यक्ष अरुण हुड्डा, उपाध्यक्ष वरुण खारी, सचिव वरुण चौधरी और डूसू के अन्य छात्र नेता शामिल हुए। ज्ञापन में छात्रों ने मांग की है कि जिन छात्रों का नाम कट ऑफ लिस्ट में आ गया है उनका दाखिला जल्द किया जाए। वहीं दाखिले का समय एक बजे…
Read Moreपुलिस ने आरोपी को कानपुर से दबोचा
नई दिल्ली। वसंत विहार में शिवानी खुदकुशी मामले में पुलिस ने आरोपी अल्तमस को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। वह युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कानपुर से पकड़ा गया। दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, पहले दोस्त से बिगड़ने के बाद शिवानी की अल्तमस से दोस्ती हो गई। आरोपी उससे…
Read Moreदयालु अम्मा की फिर नहीं हुई सुनवाई
नई दिल्ली। टूजी मामले में दयालु अम्मा की ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर याचिका सुनने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए कहा है। निचली अदालत ने अम्मा को अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर पेश होने का निर्देश दिया है। जस्टिस गौर ने कहा कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है। इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई केवल सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है, इसलिए आप वहीं पर याचिका दायर करें। याचिका पर सुनवाई के…
Read Moreअकाउंट हैक कर सवा पांच लाख उड़ाए
नई दिल्ली । लाहौरी गेट के अचारकारोबारी भारत अरोड़ा के बैंक अकाउंट से सवा पांच लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। नकदी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भारत अरोड़ा की कंपनी का चांदनी चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। गत 23 मई उनके ई-मेल पर सवा पांच लाख निकाले जाने के नौ मैसेज मिले। उन्होंने मोबाइल फोन पर अलर्ट लिया हुआ है लेकिन उस पर एक भी…
Read Moreआम आदमी पार्टी के होर्डिंग नहीं चलेंगे
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी समेत किसी भी राजनीतिक दल के होर्डिंग पीडब्ल्यूडी की सड़क या फ्लाईओवर पर नहीं चलेंगे। किसी भी पार्टी का हो, उस प्रचार को हटाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान ने यह जवाब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह को दिया। दोनों नेता पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान और परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी से सड़क के होर्डिंग व ऑटो रिक्शा के पीछे लगे पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगवाने के लिए मिले।
Read Moreपूर्वी दिल्ली में बिजली संकट कुछ दिन और
नई दिल्ली। अगले पांच दिनों तक पूर्वी दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओें को और बिजली संकट झेलना पड़ेगा। क्योंकि नोएडा में खराब हुई लाइन को जोड़ने का काम अभी शुरू नहीं किया जा सका है। उम्मीद है कि आठ जुलाई तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगा। मरम्मत कार्य उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को करना है, क्योंकि लाइन नोएडा में टूटी है। दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (ऊर्जा) शक्ति सिन्हा ने बताया कि, बदरपुर से नोएडा होते हुए गाजीपुर जाने वाली लाइन को आठ जुलाई तक ठीक कर लिया जाएगा। टूटी…
Read More