चमन लाल बने महासंघ के जिलाध्यक्ष

ऊना। हिमाचल प्रदेश जेल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के रूप में चमन लाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला इकाई का चुनाव शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के सलाहकार हमीर सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। कामिनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। विपिन सूद महासचिव का कार्यभार संभालेंगे। फार्मासिस्ट रविंद्र शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। जोगिंद्र सिंह संगठन सचिव का जिम्मा संभालेंगे। राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। विपिन कुमार सचिव चुने गए, जबकि तरसेम सिंह प्रेस सचिव का दायित्व संभालेंगे। सुरेंद्र सिंह को सलाहकार पद पर नियुक्ति दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सिकंदर गथानिया, विकास शर्मा, कमलजीत सिंह, अजय कुमार बग्गा, कपिल डोगरा, जगवीर सिंह ठाकुर, बृज मोहन और लोकेश ठाकुर को चुना गया है। चुनाव से पहले तीन वर्ष के लिए गठित की गई कार्यकारिणी को भंग किया गया। नवगठित कार्यकारिणी तीन वर्ष के लिए उक्त दायित्व संभालेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि वह जेल कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रदेश स्तरीय समिति के साथ मिलकर जेल कर्मचारियों की समस्याओं और मांगाें को प्रभावी ढंग से प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Related posts