सेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब काटी

अंब (ऊना)। धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आए दूरदराज के श्रद्धालुओं की जेबें साफ करते-करते जेबकतरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट तक को भी नहीं छोड़ा। पंजे का प्रसाद चढ़ने के बाद जहां एक ओर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों को लौट रहे थे, वहीं मेला क्षेत्र में अपना रुतबा जमाए जेबकतरों ने करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं के जेबें साफ कर दीं। जेबकतरों ने मेले में तैनात एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की जेब में नोटों को भांप करीब साढ़े 19 हजार पांच सौ रुपये पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने इस घटना को अंजाम देकर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लगा दिया। मेला पुलिस अधिकारी एवं एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।

Related posts