ऊना। पोलियां बीत इलाके में हुए चर्चित महंत सिंगारा राम मर्डर केस में स्टेट सीआईडी के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। वारदात की जांच कर रही ऊना पुलिस के हाथ खड़े होने के बाद केस स्टेट सीआईडी को जुलाई 2012 में ट्रांसफर किया गया था। 12 जुलाई को जांच के लिए शिमला से सीआईडी की टीम ऊना पहुंची। इसके बाद दस महीनों में टीम ने ऊना के कई चक्कर काटे लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। 12 जुलाई 2012 को डीएसपी विजय शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम…
Read MoreCategory: Una
मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तीसरे एसपी
अंब (ऊना)। चर्चित कलरूही रेप एंड मर्डर केस पुलिस के लिए नासूर बन गया है। घटनास्थल का रविवार को ऊना के नए एसपी केसी शर्मा ने भी दौरा किया। एक वर्ष पूर्व कलरूही में 10 साल की बच्ची से दुराचार के बाद उसका कत्ल किया गया था। 12 मार्च 2012 को हुए इस जघन्य अपराध से उपजी सनसनी बरकरार है। अब तक केवल मौकों के मुआयनों का ही दौर चल रहा है। उधर, नए एसपी केसी शर्मा ने दावा किया है कि पुलिस जल्द मामले का पटाक्षेप करेगी। इससे पहले…
Read Moreपुलिस पहरे में हुई ग्रामसभा की बैठकें
मैड़ी (ऊना)। जिलाभर में रविवार को बुलाई गई ग्राम सभाओं की बैठकें कई स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया था। दूसरी ओर पंचायतों में बीपीएल परिवारों के चयन तथा अन्य गतिविधियों के प्रति कई जगह लोगों में उत्साह दिखा तो कहीं लोगों ने बैठक में आना भी मुनासिब नहीं समझा। जिस कारण कई पंचायतों का कोरम भी अधूरा ही रह गया। जबकि कुछ पंचायतों…
Read Moreविकलांगजनों ने मांगा 3 हजार गुजारा भत्ता
ऊना। जिलाभर में मांगों को लेकर विकलांग वर्ग के सैकड़ों लोग संगठित हो गए हैं। इस वर्ग के लोगों ने प्रदेश सरकार से 3 हजार रुपए गुजारा भत्ता मांगा है। राष्ट्रीय बेसहारा विकलांग वेलफेयर फेडरेशन ने प्रदेश सरकार और सत्ताधारी दल के तमाम नुमाइंदों को ज्ञापन पत्र सौंपने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में इन्होंने कुटलैहड़ से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रामदास मलांगड़ को ज्ञापन पत्र सौंप दिया है और सरकार से आंगनबाड़ी केंद्रों की तर्ज पर पंचायत स्तर पर विकलांग केंद्र खोलने की मांग उठाई है। फेडरेशन के…
Read Moreनंगल खुर्द में बीपीएल चयन को लेकर हंगामा
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से सटे नंगल खुर्द में रविवार को ग्राम सभा की बैठक की समाप्ति से ठीक पूर्व हंगामा हो गया। बीपीएल श्रेणी में लोगों के चयन को लेकर स्थानीय लोग आपस में उलझ पड़े। बहसबाजी और गाली गलौज को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रधान से हरोली से पुलिस को बुलाया। जहां पुलिस ने आकर लोगों को शांत करवाया। ग्राम पंचायत प्रधान शादी लाल ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक के दौरान जब कोरम पूरा हो गया तो बीपीएल श्रेणी से लोगों के नाम बदलने को…
Read Moreझंबर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ऊना। झंबर में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मकान राख हो गया है। आग से लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आग पर काबू पाया। घटना में घर के लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की छानबीन की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झंबर में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से जगदीश राम पुत्र मुकंद राम के रिहायशी मकान को आग लग गई। जिसने देखते…
Read Moreनारी गांव में जल को लेकर जद्दोजहद
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव नारी में पिछले एक माह से लोग जल के लिए जूझ रहे हैं। गांव में दो हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन ये भी खराब पड़े हैं। आलम यह है कि पेयजल के लिए लोगों को अन्य क्षेत्रों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि आईपीएच विभाग के कर्मियों ने लोगाें की सुध तक नहीं ली है। पेयजल के गंभीर संकट के चलते रविवार को गांव में महिलाओं ने बच्चों सहित विभाग के प्रति गहरा रोष जताते हुए हल्ला बोल दिया।…
Read Moreकर्मचारी महासंघ ने तैयार किया डिमांड चार्ट
ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अहम बैठक रविवार को जिला मुख्यालय के लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित की गई। अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का विस्तृत ब्यौरा एकत्रित किया गया और डिमांड चार्ट बनाया गया। जिसे 20 अप्रैल 2013 को महासंघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय फेडरल हाउस में रखेगा और इस पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के ऊना जिला महासचिव संजय रत्न…
Read Moreकांग्रेस के बदले का देंगे माकूल जवाब: सत्ती
हरोली (ऊना)। भाजपा के 33वें स्थापना दिवस पर शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने भी शिरकत की। हरोली में कार्यकर्ताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सतपाल सत्ती ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा ने कभी भी सिद्धांतों और विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया है। भाजपा के लिए देश और प्रदेश के हित सर्वोपरि…
Read Moreहैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम के प्रशिक्षण केंद्र खुलेेंगे
टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन और हरोली में प्रदेश हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम निगम की ओर से हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में गुज्जर समुदाय से संबंधित 10-10 बच्चों को खड्डी के काम का 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण अवधि में 2500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति भी मिलेगी। उद्योगमंत्री एवं हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम निगम के चेयरमैन मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इन प्रशिक्षण केंद्रों में अनुबंध आधार पर दो प्रशिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी और सभी प्रशिक्षणार्थियों को…
Read More