अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में देर सायं एक बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। दुर्घटना में खुद मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया है। शुक्रवार देर रात पेश आए हादसे के संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों घायलों को नाजुक हाल के चलते चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। प्रिंस अपने मोटरसाइकिल से दियाडा में भैरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हंबोली लिंक रोड के समीप सड़क पार कर रहे जोगिंद्र सिंह पुत्र चनण सिंह निवासी भैरा बाइक की…
Read MoreCategory: Una
28 युवाओं को मिला रोजगार
ऊना। हिमाचल प्रदेश अकादमी फार डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति ऊना के तत्वावधान में अकादमी परिसर ऊना में राकसा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड बंगलूरू ने दो दिवसीय भर्ती शिविर लगाकर 28 बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा कर्मी के रूप में चयनित किया। अकादमी के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि बंगलूरू स्थित संस्था तकनीकी सुरक्षा कर्मियों की भर्ती करके तथा उन्हें प्रशिक्षित कर औद्योगिक तथा विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों में तैनात कर रोजगार प्रदान करती है। कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि युवा लड़के 24 वर्ष के बाद फौज मेें भर्ती…
Read Moreसेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब काटी
अंब (ऊना)। धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आए दूरदराज के श्रद्धालुओं की जेबें साफ करते-करते जेबकतरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट तक को भी नहीं छोड़ा। पंजे का प्रसाद चढ़ने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों को लौट रहे थे, वहीं मेला क्षेत्र में अपना रुतबा जमाए जेबकतरों ने करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं के जेबें साफ कर दीं। जेबकतरों ने मेले में तैनात एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब में नोटों को भांप करीब साढ़े 19 हजार पांच सौ…
Read Moreमैड़ी मेले में हजारों लोगों को डायरिया
मैड़ी (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु डायरिया की चपेट में आ गए। इसका खुलासा मेला क्षेत्र में स्थापित की गई मेडिकल पोस्टों में दर्ज ओपीडी से हुआ है। डायरिया का सबसे अधिक कहर छोटी आयु के बच्चों पर टूटा। कई बच्चों को उनके परिजन गंभीर हालत के चलते वापस अपने क्षेत्रों में ले गए। मेला क्षेत्र में स्थापित पांच मेडिकल पोस्टों में लगभग 16 हजार मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई है। इनमें से अधिकांश डायरिया से संबंधित थे। डायरिया से पीड़ित…
Read Moreलाटरी के नाम पर ठगे मोबाइल रिटेलर
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार में दो मोबाइल रिटेलर लाटरी निकलने के नाम पर लगभग 4000 रुपये की ठगी का शिकार हो गए हैं। लाटरी जीतने के संदर्भ में उन्हें पंजाब के दो मोबाइल नंबरों से आई कॉल से झांसा दिया गया था। उन्हें ठगी के शिकार होने का पता उस समय चला जब उन्होंने दोबारा उक्त नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया तो दोनों नंबर बंद कर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल बाजार स्थित मोबाइल रिटेलरों को पंजाब से आई कॉल के माध्यम से पहले तो उन्हें…
Read Moreस्थाई नीति न बनने से उखड़े कंप्यूटर शिक्षक
अंब/बडूही (ऊना)। जिलाभर के कई स्कूलों में वर्ष 2001 से कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों में कोई ठोस नीति न बनने के चलते मायूसी छाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में इन शिक्षकों को विभिन्न कंपनियों के हवाले कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि, सभी प्रकार के शिक्षकों का सीधा वास्ता प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से होता है। फिर कंप्यूटर शिक्षकों को ही निजी हाथों में सौंप कर उनके रोजगार पर तलवार क्यों लटकाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनके बारे…
Read Moreडिपुओं में सस्ता राशन गायब
अंब (ऊना)। जिलाभर के सरकारी डिपुओ में पिछले तीन माह से सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। इससे हजारों उपभोक्ता मुश्किल में हैं। बाजार से महंगे दामों पर खाद्य सामग्री खरीदनी पड़ रही है। इससे उनका बजट बिगड़ गया है। डिपुओं में उपभोक्ताओं को सिर्फ सस्ते अनाज के नाम पर चीनी देकर ही काम चलाया जा रहा है। जिससे गरीब तबके के लोगों पर हर माह 1200 से 1400 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इस दिक्कत को लेकर लोगों ने विभाग एवं सरकार के प्रति गहरा रोष जताया…
Read Moreपानी महंगा किया तो आंदोलन
दौलतपुर चौक (ऊना)। भाजपा मंडल गगरेट ने कांग्रेस सरकार की ओर से पीने का पानी महंगा करने पर कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मंडलाध्यक्ष ने चेताया है कि अगर कांग्रेस सरकार ने पहली अप्रैल से पेयजल आपूर्ति महंगी की तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। जनता पहले से ही यूपीए सरकार की ओर से बढ़ाई जा रही महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उस पर पानी के रेट बढ़ाना जनता से धोखा है। मंडलाध्यक्ष राममूर्ति ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी मिटाने के चक्कर में गरीबों को ही…
Read Moreमधुमक्खियों के हमले में दंपति घायल
ऊना। धमांदरी में मधुमक्खियों के झुंड ने एक दंपति पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों को उनके चंगुल से छुड़ाया। जबकि घटना के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार धमांदरी निवासी दिलीप चंद एवं उनकी पत्नी रचना देवी कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया…
Read Moreमेडिकल स्टोरों में बिक रही सरकारी दवाइयां
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब के एक सरकारी अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों में दवाइयों के नॉट फॉर सेल सैंपल धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इससे विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। मेडिकल स्टोरों पर सरकारी दवा बेचे जाने की घटना सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। फौरन मामले की जांच करवाने की बात कही है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब अस्पताल में दवा लेने गए एक मरीज की पर्ची पर लिखी दवा के रूप में मेडिकल स्टोर से नॉट…
Read More