मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश के सीमांत कस्बा मैहतपुर स्थित पेट्रोल पंप पर वीरवार रात्रि कार में सवार तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी गाड़ी में 23 लीटर डीजल डलवाने के बाद पंप पर कार्यरत कारिंदे से कैश बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 6 हजार के करीब रुपये बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार के मालिक के संदर्भ में जानकारी जुटा ली है। पुलिस…
Read MoreCategory: Una
साडा ने 20 भवनों को दी मंजूरी
ऊना। उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) ऊना की बैठक में 20 मामलों पर भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। दो मामलों में इस शर्त पर अनुमति दी गई कि यदि संबंधित पक्ष ने निर्धारित अवधि में सभी औपचारिकताएं पूर्ण नहीं की तो स्वीकृति निरस्त कर दी जाएगी। चार मामलों में एक उपसमिति मौके का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिस आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बैठक में साडा के सदस्य सचिव के कार्यालय परिसर में फर्श डालने के लिए…
Read Moreमेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनर तल्ख
अंब (ऊना)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ ब्लाक अंब की बैठक प्रधान रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ सदस्यों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए प्रस्ताव पास किया कि पेंशनर वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक अपने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की आस लगाए बैठे थे, लेकिन सरकार की ओर से मेडिकल का बजट उपलब्ध न करवाने से उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के कार्यों को इस प्रकार लटकाने से उनमें रोष बढ़ रहा है। संघ के महासचिव देवराज शांडिल ने…
Read Moreबीपीएल सूची से हटेंगे अपात्र
ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि रविवार को होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। बैठक में 10वीं पंचवर्षीय योजना के लिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले चयनित परिवारों (बीपीएल) की सूची की समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा में यदि यह पाया गया कि किसी अपात्र परिवार का चयन हुआ है और पात्र परिवार छूट गए हैं तो ऐसी स्थिति में पात्रता का पुनरावलोकन कर अपात्र परिवारों का नाम सूचियों में से हटा दिया जाएगा और पात्र परिवारों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी ने बताया…
Read Moreअवैध खनन करते 11 टिप्पर पकड़े
ऊना। पुलिस ने रात के समय पालकवाह और ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर अवैध खनन के खिलाफ रेड की। इस दौरान पुलिस ने 11 टिप्पर और एक जेसीबी को पकड़ा है। वहीं, पांच टिप्परों से 55 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पकड़ी गई जेसीबी को भी 25 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया। बाथू क्षेत्र में भी पुलिस ने पंजाब की ओर जा रहे रेत से लदे तीन टिप्पर जब्त किए। पालकवाह, सलोह, बाथू क्षेत्रों में डीएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापे…
Read Moreदुराचार के दोषी को सात साल कैद
ऊना। अंब उपमंडल के दौलतपुर चौक में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार करने के आरोपी युवक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने दोषी करार देते हुए सात वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के भी आदेश दिए गए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि दौलतपुर चौक के समीपवर्ती गांव निवासी लाल सिंह ने वर्ष 2009 में…
Read Moreट्रक आपरेटरअपहरण मामले में केस
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने बिहार में लापता ट्रक आपरेटर के अपहरण के आरोप में उसी ट्रक के परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उक्त एफआईआर लापता आपरेटर के भाई की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार रविंद्र कुमार पुत्र संत राम निवासी संघनई ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बिहार निवासी मंगल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार में उसके भाई एवं ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार का अपहरण कर उसे कहीं छुपा रखा है। रविंद्र कुमार ने…
Read Moreमोटर वाहन एक्ट में चार दोषी
ऊना। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश तोमर की अदालत ने चार लोगों को मोटर वाहन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए जुर्माना अदा करने के आदेश जारी किए हैं। सभी दोषियों के मामलों पर अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। इन सभी पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर गाज गिरी है। उप जिला न्यायवादी आत्मा राम ने बताया कि सुरजीत पुत्र छोटू राम निवासी पेखूबेला जिला ऊना को धारा 181 के तहत 500 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है। गुलाम अली पुत्र कर्मदीन…
Read Moreऊना: माथा टेकने आई मासूम से बलात्कार
पंजाब से हिमाचल के ऊना जिले में आई 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिजनों के साथ माथा टेकने आई थी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि पीड़ित मासूम का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है । पुलिस जानकारी के अनुसार पंजाब से एक परिवार पीरनिगाह में माथा टेकने रविवार सायं पहुंचा। रात अधिक होने के कारण पूरे परिवार ने इसी…
Read Moreडेढ़ किमी तक लगी भक्तों की लाइन
अंब (ऊना)। मैड़ी मेले में पंजा साहिब के प्रसाद को लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं की तादाद इतनी थी कि बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा से लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। देर रात तक जो बोले सो निहाल… के उद्घोष से पूरा मैड़ी क्षेत्र गूंजता रहा। देर रात प्रसाद चढ़ने के बाद मैड़ी मेले में डेरा डाले श्रद्धालु शनिवार को अपने-अपने गंतव्य को लौटे। झंडा चढ़ने के बाद तीसरी रात को गुरुद्वारा बेरी साहिब जो बाबा बड़भाग सिंह का तप…
Read More