लूटपाट के आरोपी युवक पकड़े, रिहा

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश के सीमांत कस्बा मैहतपुर में वीरवार देर रात पेट्रोल पंप पर कैश बैग छीनने के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों को पंप मालिक के रहम पर रिहा कर दिया गया है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंप मालिक ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के भविष्य को ध्यान में रखकर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस ने उक्त युवकों को रिहा कर दिया है। हालांकि, उक्त युवकाें और वारदात को…

Read More

दुराचार का आरोपी न्यायिक हिरासत में

ऊना। पीरनिगाह में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनिवार को आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरनिगाह में रविवार रात्रि बालिका के साथ दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को उसकी रिमांड अवधि समाप्त…

Read More

युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

ऊना। स्थानीय राजकीय आईटीआई कैंपस में अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से आईटीआई छात्रों के लिए 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्राचार्य सीआर डंगी ने बताया कि कई ट्रेडों में आईटीआई कर चुके और आईटीआई अंतिम वर्ष की परीक्षाएं देने वाले प्रशिक्षु भी इस परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया इस इंटरव्यू में प्रदेश भर से युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से आयोजित होने वाले इस कैंपस इंटरव्यू में फिटर, वेल्डर, पेंटर, मोटर मेकेनिक,…

Read More

चमन लाल बने महासंघ के जिलाध्यक्ष

ऊना। हिमाचल प्रदेश जेल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के रूप में चमन लाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला इकाई का चुनाव शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के सलाहकार हमीर सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। कामिनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। विपिन सूद महासचिव का कार्यभार संभालेंगे। फार्मासिस्ट रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। जोगिंद्र सिंह संगठन सचिव का जिम्मा संभालेंगे। राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। विपिन कुमार सचिव चुने गए, जबकि तरसेम सिंह प्रेस सचिव का दायित्व संभालेंगे। सुरेंद्र…

Read More

बीएससी नर्सिंग का रास्ता साफ

हरोली (ऊना)। हरोली के बढेड़ा में स्थित हिमकैप्स संस्थान में अब बीएससी नर्सिंग का रास्ता साफ हो गया है। संस्थान की ओर से संचालित लॉ कॉलेज बढेड़ा में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं शुरू करने को प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस संस्थान के आवेदन को नजरअंदाज करके बीएससी नर्सिंग शुरू करने की मंजूरी किसी अन्य संस्थान को दे दी गई थी। अब मंत्रिमंडल की ओर से लॉ कॉलेज बढेड़ा में बीएससी नर्सिंग को हरी झंडी दी गई है। सरकार की तरफ से इस…

Read More

फिर हांफ गई बीएसएनएल की सेवाएं

ऊना। भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवाएं शुक्रवार को फिर हांफ गई। मोबाइलों से सिग्नल उड़ गए, वहीं लैंडलाइन फोन पर भी डायल टोन का आना-जाना लगा रहा। घंटों तक लैंडलाइन से मोबाइल और एसटीडी कॉल नहीं लग पा रही थी। जिससे निगम के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ गया। वहीं, निगम कर्मी भी सेवाओं को सुचारु करने के लिए भागे रहे। बीएसएनएल उपभोक्ताओं में नीरज कुमार, अशोक ठाकुर, सुखविंद्र सिंह, मदन लाल, मुनिंद्र सिंह, सोमदत्त ठाकुर, राजेश्वर शर्मा, सुनील कुमार, राजीव शर्मा और रजत ठाकुर ने…

Read More

ब्लाइंड बुजुर्ग मरीज पर भी नहीं पसीजा पीजीआई

चंडीगढ़। अनुपमा की मौत से पीजीआई पर लगे दाग अभी धुले भी नहीं थे कि यहां के चिकित्सकों की एक और संवेदनहीनता का मामला सामने आ गया। ऊना के बुजुर्ग ब्लाइंड पति-पत्नी पीजीआई के एडवांस ट्रामा सेंटर में सर्जरी के लिए करीब नौ दिनों से धक्के खा रहे हैं, लेकिन इस असहाय मरीज की अब तक सर्जरी नहीं हो पाई। मरीज से करीब हफ्ताभर पहले सर्जरी का सामान भी मंगवाया जा चुका है और कई बार तारीख भी दी जा चुकी है, लेकिन डाक्टरों को सर्जरी करने तक का समय…

Read More

अब फाइनल कुश्ती विजेता को मिलेंगे दो लाख

मैहतपुर (ऊना)। जिले के रायपुर सहोड़ां गांव में अब बैसाखी पर्व पर दंगल का आयोजन होगा। दंगल कमेटी के मुताबिक बैसाखी पर्व के दिन 13-14 अप्रैल को कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे। यही नहीं फाइनल कुश्ती की पुरस्कार राशि एक लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। ग्राम पंचायत प्रधान हरपाल सिंह गोगी ने बताया कि दो दफा बारिश के चलते दंगल में बाधा पड़ी है, जिस कारण दंगल संपन्न नहीं हो सका। कमेटी ने आम राय से दंगल की तारीख 13-14 अप्रैल तय कर दी है। प्रधान के…

Read More

मांगों को लेकर पेंशनर तल्ख

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ गगरेट इकाई की बैठक शुक्रवार को शीतला मंदिर धर्मशाला महंता में ब्लाक इकाई अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पेशनरों ने अपनी समस्याओं को संघ के अध्यक्ष के समक्ष रखा। पेंशनर कल्याण संघ ने मांग की है कि सरकार अपने घोषणापत्र के अनुसार पंजाब की तर्ज पर 65, 70, 75 वर्ष बाद 5:10:15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि तथा चिकित्सा भत्ता 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। जिले में पेंशनरों के मेडिकल…

Read More

गर्मियां शुरू होते ही बढ़ी मुसीबतें

अंब (ऊना)। अंदोरा गांव में लोगों को जल को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ रही है। यहां पिछले कई दिन से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई है। गर्मियों की शुरुआत में ही जिलाभर के कई स्थानों पर पानी की समस्या ने लोगों को खासी मुसीबतों में डाल दिया है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पेयजल संकट से निपटने के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। बताया जा रहा है कि मोटर खराब होने की वजह से अंदोरा में पानी की समस्या पेश आ रही है। स्थानीय लोगों…

Read More