कर्मचारी महासंघ ने तैयार किया डिमांड चार्ट

ऊना। हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अहम बैठक रविवार को जिला मुख्यालय के लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित की गई। अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेकर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का विस्तृत ब्यौरा एकत्रित किया गया और डिमांड चार्ट बनाया गया। जिसे 20 अप्रैल 2013 को महासंघ प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय फेडरल हाउस में रखेगा और इस पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के ऊना जिला महासचिव संजय रत्न ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 20 अप्रैल को होने वाले फेडरल हाउस में अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न विभागीय कर्मचारियों को हमीरपुर ले जाया जाएगा। उन्होंने इस काम के लिए जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अतिरिक्त खंड इकाइयों के अध्यक्षों और महासचिव का भी दायित्व सुनिश्चित किया गया है। इस मौके पर महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमिंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्षों में महेंद्र राणा, एनके पाठक, राम आसरा, राज कुमार, प्रेस सचिव दिनेश बन्याल, राजेश कुमार, जरनैल सिंह, अरविंद चौधरी, हरोली ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव कमल कुमार शर्मा, गगरेट से शेष मोहन ठाकुर, बलराम सिंह ठाकुर, ऊना से विवेक कुमार, जरनैल सिंह, बंगाणा से कुलदीप शर्मा, सुरेश परदेसी, अंब से अनिल कुमार, सिविल कुमार, जिला इकाई के पदाधिकारी, सदस्यों के अतिरिक्त ब्लाक इकाइयों से भी तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts